अगस्त में 4.82% पहुंची खुदरा महंगाई दर, प्याज, अदरक और लहसुन ने दिखाए तीखे तेवर
Aman Vaishnav | Sept 15, 2026, 07:40 IST
अगस्त खुदरा महंगाई दर
अगस्त 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% पर पहुंच गई है। अदरक, प्याज और लहसुन की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। वहीं टमाटर और आलू ने लोगों को थोड़ी राहत दी है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- अगस्त2026 में खुदरा महंगाईदर बढ़कर 4.82% हो गई है।
- जुलाई में यह दर 4.45%थी।
- अदरक, प्याज औरलहसुन के दाम सबसेज्यादा बढ़े हैं।
- वहींटमाटर और आलू कीकीमतों में गिरावट आई है।
- RBI की अगली बैठक 5 से7 अक्टूबर को होगी।
क्या-क्या हुआ महंगा
अदरक के दाम में73.82% का उछाल आया है।जुलाई में यह आंकड़ा83.57% था। बाजार मेंअदरक 300 से 400 रुपएकिलो तक बिक रहा है।
प्याज (प्याज के बढ़े दाम) की महंगाई दरजुलाई के 22.54% सेबढ़कर अगस्त में48.27% हो गई। यहदोगुने से भी ज्यादाबढ़ोतरी है। खुदराबाजार में प्याज 50 से65 रुपए किलो तकपहुंच गया है।
लहसुन केदाम भी 43.60% महंगेहुए, जो जुलाई में35.36% थे। बाजार मेंलहसुन 200 से 400रुपए किलो तक बिक रहाहै।
सोना, हीरा औरप्लेटिनम के गहने भी35.53% महंगे हुए।जुलाई में यह आंकड़ाकरीब 32.98% था। कीमतीधातुओं के दाम अब भीऊंचे बने हुए हैं,जिसका असर शादी-ब्याहके खर्च पर भी पड़ रहाहै।
अगस्त खुदरा महंगाई दर
सस्ती हुई ये चीजें
आलू के दाम में13.14% की कमी आई।जुलाई में यह गिरावट16.56% थी। मोटर कारऔर जीप की कीमतों मेंभी 6.72% की कमी दर्जहुई।
भिंडी 5.41%सस्ती हुई। परवल औरकुंदरू के दाम में भी3.60% की गिरावट आई है।
अगस्त खुदरा महंगाई दर
लगातार बढ़ी महंगाई दर
जून मेंमहंगाई दर 4.38% रही,जुलाई में 4.45% औरअगस्त में 4.82%। यानीजनवरी के मुकाबलेअगस्त में महंगाई लगभगदोगुनी हो गई।
खाने-पीने की चीजों कीमहंगाई दर सीएफपीआई(CFPI – Consumer FoodPrice Index) के आधारपर अगस्त में 5.95%रही। जुलाई में यह5.52% थी।
गांवों मेंखाने-पीने की महंगाई6.13% रही, जबकि शहरोंमें यह 5.64% दर्जहुई। गांवों में कुलमहंगाई दर भी शहरों सेज्यादा रही।
ग्रामीणमहंगाई दर जुलाई के4.84% से बढ़कर अगस्तमें 5.23% हो गई। शहरीमहंगाई दर 3.96% सेबढ़कर 4.31% पहुंची।
अगस्त खुदरा महंगाई दर
सेवाओं पर भी बढ़ा बोझ
ट्रांसपोर्ट मेंमहंगाई दर 4.60% दर्जहुई। पर्सनल केयर औरसामाजिक सुरक्षा सेजुड़ी सेवाओं में यहदर 15.17% तक पहुंचगई।
RBI की नजर, आगे क्या
एमपीसी ने न्यूट्रलरुख अपनाया था। इसकामतलब है कि आगे कीनीति ग्रोथ और महंगाईके बीच संतुलन परनिर्भर करेगी।
सीपीआई(CPI – Consumer PriceIndex) पर आधारित यहअगस्त का आंकड़ा उन आठमहीनों में सबसेज्यादा है, जब से 2024को आधार वर्ष मानकर नईसीरीज शुरू हुई है।सितंबर के आंकड़े 12अक्टूबर को जारीहोंगे।
एमपीसी कीअगली बैठक 5 से 7अक्टूबर को होगी। यहबैठक अगस्त महीने केइन आंकड़ों को ध्यानमें रखकर होगी।
अगस्त खुदरा महंगाई दर
आम आदमी पर असर
हालांकिटमाटर और आलू सस्तेहोने से कुछ राहत जरूरमिली है। लेकिन अदरक,प्याज और लहसुन के दामअब भी लोगों को परेशानकर रहे हैं।आने वालेमहीनों में महंगाई दरकिस दिशा में जाएगी,यह RBI की अगली बैठकके फैसलों पर निर्भरकरेगा।
FAQ
- अगस्त 2026 में खुदरा महंगाई दर कितनी रही?
अगस्त 2026 में भारत की खुदरा महंगाई दर 4.82% रही। यह जुलाई के 4.45% से ज्यादा है। यह पिछले आठ महीनों में सबसे ज्यादा दर है। - अगस्त 2026 की खुदरा महंगाई से किन चीजों के दाम बढ़े?
चांदी के गहने, अदरक, प्याज और लहसुन के दाम सबसे ज्यादा बढ़े। अदरक 73.82% और प्याज 48.27% महंगा हुआ। सोना और हीरे के गहने भी महंगे हुए।
ये खबरें भी पढ़िए...
भारत में सूखे का खतरा, सदी का सबसे खतरनाक अल-नीनो दस्तक देने को तैयार!
राशन की 99% चीजों के बढ़े दाम, दाल,तेल, चीनी और दूध सब महंगा
MP में बढ़ेगी गर्मी की मार! दिन में 2°C और रात में 2.4°C तक बढ़ेगा तापमान
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore