मुकेश अंबानी के बेटे के प्री-वेडिंग में इंदौर के शेफ बनाएंगे खाना

BP shrivastava | Feb 25, 2024, 15:49 IST
Share
Indori shef
उद्याेगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत क प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में इंदौर के शेफ जायका परोसेंगे। कार्यक्रम जामनगर में होना है।

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इंदौर को 'स्वाद की राजधानी' नाम दे चुके हैं। अब यहां का स्वाद उद्योगपति मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) के बेटे अनंत के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में देश-दुनिया से आए मेहमान चखेंगे। जामनगर में इंदौरी शेफ जायका परोसेंगे।

INDORE. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इंदौर को 'स्वाद की राजधानी' नाम दे चुके हैं। अब यहां का स्वाद उद्योगपति मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) के बेटे अनंत के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में देश-दुनिया से आए मेहमान चखेंगे। जामनगर में इंदौरी जायका परोसने के लिए शहर की जार्डिन होटल से 65 शेफ और इतने ही सर्विसमैन गुजरात रवाना हुए।

इंदौर का मान बढ़ाने का मौका मिला

वहां एक स्पेशल 'सराफा काउंटर' भी होगा। होटल के डायरेक्टर प्रवीर शर्मा ने कहा कि दुनियाभर के मेहमानों के बीच इंदौर का मान बढ़ाने का मौका हमें मिला है। हमारी टीम वहां तीन दिन 12 मील्स परोसेगी, जिसमें करीब 2500 व्यंजन होंगे। हम मसाले, ग्रॉसरी इंदौर से ले जा रहे हैं। एमडी अमित कुमार सिन्हा के निर्देशन में गई टीम में 20 महिला शेफ भी हैं। यह है इंदौर की टीम, जो समारोह में पेन एशियन, मेडिट्रेनियन, जैपनीज, थाई, मैक्सिकन फूड के साथ पारसी भोजन तैयार करेगी।

ये खबर भी पढ़ें... वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड- काम दिलाने के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना

हर दिन आयटम्स

  • 225 पकवान लंच में।
  • 275 व्यंजन डिनर में
  • 75 आयटम्स ब्रेकफास्ट में।
  • 85 तरह के आयटम्स मिड नाइट मील में भी रहेंगे।

विदेशी मेहमानों के लिए मिड नाइट मील भी

शेफ धन बहादुर भंडारी ने बताया, प्लान ऐसा है कि कोई भी व्यंजन रिपीट ना हो। डिनर के बाद मिड नाइट मील भी होगा, जो रात 12 से सुबह 4 तक परोसा जाएगा। यह विदेशी मेहमानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... RTE के तहत कैसे कराएं अपने बच्चे का अच्छे स्कूल में एडमिशन, जानें...

दो रेफ्रिजरेटेड वेन साथ होंगी

इवेंट से पहले फुल प्रैक्टिस और ट्रायल रन 28 फरवरी तक करेंगे। दो रेफ्रिजरेटेड वेन में खाद्य सामग्री ले जाई गई है। वेन का तापमान माइनस 20 डिग्री तक रहता है। सराफा काउंटर में कचोरी, भुट्टे का किस, खोपरा पेटिस, पोहा और उपमा रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... MP में 5 साल में 76 लोकायुक्त छापे, 62 में जांच जारी; किसी को सजा नहीं

Tags:
  • Mukesh Ambani
  • मुकेश अंबानी
  • इंदौरी शेफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा