अब खराब मौसम में भी दुश्मन पर वार कर सकेंगे एयर फोर्स के फाइटर जेट्स

Aparajita Priyadarshini | May 24, 2024, 10:55 IST
Share
air force
air force

भारतीय वायुसेना ने पूर्वी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आधी रात को सी-130 जे विमान की नाइट विजन गॉगल्स (एनवीजी) की मदद से लैंडिंग करके देश-दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की है। यह लैंडिंग रात के समय वायुसेना की ऑपरेशन क्षमता दर्शाती है।

भारतीय वायुसेना ने बड़ा नवाचार किया है। जवान अब रात में भी लड़ाकू विमानों की लैंडिंग कर सकेंगे। खराब मौसम में भी उड़ान भरी जा सकेगी। इस नवाचार से वायुसेना और ताकतवर होगी।
दरअसल, भारतीय वायुसेना ने पूर्वी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आधी रात को सी-130 जे विमान की नाइट विजन गॉगल्स (एनवीजी) की मदद से लैंडिंग करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह लैंडिंग रात के समय वायुसेना की ऑपरेशन क्षमता दर्शाती है।
वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि नाइट विजन गॉगल्स की मदद से लड़ाकू विमानों की लैंडिंग से अप्रत्याशित या मुश्किल परिस्थितियों में तेजी से कार्रवाई में मदद मिलेगी। वायुसेना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वायुसेना अपनी क्षमताओं का विस्तार कर देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता मजबूत कर रही है।

कम रोशनी में भी पूरा कर सकेंगे ऑपरेशन

नाइट विजन गॉगल्स से वायुसेना के फाइटर पायलेट को कम रोशनी में भी सटीक तरीके से ऑपरेशन पूरा करने में मदद करता है। वायुसेना खराब मौसम में भी उड़ान भर सकेगी। रात के मुश्किल ऑपरेशन को इसके जरिए आसान बनाया जा सकता है। पूर्वी क्षेत्र में एनवीजी लैंडिंग की सफलता भारत-चीन सीमा पर वायुसेना की क्षमता बढ़ाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

IIT करके भी 38 फीसदी बेरोजगार... AI लगा रही नौकरी में अड़ंगा

सूडान में चलाया था सफल ऑपरेशन

वायुसेना इससे पहले भी नाइट विजन गॉगल्स की मदद से विमान लैंड कर चुकी है। सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 29 अप्रैल, 2023 को एनवीजी के जरिए ऑपरेशन चलाया था। वायुसेना के सी-130 जे विमान ने सूडान के खार्तुम से 40 किमी उत्तर में छोटी-सी हवाई पट्टी पर लैंडिंग कर 121 लोगों को बचाया था।

जान लीजिए नई टेक्नोलॉजी

नाइट विजन तकनीक ( IAF advanced night vision ) का उपयोग अंधेरे में देखने के लिए किया जाता है। यह तकनीक दो तरीकों से काम कर सकती है। एक कैमरा अंधेरे में मौजूद प्रकाश को इकट्ठा करता है और फिर इसे दृश्यमान प्रकाश में बदल देता है। ऐसा करने के लिए, कैमरा आमतौर पर इंफ्रारेड प्रकाश का उपयोग करता है, जो मानव आंखों को दिखाई नहीं देता है।

थर्मल इमेजिंग का उपयोग करके

इस तकनीक ( air force new technique) में एक कैमरा वस्तुओं के तापमान अंतर को इकट्ठा करता है और फिर इसे एक छवि में बदल देता है। गर्म वस्तुएं ठंडी वस्तुओं की तुलना में उज्जवल दिखाई देती हैं।नाइट विजन का उपयोग सैनिकों द्वारा अंधेरे में दुश्मनों को देखने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें...

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • air force new technique
  • IAF advanced night vision
  • भारतीय वायुसेना ने बड़ा नवाचार
  • लड़ाकू विमानों की लैंडिंग
  • landing of fighter jets
  • थर्मल इमेजिंग
  • thermal imaging
  • नाइट विजन तकनीक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच