कौन हैं भारतवंशी जय भट्टाचार्य जिन्हें ट्रंप ने दी बड़ी जिम्मेदारी
Sourabh Bhatnagar | Published:
thesootr
डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. जय भट्टाचार्य को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के निदेशक के रूप में नामित किया है। जानें कौन हैं कोलकाता में जन्मे जय भट्टाचार्य।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलकाता में जन्मे भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. जय भट्टाचार्य ( Jay Bhattacharya) को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के निदेशक के रूप में नामित किया है। इस पद के लिए चुने जाने वाले डॉ. भट्टाचार्य पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। ट्रंप ने इस कदम को अमेरिका के चिकित्सा और स्वास्थ्य अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।
इससे पहले, ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी को नवगठित सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व करने के लिए चुना था। वहीं, टेस्ला के मालिक एलन मस्क को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया। विवेक का यह पद स्वैच्छिक है, और इसके लिए सीनेट की पुष्टि की आवश्यकता नहीं है।
डोनाल्ड ट्रंप ने डॉ. जय भट्टाचार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे चिकित्सा अनुसंधान में सुधार और नई खोजों के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही, वे रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के साथ मिलकर अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने जैमीसन ग्रीर को अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि (USTR) और केविन ए. हैसेट को राष्ट्रीय आर्थिक परिषद का निदेशक नियुक्त किया है। हैसेट ने 2017 के कर सुधार और रोजगार अधिनियम को पारित कराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
विवेक रामास्वामी को भी दिए अहम पद
भट्टाचार्य स्वास्थ्य अनुसंधान को नई दिशा देंगे
I am honored and humbled by President @realDonaldTrump's nomination of me to be the next @NIH director. We will reform American scientific institutions so that they are worthy of trust again and will deploy the fruits of excellent science to make America healthy again! https://t.co/FrLmYznhfw
— Jay Bhattacharya (@DrJBhattacharya) November 27, 2024
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
कौन हैं जय भट्टाचार्य?
कोलकाता में जन्मे 56 वर्षीय डॉ. जय भट्टाचार्य स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य नीति के प्रोफेसर हैं। वे अर्थशास्त्र में एमडी और पीएचडी की डिग्री रखते हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लॉकडाउन की कड़ी आलोचना की थी। इसके अलावा, वे नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च के एसोसिएट और स्टैनफोर्ड के सेंटर फॉर डेमोग्राफी एंड इकोनॉमिक्स ऑफ हेल्थ एंड एजिंग के डायरेक्टर भी हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
By Ramanand Tiwari
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना
By Sanjay Gupta
CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ
By Arun Tiwari
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे
By Sanjay Gupta
दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना
By The Sootr
मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी
By VINAY VERMA