बेंगलुरु कैफे धमाके में ISIS का हाथ! NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

BP shrivastava | Mar 05, 2024, 20:30 IST
Share
Thesootr
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए बम धमाके में ISIS से जुड़े लोगों के शामिल होने के सुराख मिले हैं। NIA इस मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

बेंगलुरु (Bengaluru) के रामेश्वरम कैफे में हुए बम धमाके में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़े लोग भी शामिल थे। इस मामले में NIA ने सात राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

BENGALURU. कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु (Bengaluru) स्थित रामेश्वरम कैफे में हुए बम धमाके में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़े लोग भी शामिल थे। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) धमाकों की गिरफ्तारी के लिए सात राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इस कैफे में शुक्रवार 1 मार्च को दोपहर एक बम विस्फोट हुआ था, जिसमें नौ लोग घायल हो गए थे। मौके पर ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध की जानकारी भी मिली थी।

इसलिए जुड़े विस्फोट से ISIS के तार


सुरक्षा तंत्र से जुड़े उच्च सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी की टीम ने मंगलवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए सात राज्यों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी से इस बात को बल मिला कि इस विस्फोट के तार अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ISIS से भी जुड़े हुए हैं। बताते हैं कि टीम को बेंगलुरु के आरटी नगर में टी नजीर के घर पर दबिश दी। उसके संबंध इस आतंकी संगठन से जुड़े होने के बताए गए हैं। माना जा रहा है कि नजीर ने कैफे में धमाके के लिए युवकों को प्रेरित किया था। इससे पहले आरटी नगर और सुल्तानपालिया में भी बमों की खरीद के मामले में छापे मारे गए थे। वहां गोलियां और बम बरामद किए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि जुनैद नाम का शख्स रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट का मास्टरमाइंड है। उसके खिलाफ पहले से ही हवाला लेन-देन के संबंध में केस दर्ज है। गहन जांच के लिए NIA की टीम बेंगलुरु सेंट्रल जेल भी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... stock market में लोगों की तेजी से बढ़ रही रुचि, कई राज्य तोड़ रहे रिकॉर्ड

क्या जेल में बनाई गई थी धमाके की योजना ?


सूत्रों के अनुसार जांच टीम बेंगलुरु जेल इसलिए गई क्योंकि उसे जानकारी थी कि जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी जेल के कुछ कैदियों को कट्टरपंथी बनाने में जुटा था। इस आरोप में जांच एजेंसी ने तीन माह पूर्व आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इस आरोपपत्र में केरल के कन्नूर का टी नसीर भी शामिल बताया गया है, जो साल 2013 से बेंगलुरु की केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसके दो साथी जुनैद अहमद उर्फ जेडी और सलमान खान के विदेश भागने का संदेह जताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... Owaisi को टक्कर देने वाली कौन हैं कट्टर हिंदू नेता Madhavi Lata, जानिए

हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ


जांच एजेंसी के आरोपपत्र में जानकारी दी गई है कि पिछले साल 18 जुलाई को बेंगलुरु पुलिस ने 7 लोगों से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी-टॉकी बरामद किया था। साल 2017 में ये सातों बेंगलुरु की जेल में बंद थे। यहीं पर ये लश्कर आतंकी टी नसीर के संपर्क में आए। वह इन्हें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल करना चाहता था। दूसरी ओर जांच एजेंसी ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी छापा मारा। टीम ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। वैसे इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस का घोषणापत्र- अग्निवीर स्कीम खत्म करने की बात करेगी कांग्रेस

Tags:
  • NIA
  • ISIS
  • रामेश्‍वरम कैफे
  • बेंगलुरु में धमाके
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा