ईरान-इजराइल युद्ध का 15वां दिन: ट्रंप ने कहा- ईरान अब समझौता करना चाहता है; भारत पर भी असर

Amresh Kushwaha | Mar 14, 2026, 20:00 IST
Share
iran israel war updates 14 march pm
iran israel war updates 14 march pm

ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 14 मार्च को इस युद्ध में क्या- क्या हुआ...

Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध अब पंद्रहवें दिन में पहुंच गया है। मिडिल ईस्ट के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर पड़ रहा है।

तेल की बढ़ती कीमतों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा बड़ी चुनौती है। ईरान अब अमेरिकी ठिकानों पर हमले की धमकी दे रहा है। वहां लाखों लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह भाग रहे हैं।

ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अब कमजोर पड़ चुका है। इस बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर आई है। एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज सुरक्षित रास्ते पर है। भारत और ईरान के बीच बातचीत के अच्छे संकेत मिले हैं।

इजराइल-ईरान युद्ध का भारत पर असर

भारत पर भी इस संघर्ष का असर साफ देखा जा रहा है, खासकर तेल और गैस की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से। यदि यह युद्ध लंबा चलता है, तो भारत को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।

भारत, जो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर है। इसके साथ ही, भारत की अर्थव्यवस्था की एक अहम हिस्सा उन भारतीयों से आने वाले रेमिटेंस (विदेश से भेजे गए पैसे) पर भी निर्भर है, जो मध्य-पूर्व में काम करते हैं।

भारत को खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों - यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन में काम कर रहे करीब 91 लाख भारतीयों की चिंता भी सता रही है। ये लोग हर साल लगभग 50 अरब डॉलर की रकम भारत भेजते हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी अहम है।

इजराइल-ईरान युद्ध: 14 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स

1. फ्रांसीसी राष्ट्रपति की मध्यस्थता की पेशकश

68ba9fc68c923-benjamin-netanyahu--emmanuel-macron-053056711-16x9-266050
68ba9fc68c923-benjamin-netanyahu--emmanuel-macron-053056711-16x9-266050




फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वह लेबनान और इजराइल के बीच संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत की मेज़बानी करने को तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद अध्यक्ष से बातचीत की और लेबनानी नेताओं ने इजराइल के साथ सीधे वार्ता करने के लिए सहमति जताई है। मैक्रों ने इजराइल से बड़े सैन्य अभियानों और हवाई हमलों को रोकने की अपील की है और हिजबुल्लाह से भी संघर्ष को बढ़ाने वाली कार्रवाइयों को बंद करने को कहा है।

2. ईरान की अमेरिका को धमकी

trump_Israel-US-Iran-War-632205
trump_Israel-US-Iran-War-632205


ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि वह यूएई में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। यह बयान अमेरिकी हमलों के जवाब में आया है। IRGC ने कहा कि ईरान को अपनी संप्रभुता और क्षेत्र की रक्षा का अधिकार है और यूएई के शहरों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लक्ष्य बनाने का अधिकार उन्हें है। उन्होंने यूएई के नागरिकों से अपील की है कि वे इन क्षेत्रों से दूर रहें।

3. ईरान में लाखों लोग छोड़ रहे घर

2b73e599ca921020ad831a40415e1fb5-928212
2b73e599ca921020ad831a40415e1fb5-928212


ईरान में हमलों के बाद अब तक लगभग 32 लाख लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा चुके हैं। ज्यादातर लोग तेहरान और बड़े शहरों से उत्तर की ओर पलायन कर रहे हैं। इसके अलावा लेबनान और सीरिया में भी बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हुए हैं। सीरिया में 78,000 से ज्यादा लोग लेबनान से पहुंच चुके हैं और अफगानिस्तान में भी 24,800 लोग ईरान से आए हैं।

4. ईरान अब समझौता करना चाहता है- ट्रंप

Iran_nuclear_programme_1771147889538_1771147895148-829604
Iran_nuclear_programme_1771147889538_1771147895148-829604


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अब समझौता करना चाहता है, क्योंकि वह युद्ध में कमजोर पड़ चुका है। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी सेना की सराहना की और कहा कि ईरान अब समझौते के लिए तैयार है, लेकिन यह समझौता उन्होंने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने ईरान के साथ किसी भी समझौते पर अपनी असहमति जताई।

5. ईरान के सबसे अहम ठिकाने तबाह

689997dd-350
689997dd-350


डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर एक बड़े हमले में सभी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। उन्होंने इसे मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक बताया।

6. भारत को राहत की खबर

Hormuz-Oil-Tanker-656665
Hormuz-Oil-Tanker-656665


भारत के लिए राहत की खबर आई है कि एक भारतीय ध्वज वाले जहाज ने 40 हजार मीट्रिक टन एलपीजी के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना सुरक्षा के पार कर लिया है। यह जहाज कुछ ही दिनों में भारत पहुंच जाएगा। इसके अलावा एक और एलपीजी से भरा जहाज भी भारत की ओर रवाना हो चुका है। इस खबर से यह संकेत मिलता है कि भारत और ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है।

7. जापान की तेल आपूर्ति पर असर

ईरान युद्ध के चलते जापान ने अपने इमरजेंसी तेल भंडार को खोलने का फैसला किया है। जापान के कच्चे तेल का 95 प्रतिशत मिडिल ईस्ट से आयात होता है, और युद्ध की वजह से समुद्री मार्गों पर खतरा बढ़ गया है। जापानी सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर आपूर्ति प्रभावित रही तो तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल युद्ध का 15वां दिन: भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिकी युद्धपोत मोर्चे पर तैनात

ईरान-इजराइल जंग का 13वां दिन: दोनों पक्षों के बीच हमले जारी, भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

ईरान-इजराइल जंग का 12वां दिन: टेक कंपनियां, तेल सप्लाई और पानी पर खतरा, भारत क्यों चिंतित?

इजराइल ईरान युद्ध अपडेट: ईरान का हाइफा पर ड्रोन हमला, नेतन्याहू ने कहा- हमले अभी खत्म नहीं हुए

Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल
  • ईरान
  • अमेरिकी राष्ट्रपति
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान