आज से जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें 10 दिन की यात्रा का पूरा शेड्यूल

Shreya Nakade | Jul 07, 2024, 07:51 IST
Share
जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू
जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू

उड़ीसा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आज से शुभारंभ होगा। आज भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और दाऊ बलराम के साथ मंदिर से निकलर भक्तों के बीच आएंगे...

Jagannath Rath Yatra 2024 : उड़ीसा की प्रख्यात भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। पुरी शहर में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर से निकलकर आज भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों के बीच आएंगे। दाऊ बलराम और बहन सुभद्रा के साथ वे 10 दिन तक भक्तों के बीच रहेंगे।

1000 यज्ञों जितना पुण्य

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ( rath yatra ) में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस यात्रा के दर्शन मात्र कर लेने से 1 हजार यज्ञों का पुण्य मिलता है।

इस यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के प्रसाद का भी खासा महत्व होता है। भगवान को 6 बार महाप्रसाद चढ़ाया जाता है। इसमें कई प्रकार का भोजन होता है। 9 प्रकार की सब्जियां, 4 प्रकार की दाल, 7 प्रकार के चावल, कई मिठाइयां भोग का हिस्सा होती हैं। इस महाभोग में आलू, टमाटर और फूलगोभी का प्रयोग नहीं किया जाता हैं। मीठा बनाने के लिए भी शक्कर के बजाय गुड़ का इस्तेमाल होता है।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश का ऐसा गांव, जहां दर्शन देेने आते हैं भगवान जगन्नाथ

ये है यात्रा का शेड्यूल

  • यात्रा प्रारंभ- रविवार 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा प्रारंभ होगी। भगवान जगन्नाथ, दाऊ बलराम और बहन सुभद्रा एक-एक कर मंदिर से बाहर निकलेंगे। शाम के समय तीनों के रथ खींचना शुरू होगा।
  • गुंडिचा मंदिर पहुंचना- भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 8 जुलाई को गुंडिचा मंदिर पहुंचेगी। अक्सर यात्रा शुरू होने के तीसरे दिन मंदिर पहुंचा जाता है। इस बार तिथियों की गड़बड़ी के कारण 53 साल बाद 2 दिन में मंदिर पहुंचा जाएगा।
  • गुंडिचा मंदिर में वास- भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ 8 जुलाई से 15 जुलाई तक गुंडिचा मंदिर में रहेंगे। यहां भगवान के लिए विशेष प्रकार के व्यंजन बनाए जाएंगे।
  • समापन- रथ यात्रा का 16 जुलाई को होगा। इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने दाऊ बलराम और बहन सुभद्रा संग जगन्नाथ मंदिर लौट आएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...

अमरनाथ यात्रा के दौरान साईं बर्फानी पोस्टर पर विवाद, श्रद्धालुओं ने किया हंगामा

Tags:
  • भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
  • जगन्नाथ मंदिर
  • उड़ीसा
  • rath yatra
  • जगन्नाथ रथ यात्रा
  • Jagannath Rath Yatra 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच