इजरायल हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील

Sandeep Kumar | Sept 21, 2024, 18:23 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-21T174223.495
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-21T174223.495

इजराइल ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह ( Hezbollah ) की टॉप यूनिट के कमांडर को मार गिराया है। लेबनान के अधिकारी के मुताबिक बताया कि इस हमले में 12 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच खूनी संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इजराइल ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह ( Hezbollah ) की टॉप यूनिट के कमांडर को मार गिराया है। लेबनान के अधिकारी के मुताबिक बताया कि इस हमले में 12 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि साल 1983 में बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर इब्राहिम अकील ने बमबारी की थी। अमेरिका इस आतंकवादी पर प्रतिबंध लगा रखा है।

इजरायल का दावा 12 की मौत

इजरायली के मुताबिक उसने अकील को मारने के लिए टारगेट अटैक किया था। जिसमें लगभग 10 अन्य वरिष्ठ राडवान कमांडर भी मारे गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में 12 लोग मारे गए और 66 अन्य घायल हो गए। हिजबुल्लाह के करीबी सूत्र ने कहा है रि इजरायली हवाई हमले में राडवान फोर्स के कमांडर इब्राहिम अकील ( Ibrahim Akeel ) मारा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...तेहरान में मारा गया हमास का चीफ इस्माइल हानिया, इजरायल का बदला पूरा

आधिकारिक तौर हिजबुल्लाह ने पुष्टि नहीं की

हालांकि अपने टॉप कमांडर की मौत को लेकर हिजबुल्लाह ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसने हमले के बाद कहा कि उसने रॉकेट से एक इजरायल के खुफिया अड्डे को निशाना बनाया। इस हमले में अकील के मारे जाने की खबर है। अमेरिका ने अकील के बारे में सूचना देने पर 7 मिलियन डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी।

ये खबर भी पढ़िए...Iran-Isreal war : आधी रात ईरान ने इजरायल पर किया अटैक, सहम गई दुनिया, नेतन्याहू बोले- हम जवाब देने के लिए तैयार

हिजबुल्ला के रॉकेट लांचर नष्ट

इजरायल सेना का दावा है कि रात में कई बार के हमलों में हिजबुल्ला के एक हजार बैरलों वाले करीब 100 रॉकेट लांचर नष्ट हुए हैं। इनका इस्तेमाल हिजबुल्ला इजरायल पर हमले में कर रहा था लेकिन इजरायल के हमले ने सबकुछ तबाह कर दिया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • आतंकवाद
  • Israel Hezbollah Tensions
  • हिजबुल्लाह टॉप कमांडर
  • इब्राहिम अकील
  • टॉप कमांडर इब्राहिम अकील
  • Top Commander Ibrahim Akil
  • हिजबुल्ला
  • Ibrahim Akeel
  • Hezbollah
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा