Live Blog
जैन आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, देशभर में जैन समाज बंद रखेगा प्रतिष्ठान
Feb 18, 2024, 12:07 IST

Synopsis: देश भर के जैन समाज और आचार्यश्री के भक्तों ने उनके सम्मान में आज एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। रात को सूचना मिलते ही आचार्यश्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ के लिए रवाना हो गए हैं।

देशभर में शोक की लहर, सभी लोग दे रहे श्रद्धांजलि


BHOPAL. आचार्य विद्यासागर महाराज( Jain Acharya Vidyasagar) ने आज रात 2.30 बजे संल्लेखना पूर्वक समाधि (देह त्याग दी) ले ली है। छत्तीसगढ के डोंगरगढ स्थित चन्द्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली है(Jain Acharya Vidyasagar passes away)। उनका अंतिम संस्कार आज 18 फरवरी, रविवार को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस खबर से देशभर में शोक की लहर है। आचार्य विद्यासागर पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे। पिछले दो दिन से उन्होंने अन्न जल का पूरी तरह त्याग कर दिया था।

ये खबर भी पढ़िए...जैन आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, चंद्रगिरी पर्वत पर त्यागा शरीर

देश भर में शोक


देश भर के जैन समाज और आचार्यश्री के भक्तों ने उनके सम्मान में आज एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। रात को सूचना मिलते ही आचार्यश्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ के लिए रवाना हो गए हैं। आचार्य ने लगभग 350 दीक्षाएं दी हैं। उनके शिष्य पूरे देश में विहारकर जैनधर्म की प्रभावना कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बिट्स पिलानी की महिला से साढ़े सात करोड़ की ठगी, 80 लाख का लोन भी लिया

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में किस जाति की कितनी आबादी, सरकारी रिपोर्ट हुई वायरल

CM मोहन यादव ने जताया शोक


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि देते हुए X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उनकी संलेखना पूर्वक समाधि संपूर्ण जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अत्यधिक चेतना की पूंज, विश्ववंदनीय संत शिरोमणि परमपूज्य आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की संलेखना पूर्वक समाधि संपूर्ण जगत के लिए अपूर्ण क्षति है” उन्होंने आगे लिखा, “आपका संयमी जीवन और महान विचार हमें सदैव सत्पथ पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।”

कैलाश विजयवर्गीय ने शोक जताते हुए, कही ये बात


विजयवर्गी ने X पर शोक जताते हुए पोस्ट में लिखा- श्री विद्यासागर जी महामुनि राज जी का यह समाधि का समाचार बहुत ही दुखद है। मुझे सदैव उनके असीम उसमें है और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपने ज्ञान से समाज को अभिसंचित किया। महाराज जी के दर्शन मात्र से मेरा मन अनंत प्रकाश से भर जाता था। समाज के लिए महाराज जी द्वारा किए गए कार्य उनका त्याग तपस्या और तपोबल हमेशा उन्हें हमारे बीच शाश्वत रखेगा। उनकी दिव्य उपस्थिति हमें जन सेवा की प्रेरणा देती रहेगी।

ये खबर भी पढ़िए...कमलनाथ थामेंगे कमल, जानें उनके जन्म से लेकर अबतक की पूरी कहानी

आचार्य श्री हमारी चेतनाओं में शाश्वत रहेंगे- कमलनाथ


कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संल्लेखना पूर्वक समाधि लेने की खबर न सिर्फ जैन समाज के लिए बल्कि समूचे भारत और विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है। ब्रह्मलीन आचार्य श्री विद्याधर जी महाराज ज्ञान, त्याग, तपस्या और तपोबल का सागर रहे हैं। भारत भूमि ऐसे अलौकिक संत के दर्शन, प्रेरणा, आशीष, स्पर्श और करूणा से धन्य हुई है। मैं आचार्य श्री विद्यासागर जी को भावपूर्ण प्रणाम करता हूँ। शत् शत् नमन करता हूँ। आचार्य श्री हमेशा हमारे हृदय में, हमारी चेतनाओं में, हमारी आस्थाओं में और हमारे जीवनपथ पर शाश्वत रहेंगे।

विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए, कही ये बात


छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने लिखा- विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य श्री विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।
Feb 18, 2024, 12:07 IST
आधे दिन का राजकीय शोक घोषित
आधे दिन का राजकीय शोक घोषित

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के देह त्यागने से देशभर में शोक की लहर है। वहीं आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक।

Feb 18, 2024, 11:14 IST
Feb 18, 2024, 10:41 IST
ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट