ईरान-इजराइल संघर्ष में भारतीय छात्र घायल, 10 हजार भारतीयों को रेस्क्यू करेगा भारत

Amresh Kushwaha | Jun 16, 2025, 12:22 IST
Share
iran-israel-conflict-impact-on-international-students
iran-israel-conflict-impact-on-international-students

ईरान-इजराइल में लगातार संघर्ष जारी है। ईरान में इजराइली हमले में भातरीय छात्र घायल हो गए है। भारत सरकार ईरान में फंसे 10 हजार भारतीयों को रेस्क्यू करेगी। जानिए पूरी खबर।

ईरान (Iran) और इजराइल (Israel) के बीच लगातार संघर्ष जारी है। वहीं इस बीच ईरान से भारतीय छात्रों के घायल होने की खबर सामने आई है। बता दें कि इजराइल हमले में दो कश्मीरी छात्रों के घायल हो गए हैं। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता का विषय बन चुका है। ईरान ने कहा है कि जब तक इजराइल का हमला जारी रहेगा, वह सीजफायर (ceasefire) पर चर्चा नहीं करेगा। इस संघर्ष में अब तक कई जानें जा चुकी हैं और दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के खिलाफ हमलावर स्थिति में हैं।

iran-israel-conflict-latest-updates-june-2025
iran-israel-conflict-latest-updates-june-2025

ये खबर भी पढ़िए...ईरान और इजराइल तनाव ने बढ़ा दी विश्व युद्ध 3 की आशंका

ईरान में इजराइली हमले से भारतीय छात्र घायल

ईरान में इजराइल के हमलों में दो कश्मीरी छात्र घायल हो गए हैं। ये दोनों छात्र ईरान के तेहरान (Tehran) स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। हमले की घटना तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (Tehran University of Medical Sciences) के पास स्थित छात्रावास के पास हुई। दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर रामसर (Ramsar) स्थानांतरित कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने इन छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की थी। घायल छात्रों के नाम और विवरण फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
iran-israel-war-impact-global-citizens
iran-israel-war-impact-global-citizens

ये खबर भी पढ़िए...इजरायल व ईरान के बीच तनाव जारी : एक दूसरे पर कर रहें जवाबी हमले

भारतीयों को रेस्क्यू करने की हो रही तैयारी

भारत सरकार ईरान में फंसे लगभग 10 हजार भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना बना रही है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय छात्रों और अन्य नागरिकों को अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर से होकर भारत लाया जाएगा। बता दें कि ईरान में इस समय लगभग 10 भारतीय नागरिक हैं। इनमें एक बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की है। ये छात्र ईरान के विभिन्न मेडिकल और धार्मिक संस्थानों में अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहे थे।

भारत सरकार ने ईरान सरकार से संपर्क किया है। ईरान सरकार ने भारतीय नागरिकों को उनके देश सुरक्षित भेजने पर सहमति दी है। यह ऑपरेशन जल्द ही शुरू होगा। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय नागरिकों को जल्दी ही सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

india-rescue-operations-iran-israel-conflict
india-rescue-operations-iran-israel-conflict

ये खबर भी पढ़िए...इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: तेल डिपो और न्यूक्लियर प्लांट पर मिसाइलों की बारिश!

ईरान के हमलों से मची अफरातफरी

ईरान ने इजराइल के विभिन्न इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए हैं। इन हमलों में इजराइल के सेंट्रल इलाके में तीन लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हुए हैं। मिसाइल हमले के कारण कई इमारतों को नुकसान भी हुआ है। ईरान द्वारा किए गए इन हमलों से पूरे इजराइल में अफरातफरी मच गई है, और सुरक्षा सायरन बजने लगे हैं।

iran-israel-strike-kills-iranian-israeli-civilians
iran-israel-strike-kills-iranian-israeli-civilians

मैगन डेविड एडोम (Magen David Adom) ने बताया कि घायल हुए लोगों में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा, इजराइल में हमलों के दौरान कई अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Iran-Israel | इजराइल ईरान युद्ध | Israel Attack | ईरान इजराइल संघर्ष इजराइल न्यूज | इजराइल हमला

Tags:
  • Israel
  • इजराइल
  • इजराइल हमला
  • Iran
  • ईरान
  • इजराइल न्यूज
  • Iran-Israel
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • Israel Attack
  • ईरान इजराइल संघर्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा