कपिल देव को वर्ल्ड कप के फाइनल में न बुलाना गलत, जयराम रमेश बोले- महिला रेसलर्स के आंदोलन का किया था समर्थन

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
कपिल देव को वर्ल्ड कप के फाइनल में न बुलाना गलत, जयराम रमेश बोले- महिला रेसलर्स के आंदोलन का किया था समर्थन
कपिल देव को वर्ल्ड कप के फाइनल में न बुलाना गलत, जयराम रमेश बोले- महिला रेसलर्स के आंदोलन का किया था समर्थन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच के दौरान अब तक के सभी विश्व कप विजेता कप्तान शामिल हुए, लेकिन इसमें कपिल देव शामिल नहीं थे।

NEW DELHI. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच खेला गया। मैच के दौरान अब तक के सभी विश्व कप विजेता कप्तान शामिल हुए, लेकिन इसमें कपिल देव शामिल नहीं थे। इसे लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि कपिल देव को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल के लिए BCCI ने आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि बेदी की तरह, कपिल देव भी अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं और वह कुछ महीने पहले आंदोलनकारी महिला पहलवानों के समर्थन में खुलकर सामने आए थे।

मुझे इनवाइट ही नहीं किया गयाः कपिल

BCCI के प्लान के मुताबिक फाइनल मैच के दौरान विश्व विजेता टीम के कप्तानों का सम्मान किया जाना था। जिसके लिए कपिल देव को इन्वाइट नहीं किया गया। वहीं, कपिल देव ने दावा किया कि उन्हें विश्व कप फाइनल में आमंत्रित नहीं किया गया था। 1983 में भारत को पहला एकदिवसीय विश्व कप खिताब दिलाने वाले कपिल ने कहा कि वह अपने बाकी साथियों के साथ यात्रा करना चाहते थे, लेकिन मुझे वहां आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने मुझे नहीं बुलाया इसलिए मैं नहीं गया। मैं चाहता था वहां मेरे साथ पूरी 1983 की टीम रहे, लेकिन मुझे लगता है कि यह इतना बड़ा आयोजन है और लोग जिम्मेदारियां संभालने में इतने व्यस्त हैं कि कभी-कभी वे भूल जाते हैं।

भारतीय कप्तानों में सौरव गांगुली भी शामिल थे

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद अन्य पूर्व भारतीय कप्तानों में सौरव गांगुली भी शामिल थे, जिन्हें बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया गया था। पूर्व अध्यक्षों और अधिकारियों को आमंत्रित करना बीसीसीआई का नियम है। हाई प्रोफाइल गेम में शामिल होने वाली अन्य हस्तियां अभिनेता शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह थे। बैडमिंटन के महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण भी स्टैंड में बैठे नजर आए।

एमएस धोनी भी फाइनल के दौरान नहीं दिखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुकाबला देखा। हालांकि, एमएस धोनी और कपिल देव वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के दौरान दिखाई नहीं दिए, जिन्होंने देश को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताया है। कपिल देव ने 1983 और एमएस धोनी की कप्तानी में भारत 2011 में खिताब जीतने में सफल रहा था। भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत 2003 में हार गया था।

Tags:
  • India vs Australia
  • World Cup Final
  • वर्ल्ड कप फाइनल
  • Kapil Dev
  • Jairam Ramesh
  • wrong not to call Kapil Dev in the final
  • भारत V/s ऑस्ट्रेलिया
  • कपिल देव
  • जयराम रमेश
  • कपिल देव को फाइनल में न बुलाना गलत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर