ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के १० लोगों की मौत के बाद आतंकवादी मसूद अजहर बोला- मैं भी मर जाता तो अच्छा होता...

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 07, 2025, 15:56 IST
Share
Masood Azhar
Masood Azhar

भारत की सेना द्वारा हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए। हमले के बाद दुखी मसूद अजहर ने कहा- मैं भी मर जाता तो अच्छा होता।

पहलगाम में आतंकी हमला के बाद जवाबी कारवाई करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान की सीमा के भीतर लगभग 100 किलोमीटर अंदर तक घुसकर मसूद अजहर (Masood Azhar) के आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। यह कार्रवाई पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों के जवाब में की गई थी।

नौ आतंकी अड्डे हुए ध्वस्त

ऐसा माना जा रहा है कि भारत ने लगभग नौ स्थानों पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अड्डों पर हमला किया।हमलों के बाद बहुत से ठिकाने पूरी तरह नष्ट हो गए। भारत ने इस कार्रवाई को गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया और हमला करने से पहले टारगेट पर पूरी नजर रखी गई थी।

मसूद अजहर का बयान

हमले के बाद मौलाना मसूद अजहर ने एक बयान जारी कर कहा- मेरे परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है। अच्छा होता कि मैं भी इस हमले में मारा जाता।इस बयान से साफ हो गया कि अजहर अभी जीवित है, हालांकि पहले उसके मारे जाने की अटकलें तेज थीं।

जैश-ए-मोहम्मद का बयान

जैश ने भी बयान जारी कर बताया किमौलाना कशफ का पूरा परिवार मारा गया।मसूद अजहर की बहन की मौत हुई।मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां घायल औरसादिया के पति और बेटी के चार बच्चे घायल।

भारत की कार्रवाई: नपी-तुली और जिम्मेदार

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा- भारत की कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-उत्तेजक थी। उन्होंने यह भी दोहराया कि यह हमला आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं था, बल्कि खास आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, देशभर में 200 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, ग्वालियर समेत 18 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद

पाकिस्तानी मीडिया में खलबली

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, भारत की इस कार्रवाई में 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पाक मीडिया इसे भारत की आक्रामक कार्रवाई बता रहा है लेकिन साथ ही यह मानने को मजबूर है कि भारत की सटीकता और रणनीतिक परिपक्वता इस ऑपरेशन में दिखी है।

क्यों जरूरी था यह ऑपरेशन सिंदूर?

पहलगाम आतंकी हमला जैसे हमलों से भारत की जनता में भारी गुस्सा था।
बार-बार सीमा पार से हमलों के जवाब में सख्त कार्रवाई की मांग हो रही थी।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ खुलेआम साजिशें रच रहा था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हमला
  • जैश-ए-मोहम्मद
  • पुलवामा
  • POK
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि