ईरान-इजराइल युद्ध का 31वां दिन: ट्रंप का दावा- ईरान ज्यादातर शर्तें मान चुका है, भारत के दो LPG टैंकरों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट

Amresh Kushwaha | Mar 30, 2026, 08:09 IST
Share
iran israel war updates 30 march am
iran israel war updates 30 march am

ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 29 - 30 मार्च को इस युद्ध में क्या-क्या हुआ...

Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल के बीच जंग अब और भी खौफनाक हो गई है। युद्ध के 31वें दिन हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। ट्रंप का दावा है कि ईरान उनकी ज्यादातर शर्तें मान चुका है। होर्मुज स्ट्रेट अब जल्द ही अमेरिकी नियंत्रण में हो सकता है।

युद्ध के बीच भारत के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। भारत की ओर आ रहे दो LPG टैंकरों ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। वहीं, कुवैत पर ईरानी हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है। यूएई ने अब ईरान से भारी मुआवजे की मांग की है। तुर्किये की सड़कों पर इजराइल के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन जारी है।

इजराइल ईरान युद्ध: 29 - 30 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स

1. भारत आ रहे LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया

भारत की ओर आ रहे दो LPG टैंकरों ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया। इन जहाजों पर कुल 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नामक ये टैंकर भारतीय नौसेना की सुरक्षा में हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि ये इसी हफ्ते मुंबई पहुंच जाएंगे। इससे पहले चार और भारतीय झंडे वाले टैंकर होर्मुज स्ट्रेट को पार कर चुके हैं, जबकि तीन अन्य अब भी पश्चिमी हिस्से में हैं।

2. ट्रम्प का दावा- ईरान ने अधिकांश मांगों को माना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की 15 मांगों में से ज्यादातर को मान लिया है। ट्रम्प के मुताबिक, ये प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से ईरान तक पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा, हमने 15 शर्तें रखी थीं और ज्यादातर पर सहमति बन गई है। हालांकि, कुछ और चीजें हम आगे मांग सकते हैं।

3. ईरान में सत्ता का बदलाव, ट्रम्प का बड़ा बयान

ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि ईरान में अब पहले जैसी सरकार नहीं रही। उनका कहना था कि युद्ध के शुरुआती दिनों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो चुकी है। अब जो लोग हमसे बात कर रहे हैं, वे बिल्कुल अलग समूह के हैं और वे बहुत पेशेवर हैं, ट्रम्प ने बताया।

4. कुवैत पर ईरानी हमला, भारतीय की मौत

कुवैत के बिजली और पानी के प्लांट पर हुए घातक हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। कुवैत के मंत्रालय ने इसे ईरान की ओर से हमला बताया है। हमला दक्षिणी कुवैत में हुआ था, जिसमें बिजली प्रोडक्शन और पानी के डीसैलीनेशन प्लांट को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और मौके पर आपातकालीन टीमें मौजूद हैं।

5. ट्रम्प बोले- होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का नियंत्रण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इजराइली चैनल से बात करते हुए कहा कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका दावा है कि ईरान एक समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा है। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका इसके लिए तैयारियां भी कर रहा है।

6. ईरान के आंतरिक सुरक्षा कमांडर की मौत

ईरानी न्यूज एजेंसी ISNA ने रिपोर्ट दी है कि ईरान के आंतरिक सुरक्षा कमांडर माजिद जकारियाई की मौत हो गई है। जकारियाई यूएस-इजराइल हमले में घायल हुए थे। वे ईरान के प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे। फिलहाल हमले के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

7. UAE ने ईरान से मुआवजे की मांग की

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान से मुआवजे की मांग की है। UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गश ने कहा कि किसी भी राजनीतिक समाधान में ईरान के हमलों से हुए नुकसान की भरपाई होनी चाहिए। गर्गश ने ईरान को खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया और कहा कि समझौते में भविष्य में हमले रोकने की गारंटी भी होनी चाहिए।

8. तुर्किये में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

तुर्किये के इस्तांबुल में रविवार को अमेरिका और इजराइल के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें करीब 1000 लोग सड़कों पर उतरे और मिडिल ईस्ट में जारी जंग का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने ईरान, लेबनान और फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाए और किलर इजराइल, किलर यूनाइटेड स्टेट्स जैसे नारे भी लगाए। यह प्रदर्शन धार्मिक और कंजरवेटिव संगठनों की ओर से आयोजित किया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे

ट्रम्प का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Iran Israel war update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती