ईरान में पहलवान सालेह मोहम्मदी को सरेआम फांसी, पहले भी खिलाड़ियों को उतारा मौत के घाट

Aman Vaishnav | Mar 20, 2026, 15:05 IST
Share
iran wrestler saleh mohammadi executed protests 2026
iran wrestler saleh mohammadi executed protests 2026

ईरान सरकार ने पहलवान सालेह मोहम्मदी को सरेआम फांसी दी। इस कार्रवाई में उनके साथ दो और प्रदर्शनकारी भी शामिल थे। यह कदम देश में उठ रहे विरोध को कुचलने के लिए उठाया गया है।

ईरान ने हाल ही में 19 साल के चैंपियन पहलवान सालेह मोहम्मदी कोम शहर में पब्लिक के सामने फांसी दे दी गई। साथ ही दो और प्रदर्शनकारियों को भी फांसी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक सख्त और बड़ा कदम है। इससे सरकार अपनी आलोचना करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश भेजना चाहती है। पहलवान सालेह मोहम्मदी के साथ सईद दावोदी और मेहदी कासेमी को भी फांसी दी गई है।

1899f008-5c8
1899f008-5c8

क्या है फांसी देने की वजह?

इन तीनों पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल होने का आरोप था। जानकारी के अनुसार मोहम्मदी पर खुदा के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप भी लगाया गया था। ये ईरान में मौत की सजा का कारण बनता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फांसी कोम शहर में एक भीड़ के सामने दी गई है। दिसंबर 2025 के अंत से जनवरी 2026 तक हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े ये पहले लोग हैं जिन्हें फांसी दी गई है।

वहीं मानवाधिकार संगठनों ने इस कार्रवाई की सख्त आलोचना की है और इसके पीछे की न्याय प्रक्रिया पर बड़े सवाल उठाए हैं।

ईरान ह्यूमन राइट्स (IHRNGO) के निदेशक महमूद अमीरी-मोगद्दम ने कहा कि इन प्रदर्शनकारियों को गलत मुकदमों के बाद मौत की सजा दी गई है। उनका कहना था कि ये सजाएं जबरदस्ती के बयान पर आधारित थीं। उन्होंने इसे न्याय के बिना हत्याएं बताया। साथ ही कहा कि इसका मकसद लोगों में डर पैदा कर राजनीतिक विरोध को दबाना है।
00a04d94-1aa
00a04d94-1aa

बचाव का मौका नहीं मिला

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि इन तीनों लोगों को अपनी रक्षा करने का सही मौका नहीं दिया गया। मुकदमे की प्रक्रिया जल्दी में पूरी की गई। इसलिए इसे किसी भी नजरिए से सही तरीके से किया गया मुकदमा नहीं कहा जा सकता है।

पहले भी दी थी फांसी की सजा

इस घटना ने 2020 में ईरान के मशहूर पहलवान नवीद अफकारी को फांसी देने की याद ताजा कर दी है। इस पर पूरी दुनिया ने गुस्सा जताया था। ईरानी कॉम्बैट एथलीट और मानवाधिकार कार्यकर्ता नीमा फर ने इसे राजनीतिक हत्या बताया है। उनका कहना है कि ईरानी सरकार जानबूझकर खिलाड़ियों को निशाना बना रही है।

इसका कारण समाज में डर पैदा करने और विरोध को दबाना है। फर ने अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं से अपील की है कि, वे तब तक ईरान को प्रतियोगिताओं से बैन करें, जब तक वह एथलीटों और प्रदर्शनकारियों को फांसी देना बंद नहीं कर देता।

और भी लोगों को फांसी दी जा सकती है

ईरान में साल की शुरुआत में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान हजारों लोग गिरफ्तार किए गए थे। अब कार्यकर्ताओं को डर है कि आने वाले हफ्तों में और भी लोगों को फांसी दी जा सकती है। IHRNGO ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, खासकर यूरोपीय संघ (EU) से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि यूरोपीय संघ को सभी कूटनीतिक उपायों का इस्तेमाल करके इन फांसियों को रोकना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़िए...

क्यों पाकिस्तान और नेपाल से भी कम खुश हैं भारतीय, वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 ने चौंकाया

मेंढक खत्म हुए तो दाने-दाने को तरस जाएगा इंसान, World Frog Day पर जानें ऐसा क्यों

छुट्टियों में करें रोमांस... सिचुआन यूनिवर्सिटी ने छात्रों से कहा, किताबें अलग रखो और प्यार का आनंद लो

देश दुनिया न्यूज : iPhones पर DarkSword स्पाइवेयर का हमला, हैक हो सकता है फोन

Tags:
  • पहलवान
  • ईरान
  • विरोध प्रदर्शन
  • पुलिसकर्मियों
  • देश दुनिया न्यूज
  • फांसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती