जगन्नाथ मंदिर के वो रहस्य, जिनका पता वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए

Ravi Singh | Jul 07, 2024, 17:41 IST
Share
Jagannath Puri
Jagannath Puri

जगन्नाथ स्वामी के मंदिर में लाखों भक्त उनके दर्शन करने आते हैं। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के साथ भक्त चमत्कार भी देखते है, जो किसी रहस्य से कम नहीं है। पवित्र मंदिर में आज भी कई ऐसे रहस्य हैं जिनका जवाब विज्ञान भी नहीं खोज पाया है।

Jagannath Puri Mandir Mystery : भगवान जगन्नाथ का मंदिर 800 साल से भी ज्यादा पुराना है। जगन्नाथ स्वामी के मंदिर में लाखों भक्त उनके दर्शन करने आते हैं। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के साथ भक्त चमत्कार भी देखते है, जो किसी रहस्य से कम नहीं है। पवित्र मंदिर में आज भी कई ऐसे रहस्य हैं जिनका जवाब विज्ञान भी नहीं खोज पाया है। कहते हैं भगवान की लीला अपरंपार है। वो चाहें तो राजा को भिखारी और भिखारी को राजा बना दें। सिर्फ दर्थन मात्र से जहां मन की हर मुराद पूरी हो जाती है, पुरी के उसी भगवान जगन्नाथ मंदिर में आज भी कई ऐसे रहस्य हैं जिनका जवाब बड़े से बड़े वैज्ञानिक आज तक पता नहीं लगा पाए।

रहस्य मंदिर की परछाईं का

भगवान जगन्नाथ का मंदिर 214 फीट ऊंचा है लेकिन इस मंदिर की परछाई आजकर किसी ने नहीं देखी है। भगवान जगन्नाथ के मंदिर का ऊपरी हिस्सा विज्ञान के नियम को चुनौती देता है कि जो चीज दुनिया में है उसी परछाई होती है, लेकिन मंदिर के शिखर की छाया हमेशा अदृश्य ही रहती है। ऐसा क्यों होता है इसके ऊपर कई वैज्ञानिकों ने खोज की लेकिन किसी को भी इसका जवाब किसी को नहीं मिल पाया है।

जगन्नाथ पुरी मंदिर की परछाई क्यों नहीं बनती इसका क्या रहस्य है? - Quora
जगन्नाथ पुरी मंदिर की परछाई क्यों नहीं बनती इसका क्या रहस्य है? - Quora

विपरित दिशा में लहराता ध्वज

मंदिर के सबसे ऊपरी हिस्से पर एक ध्वज लहराता है। जिसे हर दिन बदल दिया जाता है। कहा जाता है कि अगर किसी भी दिन ये ध्वज नहीं बदला गया तो ये मंदिर अगले 18 सालों के लिए बंद हो सकता है। ध्वज से जुड़ा एक रहस्य यह भी है कि ये हमेशा हवा के विपरीत दिशा में ही लहराता है। मंदिर के शिखर पर एक सुदर्शन चक्र भी है। कहा जाता है कि पुरी के किसी भी कोने से अगर इस सुदर्शन चक्र को देखा जाए तो उसका मुंह आपकी तरफ ही नजर आता है।

जगन्नाथ पुरीच्या मंदिराचा ध्वज उलट दिशेने का फडकतो? समुद्राची गाज गाभाऱ्यात  का ऐकू येत नाही? जाणून घ्या सखोल विज्ञान! - Marathi News | Why is the  Jagannath ...
जगन्नाथ पुरीच्या मंदिराचा ध्वज उलट दिशेने का फडकतो? समुद्राची गाज गाभाऱ्यात का ऐकू येत नाही? जाणून घ्या सखोल विज्ञान! - Marathi News | Why is the Jagannath ...

मंदिर के ऊपर से नहीं गुजरते हवाई जहाज या पक्षी

भगवान जगन्नाथ के मंदिर के ऊपर से आजतक कोई भी हवाई जहाज और पक्षी नहीं उड़ा है। मंदिर के पास आते ही किसी भी हवाई जहाज या पक्षी की दिशा अपने आप बदल जाती है, यह भी एक रहस्य ही है, जिसका पता आज तक कोई भी वैज्ञानिक नहीं लगा पाए हैं। इतना ही नहीं किसी भी मंदिर में आपको पक्षियों की कमी नहीं दिखेगी, लेकिन ये एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां कभी भी पक्षी नजर नहीं आते हैं।

Jagannath Puri: ऊपर से नहीं उड़ते पक्षी और हवाई जहाज, हवा के विपरीत दिशा  में लहराता है झंडा, विज्ञान के पास भी नहीं हैं जगन्नाथ मंदिर से जुड़े 8 ...
Jagannath Puri: ऊपर से नहीं उड़ते पक्षी और हवाई जहाज, हवा के विपरीत दिशा में लहराता है झंडा, विज्ञान के पास भी नहीं हैं जगन्नाथ मंदिर से जुड़े 8 ...

दुनिया की सबसे बड़ी रसोई का रहस्य

भगवान जगन्नाथ मंदिर में जो रसोई है वो दुनिया की सबसे बड़ी रसोई मानी जाती है क्योंकि यहां जो भी प्रसाद बनता है उसे मिट्टी के बर्तन में ही बनाया जाता है। लेकिन रहस्य वाली बात ये है कि बर्तन के ऊपर बर्तन रखकर आप कितनी भी ऊचाई करके प्रसाद बनाएं लेकिन ये प्रसाद ऊपर से नीचे पकता है ना ही नीचे से ऊपर, तो विज्ञान यहां भी फेल हो जाता है कि आग के संपर्क में आने वाली जो चीज सबसे दूर है वो सबसे पहले कैसे प्रभावित होती है।

1100 साल पुरानी है जगन्नाथ मंदिर की रसोई, 500 रसोईए बनाते हैं लाखों लोगो का  खाना - interesting facts about jagannath temple kitchen rosai-mobile
1100 साल पुरानी है जगन्नाथ मंदिर की रसोई, 500 रसोईए बनाते हैं लाखों लोगो का खाना - interesting facts about jagannath temple kitchen rosai-mobile

प्रसाद कभी कम नहीं पड़ता

कहते हैं साक्षात भगवान इस प्रसाद को अपने भक्तों के लिए बनाते हैं। दिन में कितने लाखों करोड़ों भक्त क्यों ना आ जाएं ये प्रसाद कभी कम नहीं पड़ता और जैसे ही मंदिर के कपाट बंद होने का समय आता है प्रसाद अपने आप ही खत्म हो जाता है यानि आजतक इस मंदिर में बने प्रसाद का एक भी कण बर्बाद नहीं होता।

Jagannath Rath Yatra 2024: कभी खत्म नही होता जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद, इस  खास तरीके से किया जाता है तैयार? – TV9 Bharatvarsh
Jagannath Rath Yatra 2024: कभी खत्म नही होता जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद, इस खास तरीके से किया जाता है तैयार? – TV9 Bharatvarsh

इन सवालों का जवाब आज भी रहस्य है

भगवान है और वो चमत्कार करते हैं ये सब बातें विश्वास की हैं। कहते हैं भगवान पर विश्वास करके देखो जिंदगी से जुड़े हर सवाल का जवाब ना मिल जाए तो कहना। भगवान तो आपके हर सवाल का जवाब दे ही देते हैं। उड़ीसा के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ पुरी के मंदिर में आज भी ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब किसी वैज्ञानिकों को नहीं मिल पाया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जगन्नाथ रथयात्रा
  • Jagannath Temple
  • जगन्नाथ मंदिर
  • jagannath mandir
  • रहस्यमयी मंदिर
  • Jagannath Rath Yatra 2024
  • जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती