फोटो में नहीं जमीन पर काम हो, बांदा में बढ़ती गर्मी पर आईपीएस राजाबाबू सिंह की CM योगी से की मांग
Aman Vaishnav | May 24, 2026, 14:27 IST
ips rajababu singh appeal cm yogi banda extreme heat
बांदा में बढ़ती गर्मी पर MP कैडर के आईपीएस राजाबाबू सिंह ने कहा कि सिर्फ फोटो खिंचाने से नहीं जमीन पर ईमानदारी से काम करने से हालात सुधरेंगे। साथ ही उन्होंने सीएम योगी से तीन बड़ी मांगें भी की हैं।
5 प्वाइंट में समझें पूरा मामला...
- आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह ने बांदा में बढ़ती गर्मी और हालातों पर गहरी चिंता जताई है।
- उन्होंने कहा कि बांदा दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो रहा है। अब जागना बहुत जरूरी है।
- आईपीएस राजाबाबू सिंह ने कहा कि पर्यावरण सुधारने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करने होंगे।
- उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से नदियों को बचाने की मांग की है।
- राजाबाबू सिंह मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं और बांदा के ही रहने वाले हैं।
आईपीएस राजाबाबू सिंह ने जताई चिंता
उन्होंने कहा है कि हम आज नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। बता दें कि मूल रूप से बांदा के रहने वाले IPS राजाबाबू इस समय जिले के पर्यावरणीय हालातों को लेकर परेशान हैं।
एडीजी राजाबाबू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि वह पिछले कई दिनों से खबरों में देख रहे हैं कि बांदा दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल होता जा रहा है।
ddc49549-d5b
प्राकृतिक संसाधन होने के बाद भी संकट
दिखावा नहीं, असलियत में काम करने की जरूरत
उन्होंने बताया कि उन्होंने तिगरा की बंजर जमीन को अपनी मेहनत से पूरी तरह हरा-भरा बनाकर दिखाया है। उनका मानना है कि बांदा में भी इसी तरह बड़े स्तर पर काम करने की बहुत सख्त जरूरत है।
यह काम केवल फोटो खिंचाने या दिखावा करने के लिए नहीं होना चाहिए। इसमें पूरी ईमानदारी और गंभीरता दिखनी चाहिए।
आईपीएस राजाबाबू सिंह की तीन मांगें
- केन नदी और आसपास की पहाड़ियों में चल रहे अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
- बांदा, महोबा और हमीरपुर जिलों में अगले 10 सालों तक बालू और पत्थर खनन के सभी पट्टों को पूरी तरह बंद कर दिया जाए।
- इन इलाकों में पेड़ लगाने के लिए जिम्मेदार और ईमानदार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्य प्रदेश में छुट्टी के नियम बदले, कलेक्टर को मिला ये अधिकार
जनता ने की चिकित्सा अधिकारी की शिकायत, मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कर दिया APO
एमपी में लाखों शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती, सरकार ने 26 मई को बुलाई बैठक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari