IPL 2025 ऑक्शन में मल्लिका सागर का जलवा, जानें कौन हैं ये ऑक्शनर?
Vikram Jain | Nov 24, 2024, 20:22 IST
IPL 2025 Auction Auctioneer Mallika Sagar
आईपीएल को लेकर यह ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है। इस ऑक्शन में खिलाड़ियों के ऊपर पैसों की बारिश हो रही है। IPL ऑक्शन में इस बार भी मल्लिका सागर की जबरदस्त चर्चा हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025 Auction) के मेगा ऑक्शन का आगाज हो चुका है। इस साल कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है। इस नीलामी के लिए 1 हजार 574 में से 577 खिलाड़ियों को चुना गया है। आईपीएल को लेकर यह ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में हो रहा है। इस ऑक्शन में खिलाड़ियों के ऊपर पैसों की बारिश हो रही है। IPL ऑक्शन में इस बार भी मल्लिका सागर (Mallika Sagar) की जबरदस्त चर्चा हैं।
खास बात यह है कि लगातार दूसरी बार मल्लिका सागर ऑक्शनर (auctioneer) की भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। पिछले आईपीएल ऑक्शन को भी मल्लिका ने ही होस्ट किया था। मल्लिका ने आईपीएल की नीलामी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह साबित हुआ कि वह इस क्षेत्र में पूरी तरह से सक्षम हैं। इस बार भी वह मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी करती हुई दिखाई दे रही हैं। चलिए जानते हैं मल्लिका सागर कौन हैं।
पिछली बार की तरह आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए मल्लिका सागर को जिम्मेदारी दी हैं। वह पहली भारतीय महिला ऑक्शनर बनीं हैं। मल्लिका सागर का जन्म मुंबई में व्यवसायी परिवार में हुआ था। मल्लिका ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया के ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास की पढ़ाई की है। उन्होंने न्यूयॉर्क से 26 साल की उम्र में साल 2001 में इंटरनेशनल ऑक्शन कंपनी क्रिस्टीज के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। 48 वर्षीय मल्लिका को ऑक्शन को कई सालों का अनुभव हैं।
ऐसा नहीं है कि मल्लिका सागर केवल इंडियन प्रीमियर लीग में ही ऑक्शनर हैं, इससे पहले वह प्रो कबड्डी लीग की भी ऑक्शनर रह चुकी हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स ऑक्शनर के रूप में अपना डेब्यू प्रो कबड्डी लीग से किया था। इस लीग ऑक्शन से अपनी पहचान भी बनाई। मल्लिका ने आईपीएल 2024 में इतिहास रचते हुए इंडियन प्रीमियर लीग की पहली महिला ऑक्शनर बनने का गौरव हासिल किया था। इससे पहले ह्यूग एडमीड्स के पास यह जिम्मेदारी थी। जिन्होंने 2019 से 2022 तक ऑक्शनर की भूमिका निभाई थी। बता दें मल्लिका आर्ट की दुनिया की जानी-मानी हस्ती हैं। वह कई आर्ट ऑक्शन के आयोजन कर चुकी हैं। अमेरिका से लौटने के बाद वह मुंबई में ही रह रही हैं।
मल्लिका सागर न केवल अपने अनुभव और कार्यकुशलता के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल भी चर्चा में रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्लिका सागर की नेटवर्थ करीब 15 मिलियन डॉलर (126 करोड़ रुपये) है। वह एक लग्जरी जीवन जीती हैं और ऑक्शन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।
खास बात यह है कि लगातार दूसरी बार मल्लिका सागर ऑक्शनर (auctioneer) की भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। पिछले आईपीएल ऑक्शन को भी मल्लिका ने ही होस्ट किया था। मल्लिका ने आईपीएल की नीलामी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह साबित हुआ कि वह इस क्षेत्र में पूरी तरह से सक्षम हैं। इस बार भी वह मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी करती हुई दिखाई दे रही हैं। चलिए जानते हैं मल्लिका सागर कौन हैं।
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की बड़ी जिम्मेदारी
प्रो कबड्डी लीग के ऑक्शन में मचाई थी धूम
मल्लिका सागर की नेटवर्थ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari