ईरान-इजराइल युद्ध का 44वां दिन: इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 21 घंटे चली बातचीत, पह बात नहीं बनी

Amresh Kushwaha | Apr 12, 2026, 08:12 IST
Share
iran israel war updates 12 april am
iran israel war updates 12 april am

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली वार्ता विफल रही। जेडी वेंस ने समझौते से इनकार किया, जबकि इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा किया है।

Iran Israel War Update: ईरान-इजराइल जंग के 44वें दिन हालात और भी बिगड़ गए हैं। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत पूरी तरह फेल हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कोई भी समझौता करने से साफ मना कर दिया है।

ईरान परमाणु अधिकारऔर होर्मुज स्ट्रेट पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस बीच इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बड़े हमले का दावा किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने हथियारों की सप्लाई को लेकर चीन को सीधी चेतावनी दी है। लेबनान में भी इजराइली हमलों के कारण भारी तबाही और संकट मचा हुआ है। समंदर से लेकर आसमान तक बारूद की गंध अब और गहरी हो गई है।

इस्लामाबाद में 21 घंटे चली बातचीत विफल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच शांति को लेकर दो राउंड की लंबी बातचीत हुई। करीब 21 घंटे तक माथापच्ची चली, लेकिन आखिर में नतीजा सिफर (जीरो) रहा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ कह दिया कि अमेरिका बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि डील न होना अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है।

जरूरत से ज्यादा सख्त थीं अमेरिका की शर्तें- ईरान

ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, ईरान ने भी मान लिया है कि इस्लामाबाद की बातचीत बेनतीजा रही। ईरान का कहना है कि समझौते का रास्ता इसलिए नहीं निकल पाया क्योंकि अमेरिका की शर्तें बहुत ज्यादा कड़ी थीं। ईरान के हिसाब से अमेरिका की मांगें ऐसी थीं, जिन्हें मानना उनके लिए मुमकिन नहीं था।

ईरान के प्रेस टीवी ने विवाद की असली वजहों का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दो सबसे बड़े मुद्दों पर दोनों देश एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। पहला- होर्मुज स्ट्रेट (समुद्री रास्ता) से गुजरने का अधिकार और दूसरा- ईरान का अपना परमाणु अधिकार। ईरान इन दोनों ही मुद्दों पर पीछे हटने को तैयार नहीं है, जिसके चलते यह बातचीत फेल हो गई।

इजराइल ईरान युद्ध: 11 - 12 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स

1. वेंस की दो टूक: परमाणु हथियार नहीं तो समझौता नहीं

जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमेरिका की शर्तें बिल्कुल साफ थीं। अमेरिका चाहता है कि ईरान न केवल परमाणु हथियार बनाना बंद करे, बल्कि ऐसी कोई तैयारी भी न करे जिससे वह भविष्य में जल्दी हथियार बना सके। वेंस के मुताबिक, ईरान इन शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं हुआ, इसलिए बात बिगड़ गई।

2. ट्रंप का फुल कंट्रोल: फोन पर ही तय हो रही थी रणनीति

इस पूरी बातचीत के दौरान जेडी वेंस अपनी टीम के साथ लगातार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संपर्क में थे। वेंस ने बताया कि पिछले 21 घंटों में उनकी ट्रंप से 10 से ज्यादा बार बात हुई। अमेरिका ने ईरान को अपना आखिरी और सबसे अच्छा ऑफर दे दिया है, अब गेंद ईरान के पाले में है।

3. समुद्र में बारूदी सुरंगों का खतरा और अमेरिका का सफाई अभियान

हॉर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) को लेकर दोनों देशों के बीच भारी तनाव है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने इस समुद्री रास्ते में माइंस (बारूदी सुरंगें) बिछाई हैं। इसी खतरे को देखते हुए अमेरिकी नौसेना (CENTCOM) ने समुद्री रास्ता सुरक्षित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। ट्रंप ने भी साफ कर दिया है कि वहां सफाई अभियान जारी रहेगा।

4. नेतन्याहू का दावा: ईरान के परमाणु मिशन को लगी तगड़ी चोट

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आग में घी डालने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी रुकी नहीं है। नेतन्याहू का दावा है कि इजराइली हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान पहुंचाया है और यह हमले इसलिए जरूरी थे क्योंकि ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब पहुंच गया था।

5. भावुक माहौल: गालिबाफ का प्लेन और बच्चों की तस्वीरें

राजनीति के बीच एक भावुक तस्वीर भी सामने आई। ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ जब पाकिस्तान पहुंचे, तो उनके प्लेन में उन बच्चों की तस्वीरें रखी थीं, जो 28 फरवरी को एक मिसाइल हमले में मारे गए थे। ईरान इन मौतों का जिम्मेदार अमेरिका और इजराइल को मानता है।

6. खतरे में लेबनान: पीएम ने रद्द किया अमेरिका दौरा

लेबनान में हालात बेहद खराब हैं। वहां के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा टाल दिया है। उनका कहना है कि इस संकट की घड़ी में उनका अपने देश (बेरूत) में रहना जरूरी है। लेबनान पर 2 मार्च से इजराइली हमले जारी हैं, जिसमें हाल ही में तुफाहता इलाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

6. ट्रंप की चीन को चेतावनी: बीच में आए तो खैर नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि डील हो या न हो, जीत अमेरिका की ही होगी क्योंकि उन्होंने ईरान को सैन्य रूप से कमजोर कर दिया है। साथ ही, उन्होंने चीन को भी कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान को हथियारों की सप्लाई की, तो चीन के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

ये खबर भी पढ़िए...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे

ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Iran Israel war update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा