ईरान-इजराइल युद्ध का 40वां दिन: ट्रंप ने दो हफ्ते के लिए सीजफायर का किया ऐलान, ईरान ने कहा- दुश्मन को घुटनों पर लाने का वादा पूरा
Amresh Kushwaha | Apr 08, 2026, 08:26 IST
iran israel war updates 08 april am
ईरान-इजरायल युद्ध के 40वें दिन राष्ट्रपति ट्रम्प ने दो हफ्ते के युद्धविराम का ऐलान किया है। तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 07 - 08 अप्रैल को इस युद्ध में क्या-क्या हुआ...
Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल की जंग का आज 40वां दिन है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले दो हफ्ते टालने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के दखल के बाद ईरान दस शर्तों पर मान गया है।
तेहरान में लोग सड़कों पर उतरकर इस सीजफायर का जश्न मना रहे हैं। पाकिस्तान ने दोनों देशों को बातचीत के लिए इस्लामाबाद बुलाया है। ईरान इसे अपनी बड़ी सैन्य और राजनीतिक जीत बता रहा है।
हालांकि इजराइल और यूएई में अब भी मिसाइल अलर्ट जारी हैं। ईरान ने साफ कहा है कि मांगें पूरी होने तक जंग जारी रहेगी। फिलहाल दो हफ्तों के लिए दुनिया ने राहत की सांस ली है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान पर हमले दो हफ्तों के लिए रोक दिए जाएंगे। ट्रंप ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी और बताया कि यह निर्णय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के आग्रह पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने 10 शर्तों पर सहमति दी है और दोनों देशों के बीच सभी विवादों पर बात तय हो चुकी है। अगले दो हफ्तों में यह समझौता लागू होगा।
![ट्रम्प ने ट्रूथ प्लेटफॉर्म पर अपना बयान पोस्ट किया।]()
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के इस सीजफायर के ऐलान के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान ने 10 शर्तों पर सहमति दी है, और अगर ईरान पर हमले रुकते हैं तो उनकी सशस्त्र सेनाएं अपनी रक्षात्मक कार्रवाइयां बंद कर देंगी। अराघची ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने युद्ध समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई।
जब ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ, तो ईरान की राजधानी तेहरान में लोगों ने सड़कों पर उतरकर खुशी का इज़हार किया। लोग ईरान के झंडे लहरा रहे थे और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरें भी उठाई गईं। सीजफायर के बाद लगातार 40 दिनों से चल रहे तनाव में यह राहत की खबर थी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में आमने-सामने बातचीत के लिए बुलाया गया है। शरीफ ने बताया कि इस बातचीत का उद्देश्य दोनों देशों के विवादों का स्थायी समाधान ढूंढना है और पाकिस्तान को उम्मीद है कि यह पहल क्षेत्र में स्थायी शांति लाएगी।
ईरान ने सीजफायर के बाद एक बड़ा बयान जारी किया। ईरान ने कहा कि उन्होंने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के वादे को पूरा किया है, जिसमें दुश्मन को घुटनों पर लाने की बात कही गई थी। इस बयान के साथ ईरान ने अपने राजनीतिक और सैन्य जीत का जश्न मनाया।
![Screenshot-61-1775606532]()
ट्रंप ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस बयान में 2 हफ्ते के सीजफायर और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की पुष्टि की गई। ट्रंप ने पाकिस्तान और इसके नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया, जो क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद भी इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें कहां से दागी गई थीं, लेकिन यह घटना बताती है कि युद्धविराम के बावजूद स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।
ईरान ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के बयान में कहा कि यह युद्ध का अंत नहीं है। ईरान ने बताया कि वह तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक उसकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं। ईरान ने अमेरिका पर भरोसा नहीं जताया और कहा कि वार्ता का समय दो हफ्ते बढ़ाया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने
होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ
तेहरान में लोग सड़कों पर उतरकर इस सीजफायर का जश्न मना रहे हैं। पाकिस्तान ने दोनों देशों को बातचीत के लिए इस्लामाबाद बुलाया है। ईरान इसे अपनी बड़ी सैन्य और राजनीतिक जीत बता रहा है।
हालांकि इजराइल और यूएई में अब भी मिसाइल अलर्ट जारी हैं। ईरान ने साफ कहा है कि मांगें पूरी होने तक जंग जारी रहेगी। फिलहाल दो हफ्तों के लिए दुनिया ने राहत की सांस ली है।
ईरान पर दो हफ्तों तक हमले होंगे स्थगित- ट्रंप
ट्रम्प ने ट्रूथ प्लेटफॉर्म पर अपना बयान पोस्ट किया।
इजराइल ईरान युद्ध: 07 - 08 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स
1. ईरान ने भी किया सीजफायर का समर्थन
Statement on behalf of the Supreme National Security Council of the Islamic Republic of Iran: pic.twitter.com/cEtBNCLnWT
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 7, 2026
2. सीजफायर के बाद ईरान में जश्न
⚡️Iraq: Celebrations of Iran's victory in Tahrir Square in Baghdad pic.twitter.com/p8sG7FjWWf
— Middle East Observer (@ME_Observer_) April 8, 2026
3. पाकिस्तान ने बुलाया दोनों देशों को इस्लामाबाद
With the greatest humility, I am pleased to announce that the Islamic Republic of Iran and the United States of America, along with their allies, have agreed to an immediate ceasefire everywhere including Lebanon and elsewhere, EFFECTIVE IMMEDIATELY.
I warmly welcome the…
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) April 7, 2026
4. ईरान का ऐलान: दुश्मन को घुटनों पर लाने का वादा पूरा हुआ
True Promise fullfilled. pic.twitter.com/1kyAMR04BR
— True Promise - الوعد الصادق ✪🇮🇷 (@IRTruePromise) April 8, 2026
5. ट्रंप ने ईरान के बयान को किया शेयर
Screenshot-61-1775606532
ट्रंप ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस बयान में 2 हफ्ते के सीजफायर और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की पुष्टि की गई। ट्रंप ने पाकिस्तान और इसके नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया, जो क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
6. सीजफायर के बावजूद इजराइल और UAE में मिसाइल अलर्ट
7. ईरान का कहना: हम लड़ेंगे जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं
ये खबर भी पढ़िए...
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने
होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA