वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बोले जगदंबिका पाल, ठंडे बस्ते में नहीं जाएगा विधेयक

Sandeep Kumar | Aug 19, 2024, 13:23 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-19T130404.792
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-19T130404.792

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर संसद से लेकर सड़क गहमा-गहमी का माहौल है। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी सांसद और JPC के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बड़ा बयान दिया हैं। बल्कि जेपीसी अगले सत्र के पहले हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी....

वक्फ संशोधन विधेयक ( Waqf Amendment Bill ) को लेकर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल (BJP MP Jagdambika Pal ) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार चाहती तो बिल तुरंत लाकर दो घंटे में इसे पास करवा सकती थी। हमारे पास सदन में बहुमत था, लेकिन इस मुद्दे को जेपीसी (JPC ) में ले जाया गया है ताकि सभी लोगों की सहमति ली जा सके।

वक्फ संशोधन विधेयक ठंडे बस्ते में नहीं जाएगा

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है कि वक्फ ( संशोधन ) विधेयक की जांच करेगी। जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal ) ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक ( Waqf Amendment Bill ) ठंडे बस्ते में नहीं जा रहा है बल्कि जेपीसी (JPC) अगले सत्र के पहले हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। आपको बताते चलें कि संसद की संयुक्त समिति यानी JPC का अध्यक्ष जगदंबिका पाल को नियुक्त किया गया है।

क्या बोले जगदंबिका पाल

मीडिया से बातचीत के दौरान जगदंबिका पाल ने कहा कि सरकार चाहती तो बिल लाकर दो घंटे में इसे पास कर सकती थी। हमारे पास सदन में बहुमत था, बावजूद इसके इस मुद्दे को जेपीसी (JPC ) में लाया गया है ताकि सभी की चिंताओं को जानने के कदम उठाया जा सके।

सभी चाहते हैं कानून बने

जगदंबिका पाल के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker ) ने कहा है कि अगले सत्र के पहले हफ्ते तक हमें JPC की रिपोर्ट सबमिट करना है। 3 महीने का वक्त है सभी चाहते हैं कि अच्छा कानून बने।

आम लोगों को मिले फायदा

उन्होंने कहा कि जेपीसी (JPC ) की बैठक की गोपनीयता भंग नहीं होती है। सब अपनी बात रखेंगे और सबका एक ही मकसद है लोगों को इसका फायदा मिले। हमें विश्वास है कि यह एक अच्छा बिल आएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP Waqf Board
  • लोकसभा अध्यक्ष
  • Waqf Amendment Bill 2024
  • वक्फ संशोधन विधेयक
  • Waqf Amendment Bill
  • बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल
  • जेपीसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि