जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट: बुलेट ट्रेन रोकी, तटीय इलाके खाली कराए
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का अलर्ट जारी। बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं, तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। रेडिएशन सामान्य, राहत कार्य जारी।
सोमवार को जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पूरे तटीय इलाके में दहशत फैल गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई। बुलेट ट्रेन सेवाएं भी सुरक्षा के कारण रोक दी गई हैं। राहत कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर निगरानी रख रहा है।
जापानी मौसम एजेंसी ने इवाते, होक्काइडो और आओमोरी के तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में पानी का स्तर बढ़ने की खबरें आई हैं और प्रशासन ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
सुरक्षा कारणों से, जापान के शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। टोक्यो से शिन-आओमोरी के बीच की ट्रेन सेवाओं को रोका गया है। इसके अलावा, अन्य लोकल ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं।
जापान की सरकार ने भूकंप के बाद आपातकालीन टास्क फोर्स का गठन किया है। 1.7 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का आदेश दिया गया है। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने लोगों से अपील की है कि वे बिना देरी के ऊंचे स्थानों पर जाएं और सरकार की सलाह का पालन करें।
जब भी जापान में भूकंप आता है, पूरी दुनिया की नजरें वहां के परमाणु ऊर्जा केंद्रों (Nuclear Plants) पर टिक जाती हैं। 2011 की तबाही को कोई नहीं भूला है। लेकिन इस बार TEPCO (टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी) ने राहत भरी खबर दी है। फुकुशिमा दाइची और दाइनी प्लांट्स पूरी तरह सुरक्षित हैं और रेडिएशन का स्तर भी सामान्य है। अन्य प्लांट्स जैसे हिगाशिदोरी और ओनागावा से भी किसी नुकसान की खबर नहीं आई है।
अब आप सोच रहे होंगे कि जापान में ही बार-बार ऐसा क्यों होता है? दरअसल, जापान 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। यहां चार बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में मिलती हैं। इसी वजह से यहां साल भर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 1500 भूकंप आते हैं। अभी पिछले साल दिसंबर में भी 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने काफी तबाही मचाई थी।
यह खबरें भी पढ़ें...
नेताजी को 'राष्ट्रपुत्र' घोषित करने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने बताया पब्लिसिटी स्टंट, याचिकाकर्ता की एंट्री पर रोक
ईरान-इजराइल युद्ध का 52वां दिन: अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया कब्जा, दूसरे दौर की वार्ता से ईरान ने बनाई दूरी
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को, स्टे पर होगा फैसला
एसडीएम के नाम पर ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने 15 हजार लेते रंगे हाथों किया ट्रैप
सुनामी की चेतावनी
बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
राहत कार्य और सुरक्षा उपाय
क्लियर प्लांट्स का हाल: क्या फुकुशिमा सुरक्षित है?
जापान और भूकंप का पुराना रिश्ता: रिंग ऑफ फायर का सच
यह खबरें भी पढ़ें...
नेताजी को 'राष्ट्रपुत्र' घोषित करने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने बताया पब्लिसिटी स्टंट, याचिकाकर्ता की एंट्री पर रोक
ईरान-इजराइल युद्ध का 52वां दिन: अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया कब्जा, दूसरे दौर की वार्ता से ईरान ने बनाई दूरी
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को, स्टे पर होगा फैसला
एसडीएम के नाम पर ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने 15 हजार लेते रंगे हाथों किया ट्रैप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari