ईरान-इजराइल युद्ध का 46वां दिन: परमाणु प्रोग्राम पर ईरान और अमेरिका के बीच खींचतान जारी, शर्त पर अड़े

Amresh Kushwaha | Apr 14, 2026, 08:20 IST
Share
iran israel war updates 14 april am
iran israel war updates 14 april am

ईरान-इजराइल जंग के 46वें दिन हालात नाजुक हैं। परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका-ईरान में खींचतान और लेबनान सीमा पर सीजफायर की कोशिशों के बीच युद्धपोतों की तैनाती ने तनाव बढ़ा दिया है।

Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध अब बेकाबू हो गया है। आज जंग का 46वां दिन है। परमाणु प्रोग्राम पर ईरान और अमेरिका के बीच खींचतान जारी है। ईरान 5 साल का ब्रेक चाहता है। अमेरिका ने 20 साल की रोक की शर्त रखी है।

वॉशिंगटन में इजराइल और लेबनान के बीच वार्ता होगी। विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस बैठक में शामिल रहेंगे। अमेरिका ने समुद्र में 15 युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। तेहरान की सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ट्रंप ने ईरान पर कड़े दबाव का दावा किया है। दुनिया की नजरें अब गुरुवार की अगली बैठक पर हैं।

ईरान बोला- 5 साल ब्रेक, अमेरिका अड़ा- 20 साल चाहिए

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु प्रोग्राम को लेकर खींचतान जारी है। इस्लामाबाद में हुई बातचीत के दौरान ईरान ने प्रस्ताव दिया कि वह 5 साल तक अपना परमाणु प्रोजेक्ट रोक देगा। लेकिन अमेरिका को यह मंजूर नहीं है; न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका चाहता है कि यह रोक कम से कम 20 साल की हो। इसी बात पर पेंच फंसा हुआ है।

इजराइल-लेबनान की मेज पर अब मार्को रुबियो

आज वॉशिंगटन में इजराइल और लेबनान के बीच सीधी बातचीत होने वाली है। खास बात यह है कि इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो खुद मौजूद रहेंगे। अमेरिका की कोशिश है कि इजराइल की उत्तरी सीमा सुरक्षित हो जाए और लेबनान की संप्रभुता भी बनी रहे। अमेरिका का कहना है कि उनकी लड़ाई हिजबुल्लाह से है, लेबनान के आम लोगों से नहीं।

इजराइल ईरान युद्ध: 13 - 14 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स

1. क्या गुरुवार तक बनेगी बात? दूसरे दौर की तैयारी

पिछले हफ्ते इस्लामाबाद में हुई पहली मीटिंग में कोई नतीजा नहीं निकला था, लेकिन बातचीत के रास्ते बंद नहीं हुए हैं। खबर है कि गुरुवार तक दोनों देश फिर से आमने-सामने बैठ सकते हैं। इसके लिए इस्लामाबाद या जेनेवा को चुना जा सकता है। मकसद सिर्फ एक है—कैसे भी करके इस तनाव को खत्म किया जाए।

2. तेहरान की सड़कों पर गुस्सा, ट्रम्प की धमकी को बताया हवा

ईरान की राजधानी तेहरान में लोग अमेरिका और इजराइल के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी की धमकी दी है, जिसे ईरान के लोग 'खाली वादे' बता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अमेरिका ईरान की ताकत से घबराया हुआ है और ये धमकियां उसकी लाचारी दिखाती हैं।

3. वॉशिंगटन में सीजफायर की कोशिश, पर शर्तें हैं कड़ी

आज अमेरिका की मध्यस्थता में इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम (सीजफायर) पर चर्चा होगी। हालांकि, रास्ता इतना आसान नहीं है। एक तरफ नेतन्याहू कह रहे हैं कि हिजबुल्लाह के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा, तो दूसरी तरफ ईरान की शर्त है कि जब तक इजराइल हमले नहीं रोकता, तब तक कोई समझौता नहीं होगा।

4. समुद्र में बढ़ी हलचल, तैनात हुए 15 अमेरिकी युद्धपोत

मिडिल ईस्ट में माहौल काफी गर्म है। अमेरिका ने वहां अपने 15 युद्धपोत तैनात कर दिए हैं, जिनमें एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन भी शामिल है। यह तैनाती ईरान पर दबाव बनाने के लिए की गई है ताकि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को रोक दे और संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) वापस कर दे।

5. ईरान की दो-टूक: आग से न खेले अमेरिका

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने होर्मुज क्षेत्र में अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर रूस से बात की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अमेरिका के ये 'उकसाने वाले कदम' पूरी दुनिया की शांति के लिए खतरा बन सकते हैं। ईरान का कहना है कि अगर दबाव बढ़ा, तो इसके नतीजे बहुत गंभीर होंगे।

6. ट्रम्प का दावा- झुक गया ईरान, अब समझौते की बारी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि अमेरिकी दबाव और नाकाबंदी के बाद ईरान अब खुद समझौते के लिए मिन्नतें कर रहा है। ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने दिए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर डेडलाइन तक समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के लिए अंजाम अच्छा नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़िए...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे

ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ

Tags:
  • ईरान-इजराइल युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा