भारतीय रुपए को मूडीज ने बताया सबसे कमजोर करेंसी, क्यों गिर रही है इसकी कीमत?

Siddhi Tamrakar | Jan 24, 2025, 09:13 IST
Share
भारतीय रुपया गिरावट
भारतीय रुपया गिरावट

मूडीज रेटिंग्स ने भारतीय रुपएको दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली करेंसी बताया। जनवरी 2020 से रुपया 20% गिर चुका है।

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने हाल ही में भारतीय रुपए के प्रदर्शन पर चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो वर्षों में रुपया 5% गिरा है, जबकि जनवरी 2020 से अब तक इसकी कीमत में 20% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इस प्रदर्शन के चलते इसे दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में शामिल किया गया है।

डॉलर की मजबूती और रुपए की कमजोरी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 86.70 रुपए प्रति डॉलर के स्तर तक गिर चुका है। मूडीज का कहना है कि डॉलर की मजबूती के चलते अन्य देशों की करेंसी के मुकाबले भी रुपया कमजोर साबित हुआ है। यह आकलन उन दावों के उलट है, जो कहते हैं कि भारतीय करेंसी का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

23 कंपनियों का विश्लेषण: कौन है प्रभावित?

मूडीज ने भारतीय बाजार में 23 कंपनियों का आकलन किया। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से सिर्फ छह कंपनियों पर ही डॉलर की मजबूती का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इनमें शामिल प्रमुख नाम हैं:

  • भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL)
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL)
  • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC)
  • अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement)
  • भारती एयरटेल (Bharti Airtel)
  • ANI टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Ola)
  • लंबी अवधि में रुपएकी गिरावट
मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में रुपए में 5% की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, जनवरी 2020 से अब तक यह 20% गिरकर एशिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में शुमार हो गया है।

आर्थिक चिंताएं बढ़ीं

रुपए की गिरावट से भारत में आयात महंगा हो सकता है, जिसका असर पेट्रोलियम और अन्य आयातित उत्पादों की कीमतों पर पड़ेगा। यह स्थिति अर्थव्यवस्था में महंगाई को बढ़ा सकती है।

क्या है मूडीज?

मूडीज कॉर्पोरेशन एक अमेरिकी कंपनी है जो वित्तीय सेवाओं और व्यापार से जुड़ा काम करती है। यह कंपनी निवेश, उद्योग और वित्तीय साधनों से जुड़ी जानकारी और विश्लेषण के लिए उपयोगी उपकरण प्रदान करती है। मूडीज क्रेडिट रेटिंग, शोध, जोखिम का आकलन और डेटा सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नेशनल न्यूज
  • भारत की अर्थव्यवस्था
  • US dollar
  • हिंदी न्यूज
  • Indian Rupee
  • Moody's Ratings
  • Indian Rupee Depreciation
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा