जनगणना 2027: आज से जियो-मैपिंग से हर घर की होगी डिजिटल गिनती
Amresh Kushwaha | Mar 31, 2026, 14:19 IST
janganana 2027 digital geo mapping 33 sawal
भारत की 16वीं जनगणना का पहला चरण आज (01 अप्रैल) से शुरू हो रहा है। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और मकानों की गिनती में जियो-मैपिंग का इस्तेमाल होगा। पहले चरण में 33 सवाल पूछे जाएंगे।
News In Short
- भारत की 16वीं जनगणना का पहला चरण आज (01 अप्रैल) से शुरू हो रहा है।
- इस बार पहली बार पूरी जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी।
- मकानों की गिनती में जियो-रेफरेंसिंग यानी जियो-मैपिंग का उपयोग होगा।
- पहले चरण में हाउस लिस्टिंग होगी और 33 सवाल पूछे जाएंगे।
- जनगणना का डेटा पूरी तरह गोपनीय होगा और आरटीआई के दायरे से बाहर रहेगा।
News In Detail
पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना
जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि पहले चरण में हाउस लिस्टिंग होगी। दूसरा चरण यानी जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी। आजादी के बाद पहली बार जिला का डेटा जुटाया जाएगा। इससे पहले 1931 में ऐसा हुआ था।
33 सवाल, चार बड़े विषय
मकान से जुड़े सवालों में भवन संख्या, निर्माण सामग्री, छत की सामग्री, मकान का उपयोग और घर का नंबर जैसी जानकारी ली जाएगी। परिवार की जानकारी में मुखिया का नाम, जेंडर, जाति, अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा और मकान की मालिकाना हक की स्थिति पूछी जाएगी।
यहां देखें जनगणना 2027 के 33 सवालों की सूची...
Census 2027
सुविधाओं से जुड़े सवाल भी अहम
डिजिटल उपकरण और वाहन से जुड़े सवालों में इंटरनेट की सुविधा, लैपटॉप या कंप्यूटर, मोबाइल फोन या स्मार्टफोन, साइकिल, स्कूटर या मोटरसाइकिल, और कार, जीप या वैन की उपलब्धता के बारे में पूछा जाएगा।
लिव-इन, रेडियो और वाहन पर स्पष्ट नियम
रेडियो की बात करें तो यदि मोबाइल में एफएम (FM) है तो उसे रेडियो गिना जाएगा। वहीं, मोबाइल पर यूट्यूब देखना टीवी नहीं माना जाएगा, इसके लिए अलग टीवी का होना जरूरी है। घर में एक से ज्यादा भाग में खाना बनता है और लोग अलग सोते हैं तो उन्हें अलग परिवार माना जाएगा।
कर्मचारी नहीं पूछेंगे ये तीन बातें
खुद भी भर सकते हैं जानकारी
- इस पर लॉगिन करके, अपना राज्य चुनें और कैप्चा भरें।
- मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- भाषा चुनें, पता और मैप पर लाल मार्कर से घर की सटीक लोकेशन दर्ज करें।
- इसके बाद 33 सवालों के जवाब दें।
- पूरा डेटा चेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें।
डेटा की सुरक्षा पर खास ध्यान
नेशनल क्रिटिकल इन्फॉर्मेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर (National Critical Information Infrastructure Protection Centre) की निगरानी में डेटा रहेगा। इसका मकसद बाहरी और आंतरिक खतरों से डेटा की सुरक्षा करना है।
सरकार ने इस जनगणना के आंकड़ों को अति-संवेदनशील सूचना बुनियादी ढांचे की श्रेणी में शामिल किया है। डेटा लीक की स्थिति में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी।
यह खबर क्यों जरूरी है?
thesootr.com
FAQ
- जनगणना 2027 में क्या नया है?
16वीं जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी। मकानों की गिनती में जियो-रेफरेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा ताकि कोई घर न छूटे और न दोबारा दर्ज हो। पहले चरण में 33 सवाल पूछे जाएंगे। डेटा को बैंकिंग सिस्टम जैसी सुरक्षा मिलेगी और वह आरटीआई के दायरे से बाहर रहेगा। नागरिक खुद भी census.gov.in पोर्टल पर जाकर जानकारी भर सकते हैं। - जनगणना 2027 में कौन सी जानकारी नहीं देनी है?
जनगणना कर्मचारी आपसे कमाई या बैंक बैलेंस नहीं पूछेंगे। आधार, पैन या किसी अन्य पहचान पत्र की जानकारी देने का कोई दबाव नहीं होगा। बैंक खाता नंबर या ओटीपी जैसी वित्तीय जानकारी भी नहीं मांगी जाएगी। अगर कोई ऐसी जानकारी मांगे तो वह फर्जी हो सकता है। - जनगणना 2027 का डेटा कितना सुरक्षित रहेगा?
जनगणना के डेटा को सरकार ने अति-संवेदनशील सूचना बुनियादी ढांचे की श्रेणी में रखा है। इसे परमाणु ऊर्जा केंद्र और मिलिट्री नेटवर्क जैसी सुरक्षा मिलेगी। एनसीआईआईपीसी (National Critical Information Infrastructure Protection Centre) की निगरानी में यह डेटा रहेगा। डेटा लीक होने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी।
Census 2027 में लिव-इन जोड़े माने जाएंगे विवाहित, घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा
Census 2027: पहले चरण में 33 सवालों के साथ होगी जनगणना, यह भी पूछेंगे- आपके घर रेडियो है?
आईएएस संजीव श्रीवास्तव होंगे मध्य प्रदेश के जनगणना निदेशक, DOPT से आई स्वीकृति
जातिगत कॉलम के साथ पहली बार होगी डिजिटल जनगणना, व्हाट्सएप चैनल CENSUS 2027 हुआ लॉन्च
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari