ईरान-इजराइल युद्ध का 36वां दिन: भारत के लिए गुड न्यूज, युद्ध के बीच होर्मुज से सुरक्षित निकला 58 हजार टन का LPG टैंकर
Amresh Kushwaha | Apr 04, 2026, 08:22 IST
iran israel war updates 04 april am
ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 03 - 04 अप्रैल को इस युद्ध में क्या-क्या हुआ...
Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल की जंग के 36वें दिन हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। लेबनान सीमा पर हिजबुल्लाह और इजराइली सेना में भारी गोलाबारी जारी है। ईरान ने सीधे इजराइल के नेगेव इलाके पर मिसाइलें दाग दी हैं।
इधर, ईरान ने अमेरिका का एक लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया। हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प ने बातचीत के रास्ते खुले रखने की बात कही। तनाव के बीच नाटो गठबंधन पर भी टूटने का खतरा मंडरा रहा है।
इसी संकट के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर आई है। हमारा सातवां एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर चुका है। चलिए, इस महायुद्ध से जुड़ी हर बड़ी अपडेट विस्तार से जानते हैं।
पश्चिम एशिया के तनाव के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। 58 हजार टन रसोई गैस लेकर सातवां टैंकर भारत आ रहा है। 'ग्रीन सान्वी' नाम का यह जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है। सुरक्षा के लिए जहाज पर 'भारतीय चालक दल' का संदेश लिखा गया है।
यह जहाज अपेक्षाकृत सुरक्षित लारक-केश्म रास्ते से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, 'जग विक्रम' जैसे दो अन्य टैंकर अब भी वहां फंसे हैं। अब तक कुल छह भारतीय गैस टैंकर सुरक्षित वापस लौट चुके हैं। भारत अपनी जरूरत की अधिकांश गैस इसी समुद्री रास्ते से मंगाता है। इसलिए इन जहाजों का सुरक्षित आना घरेलू गैस आपूर्ति के लिए जरूरी है।
लेबनान में हिजबुल्लाह और इजराइली सेना के बीच लड़ाई तेज हो गई है। हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने बीती रात इजराइली सैनिकों पर कई हमले किए। रात करीब 12:20 बजे ऐनाता कस्बे की एक पहाड़ी पर इजराइली सैनिकों पर रॉकेट दागे गए, जिसके कुछ देर बाद मारौन अल-रास इलाके में भी हमला किया गया।
हिजबुल्लाह ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हुला कस्बे में इजराइल के एक 'मर्कवा टैंक' को गाइडेड मिसाइल से उड़ा दिया, जिससे उसमें आग लग गई। बता दें कि हिजबुल्लाह ने शुक्रवार को भी इजराइल पर कुल 48 हमले करने की बात कही है।
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच NATO चीफ मार्क रुट 8 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने वाले हैं। यह मुलाकात काफी अहम है क्योंकि ट्रम्प ने NATO से अलग होने के संकेत दिए हैं।
ट्रम्प इस बात से नाराज हैं कि यूरोपीय देश ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका का पूरा साथ नहीं दे रहे हैं, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुलवाने और सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल को लेकर। ट्रम्प ने तो NATO को 'कागजी शेर' तक कह दिया है। रुट इस दौरे पर अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों से भी बात करेंगे।
हिजबुल्लाह के हमलों के जवाब में इजराइल ने भी मोर्चा खोल दिया है। इजराइली वायुसेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली सेना का कहना है कि उनका मकसद हिजबुल्लाह के इन्फ्रास्ट्रक्चर और ठिकानों को पूरी तरह तबाह करना है। यह कार्रवाई उन दावों के तुरंत बाद हुई है जिनमें हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिकों को निशाना बनाने की बात कही थी।
ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलें दाग दी हैं। इस हमले की वजह से इजराइल के नेगेव क्षेत्र के एक इंडस्ट्रियल इलाके में आग लग गई। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन दमकल विभाग को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
हमले के वक्त अराद और डेड सी जैसे इलाकों में खतरे के सायरन गूंजते रहे। इससे पहले उत्तरी इजराइल में ड्रोन हमले की आशंका के कारण भी अलर्ट जारी किया गया था।
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि उनकी सेना ने होर्मुज के पास अमेरिका के एक A-10 ग्राउंड-अटैक विमान को मार गिराया है। दूसरी तरफ, अमेरिकी मीडिया का कहना है कि विमान क्रैश हुआ है और पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है।
A-10 विमान अपनी जमीनी हमला करने की ताकत के लिए जाना जाता है। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ईरान द्वारा विमान गिराए जाने की पुष्टि नहीं की है।
अमेरिकी फाइटर जेट गिरने की घटना के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इस घटना से ईरान के साथ बातचीत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि यह युद्ध है, हम जंग में हैं। ट्रम्प ने साफ किया कि कूटनीतिक रास्ते खुले रहेंगे, लेकिन उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी कोई भी संवेदनशील जानकारी साझा करने से मना कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने
होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ
इधर, ईरान ने अमेरिका का एक लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया। हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प ने बातचीत के रास्ते खुले रखने की बात कही। तनाव के बीच नाटो गठबंधन पर भी टूटने का खतरा मंडरा रहा है।
इसी संकट के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर आई है। हमारा सातवां एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर चुका है। चलिए, इस महायुद्ध से जुड़ी हर बड़ी अपडेट विस्तार से जानते हैं।
LPG लेकर भारत आ रहा 7वां टैंकर
यह जहाज अपेक्षाकृत सुरक्षित लारक-केश्म रास्ते से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, 'जग विक्रम' जैसे दो अन्य टैंकर अब भी वहां फंसे हैं। अब तक कुल छह भारतीय गैस टैंकर सुरक्षित वापस लौट चुके हैं। भारत अपनी जरूरत की अधिकांश गैस इसी समुद्री रास्ते से मंगाता है। इसलिए इन जहाजों का सुरक्षित आना घरेलू गैस आपूर्ति के लिए जरूरी है।
इजराइल ईरान युद्ध : 03 - 04 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स
1.हिजबुल्लाह ने लेबनान पर दागे रॉकेट और मिसाइलें
हिजबुल्लाह ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हुला कस्बे में इजराइल के एक 'मर्कवा टैंक' को गाइडेड मिसाइल से उड़ा दिया, जिससे उसमें आग लग गई। बता दें कि हिजबुल्लाह ने शुक्रवार को भी इजराइल पर कुल 48 हमले करने की बात कही है।
2. नाटो (NATO) पर संकट के बादल
ट्रम्प इस बात से नाराज हैं कि यूरोपीय देश ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका का पूरा साथ नहीं दे रहे हैं, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुलवाने और सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल को लेकर। ट्रम्प ने तो NATO को 'कागजी शेर' तक कह दिया है। रुट इस दौरे पर अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों से भी बात करेंगे।
3. बेरूत में इजराइल का कड़ा प्रहार
4. नेगेव में बरसीं ईरानी मिसाइलें
हमले के वक्त अराद और डेड सी जैसे इलाकों में खतरे के सायरन गूंजते रहे। इससे पहले उत्तरी इजराइल में ड्रोन हमले की आशंका के कारण भी अलर्ट जारी किया गया था।
5. ईरान ने मार गिराया अमेरिका का A-10 विमान
A-10 विमान अपनी जमीनी हमला करने की ताकत के लिए जाना जाता है। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ईरान द्वारा विमान गिराए जाने की पुष्टि नहीं की है।
6. विमान गिरने से बातचीत नहीं रुकेगी- ट्रम्प
उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि यह युद्ध है, हम जंग में हैं। ट्रम्प ने साफ किया कि कूटनीतिक रास्ते खुले रहेंगे, लेकिन उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी कोई भी संवेदनशील जानकारी साझा करने से मना कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने
होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava