सेना का ऐलान: सीजफायर तोड़ने पर पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी ढेर किए
Manish Kumar | May 11, 2025, 18:40 IST
Photograph: (the sootr)
ऑपरेशन सिंदूर पर रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने जानकारी दी।
ऑपरेशन सिंदूर पर रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने जानकारी दी। डीडीएमओ ने पहलगाम हमले का हवाला देते हुए कहा कि इस हमले में 26 लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी।
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "हमने इन ठिकानों की सटीक पहचान की और इनके सबूत वापस लाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की। सीमा पार 9 ठिकानों पर हमने 100 आतंकवादी मारे। हमने कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल तीन बड़े आतंकी चेहरे मार गिराए।"
एयर मार्शल भारती ने पुष्टि की कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए हमले के सबूत वापस लाए गए थे और सही टारगेट को निशाना बनाया गया।
एयर मार्शल भारती ने बताया, "हमने एयर टू सरफेस तरीके से इन्हें टारगेट किया ताकि कोलैटरल डैमेज को कम किया जा सके। मुरीदके के टेररिस्ट कैंप में हवा से सतह पर मार करने वाली 4 टार्गेटेड मिसाइल से हमला किया और उसे न्यूट्रलाइज्ड किया।"
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर साफ तौर पर आतंकवाद के साजिशककर्ताओं और उनके ठिकानों को तबाह करने के लिए किया गया था। हमने सीमा पार टेरर कैंप और इमारतों को पहचाना। यह बहुत बड़ी समस्या में थे। इनमें से कई को पहले ही खाली कर दिया था, क्योंकि उन्हें हमारे एक्शन का डर था।"
एयरमार्शल भारती ने बताया कि 7 मई की शाम UAV और ड्रोन से पाकिस्तान ने हमला किया। ये किसी लहरों की तरह थे। इनमें से 3 लैंड कर पाए, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हमने उनके आतंकवादियों को निशाना बनाया। उन्होंने मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर और सिविलियंस को निशाना बनाया।
एयरमार्शल भारती ने कहा, "8-9 मई की रात श्रीनगर से नलिया तक ड्रोन और एयरक्राफ्ट से हमला हुआ। उन्होंने जो टार्गेट चुने थे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह हमला आधी रात तक जारी रहा। मिलिट्री या सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर पर नुकसान नहीं हुआ। वे लड़ाई चाहते थे और हम तैयार थे। हमने उनके मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया।"
एयरमार्शल भारती ने कहा, "8-9 मई की रात श्रीनगर से नलिया तक ड्रोन और एयरक्राफ्ट से हमला हुआ। उन्होंने जो टार्गेट चुने थे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह हमला आधी रात तक जारी रहा। मिलिट्री या सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर पर नुकसान नहीं हुआ। वे लड़ाई चाहते थे और हम तैयार थे। हमने उनके मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया।"
एयरमार्शल भारती ने कहा, "हमने पाकिस्तान के बहावलपुर आतंकी कैंप पर हमला किया। इसमें हमारी सेना के लड़ाकू जहाजों ने टार्गेट को सटीक तरीके से नष्ट किया और यह कार्रवाई सफल रही।"
एयरमार्शल भारती ने कहा कि हमने पाकिस्तान को संदेश भेजा कि उनके हमले का हमने उचित जवाब दिया है। यदि रात को फिर से सीजफायर का उल्लंघन हुआ, तो हम कड़ा जवाब देंगे। इसके बाद हमारे सेना प्रमुख ने हमें पूरे अधिकार दिए हैं कि हम जवाबी कार्रवाई कर सकें। हमारे 5 जवान शहीद हो गए हैं, और हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया से बचने की कोशिश की, लेकिन यदि हमारी संप्रभुता और अखंडता पर कोई हमला हुआ तो हम उसे दृढ़ता से जवाब देंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, दोनों देशों ने 10 मई, शाम 5 बजे संघर्ष विराम (ceasefire) पर सहमति जताई। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच आया।
12 मई को भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) के बीच बातचीत का कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें दोनों देशों के सैन्य अधिकारी आपस में अपनी स्थिति साझा करेंगे।
पहले की बैठक में भारतीय रक्षा मंत्री, सैन्य प्रमुख, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) ने प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) में मिलकर चर्चा की थी, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग को टाल दिया गया था।
भारत के विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को चार बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इनमें पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के बारे में जानकारी दी गई। विशेष रूप से 9 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी और हमलों का विस्तार से उल्लेख किया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस संघर्ष विराम की पुष्टि की और कहा कि दोनों देशों के बीच शांति की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान को बधाई दी, जबकि उन्होंने यह भी साफ किया कि संघर्ष विराम के बाद की बातचीत से स्थिति को बेहतर किया जा सकता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति को लेकर सरकार की तरफ से सतर्कता बरती जा रही है। रक्षा और विदेश मंत्रालय के अधिकारी इस संकट को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन साथ ही भारत ने पाकिस्तान को यह स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में कोई आतंकी हमला हुआ, तो उसे युद्ध के रूप में लिया जाएगा और उसका जवाब उसी अंदाज में दिया जाएगा।
खबर अपडेट हो रही है...
सीमा पार 9 ठिकानों पर 100 आतंकवादी मारे
सेना ऑपरेशन के सबूत दिए
मुरीदके के टेररिस्ट कैंप पर मिसाइल से हमला किया
ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ था
पाकिस्तान ने सिविलियंस को निशाना बनाया
पाकिस्तान ने ड्रोन से हमारे बॉर्डर पर हमला किया
वे लड़ाई चाहते थे और हम तैयार थे
बहावलपुर आतंकी कैंप पर मिसाइल अटैक कैसे हुआ
हमने उन्हें मैसेज भेजा कि हम पर किए गए हमले का जवाब हमने दिया है
10 मई को हुआ था युद्ध विराम का ऐलान
12 मई को भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) के बीच बातचीत का कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें दोनों देशों के सैन्य अधिकारी आपस में अपनी स्थिति साझा करेंगे।
टल गई थी डिफेंस मिनिस्ट्री की ब्रीफिंग
9 मई की रात पाकिस्तानी हमले का विवरण
ट्रंप द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा
भारत-पाकिस्तान की बातचीत की दिशा
खबर अपडेट हो रही है...
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA