ईरान बनाम अमेरिका-इजराइल: The Economist का दावा- ट्रंप के पास ईरान पर विकल्प कम हैं
Anjali Dwivedi | Mar 28, 2026, 14:00 IST
iran hormuz trump israel conflict 2026
अमेरिका- इजराइल के हमलों के बाद भी ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जा बनाए रखा। The Economist के अनुसार ईरान रणनीतिक रूप से मजबूत है और ट्रंप के पास सीमित विकल्प हैं। आइए समझते हैं पूरा मामला…
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत हमले किए।
- जवाब में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को दुश्मन देशों के जहाजों के लिए बंद कर दिया।
- इस बंदी से दुनिया के 20% तेल और 20% एलएनजी (LNG- Liquefied Natural Gas) की आपूर्ति प्रभावित हुई।
- The Economist ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ईरान अमेरिका-इजराइल से ज्यादा मजबूत स्थिति में है।
- ट्रंप के पास ईरान पर दबाव बनाने के लिए बहुत कम विकल्प बचे हैं और यह संकट लंबा खिंच सकता है।
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी क्या था?
यह टकराव तब हुआ जब जिनेवा में ईरान के साथ परमाणु वार्ता विफल हो गई। जून 2025 में 12 दिनों तक चले युद्ध में ईरान को काफी नुकसान हो चुका था। फिर भी ईरान ने हार नहीं मानी।
ईरान ने होर्मुज बंद किया
अंतरराष्ट्रीय संकट समूह (International Crisis Group) के ईरान प्रोजेक्ट निदेशक अली वाएज ने कहा कि होर्मुज बंद होने से रातोंरात दुनिया के 20% व्यापारिक तेल की आपूर्ति ठप हो सकती है।
उनके अनुसार कीमतें सिर्फ बढ़ेंगी नहीं, बल्कि अचानक उछाल मारेंगी। इसका असर ऊर्जा बाजार के पार जाएगा, महंगाई बढ़ेगी और कमजोर अर्थव्यवस्थाएं मंदी की चपेट में आएंगी।
तेल और गैस की कीमतें आसमान पर
यूरोप में गैस की कीमतें लगभग दोगुनी हो गईं। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कमी की अपनी योजना रोक दी। ब्रिटेन में महंगाई 5% से ज्यादा होने का अनुमान लगाया गया।
कतर की रास लाफान (Ras Laffan) गैस सुविधा पर हमले के बाद दुनिया के 20% एलएनजी की आपूर्ति खतरे में पड़ गई।
The Economist ने क्या कहा?
साथ ही यह भी कहा कि इस युद्ध में जिंदा रहना भी ईरान के लिए एक बड़ी सफलता है। ईरान का मानना है कि उसने दुश्मन से ज्यादा नुकसान उठाने और नुकसान पहुंचाने की क्षमता दिखाई है।
ट्रंप के विकल्प क्यों सीमित?
सीएसआईएस (CSIS- Center for Strategic and International Studies) के विशेषज्ञ जॉन ऑल्टरमैन ने न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखा कि अमेरिका इजराइल की रणनीति की तरफ खिसकता जा रहा है, जिसमें बार-बार हमले हो रहे हैं लेकिन कोई स्पष्ट लक्ष्य नहीं है। उन्होंने पूछा कि जब समस्या सुलझाने की बजाय लगातार युद्ध होता रहे तो क्या होगा?
भारत और भारतीय जहाजों का क्या हुआ?
आगे क्या होगा?
FAQ
- होर्मुज जलडमरूमध्य इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति की जीवन रेखा है। इसके एक तरफ ईरान है और दूसरी तरफ ओमान। हर दिन करीब 2 करोड़ बैरल तेल यहां से गुजरता है, जो वैश्विक तेल व्यापार का लगभग 20-30% है। इसके अलावा दुनिया का करीब 20% एलएनजी भी यहीं से जाता है। कतर, सऊदी अरब, इराक, कुवैत और यूएई जैसे देशों का तेल इसी रास्ते से एशिया, यूरोप और अमेरिका पहुंचता है। अगर यह रास्ता बंद हो तो कुछ ही हफ्तों में दुनियाभर में ईंधन की भारी किल्लत हो सकती है। - The Economist ने ईरान को मजबूत क्यों बताया, जबकि उस पर हमले हुए हैं?
The Economist का तर्क बहुत दिलचस्प है। पत्रिका के अनुसार ईरान पर हमले हुए, नुकसान हुआ, कुछ नेता मारे गए। लेकिन ईरान बिखरा नहीं। उसने होर्मुज बंद करके पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला दिया। यही उसकी ताकत है। दूसरी तरफ ट्रंप के पास सैन्य हमलों के अलावा कोई ठोस विकल्प नहीं है। प्रतिबंध पहले से ही लगे हैं। वार्ता के लिए ईरान तैयार नहीं। और सैन्य हमलों से समस्या हल नहीं हो रही, बल्कि बढ़ रही है। इसलिए पत्रिका ने कहा कि ईरान रणनीतिक फायदे में है। - इस युद्ध का भारत पर क्या असर पड़ा?
भारत के लिए यह संकट बहुत जटिल रहा। एक तरफ भारत ईरान से तेल खरीदता है, दूसरी तरफ उसके अमेरिका और इजराइल से भी संबंध हैं। होर्मुज बंद होने से भारतीय जहाजों पर भी खतरा मंडराया। भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के तहत पांच एलपीजी जहाजों को सुरक्षित निकाला। ईरान ने भारत को दोस्त देश माना और उसके जहाजों को गुजरने दिया। लेकिन तेल की बढ़ती कीमतों से भारत की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा, पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और व्यापारिक कंपनियों का खर्च बढ़ा।
US-Israel-Iran War: सऊदी में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, ट्रंप बोले- मुझे शांति का नोबेल नहीं मिला तो...
ईरान-इजराइल युद्ध का 27वां दिन: होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
ईरान-इजराइल युद्ध का 26वां दिन: ट्रम्प का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ
ईरान-इजराइल युद्ध का 25वां दिन: ट्रंप- ईरान शांति चाहता है! ईरान ने किया इनकार, कहा- पीछे नहीं हटेंगे, जंग जारी रखेंगे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari