कौन हैं रॉब जेटन? जो बने नीदरलैंड के सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री
Aman Vaishnav | Published:
jetten netherlands youngest gay prime minister
रॉब जेटन नीदरलैंड्स देश के पहले समलैंगिक और सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने अपनी पार्टी D66 को बड़ी जीत दिलाई है। ओबामा से प्रेरित उनका कैंपेन उन्हें यूरोप का नया प्रगतिशील चेहरा बना चुका है।
नीदरलैंड की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। रॉब जेटन ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। 23 फरवरी को उन्होंने द हेग के हुइस टेन बॉश पैलेस में औपचारिक रूप से शपथ ली है। खास बात यह है कि वे नीदरलैंड के सबसे युवा और समलैंगिक प्रधानमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री रॉब जेटन के बारे में विस्तार से जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।
रॉब जेटन 38 साल के हैं और नीदरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं। रॉब जेटन ने एक बात खुलकर बताई कि वो समलैंगिक (gay) पीएम हैं। जेटन का जन्म 25 मार्च 1987 को वेघेल गांव में हुआ था। वे नॉर्थ ब्रेबेंट के उडेन शहर में पले-बढ़े हैं। उन्होंने रेडबाउड यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है।
रॉब जेटन 66 सीटों वाली गठबंधन सरकार की कमान संभाल रहे हैं। जेटन ने पिछले साल 29 अक्टूबर को हुए चुनाव के 110 दिन बाद शपथ ली है। जानकारी के अनुसार रॉब जेटन का राष्ट्रीय राजनीति में करीब दस साल का करियर है। उन्होंने खुद को एक समझदार डील-मेकर और सुधारक के रूप में पहचान बनाई है।
रॉब जेटन एक कमजोर गठबंधन की अगुवाई कर रहे हैं। इसके पास डच लोअर हाउस की 150 सीटों में से 66 सीटें हैं। वहीं उनकी पार्टी ने 26 सीटें जीतीं, जो कि अब तक का उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
रॉब जेटन ने तीन पार्टियों को मिलाकर सरकार तो बना ली है, लेकिन उनके पास बहुमत (Majority) नहीं है। 150 सीटों वाली संसद में उनके पास सिर्फ 66 सीटें हैं। इसका मतलब है कि उन्हें कोई भी नया नियम या कानून बनाने के लिए विपक्षी पार्टियों से समझौता करना पड़ेगा।
विपक्ष के नेताओं का कहना है कि नई सरकार की योजनाएं ऐसी हैं, जिनसे आम लोगों की जेब ढीली होगी। अमीरों पर कोई बोझ नहीं डाला गया है। खासकर हेल्थकेयर की सुविधाओं में कटौती को लेकर काफी विरोध हो रहा है।
इससे पहले वाली सरकार (डिक स्कूफ की) सिर्फ 11 महीने चल पाई और गिर गई। वहां की राजनीति में काफी खींचतान चल रही थी। इसे खत्म करने के लिए ही यह नए चुनाव कराने पड़े थे।
Orange Tulip Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए नीदरलैंड्स में पढ़ाई करने का मौका
देश दुनिया न्यूज : आईडीएफसी से लेकर पीएनबी घोटाले तक, बैंकिंग वर्ल्ड के वो बड़े घोटाले जिन्होंने पूरे देश को चौंकाया
अब पति नहीं, 58% मामलों में पत्नियां खुद मांग रही हैं तलाक, सामने आया बड़ा कारण
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक: 590 करोड़ की धोखाधड़ी से निवेशकों को 14,000 करोड़ का नुकसान
कौन है रॉब जेटन?
रॉब जेटन 66 सीटों वाली गठबंधन सरकार की कमान संभाल रहे हैं। जेटन ने पिछले साल 29 अक्टूबर को हुए चुनाव के 110 दिन बाद शपथ ली है। जानकारी के अनुसार रॉब जेटन का राष्ट्रीय राजनीति में करीब दस साल का करियर है। उन्होंने खुद को एक समझदार डील-मेकर और सुधारक के रूप में पहचान बनाई है।
कमजोर गठबंधन की अगुवाई
सरकार चलाना आसान नहीं होगा
जनता और विपक्ष क्यों नाराज हैं?
पिछली सरकार क्यों गिर गई थी?
अब आगे क्या होगा?
- सरकार ऐसे नियम बनाएगी जिससे बाहर से आने वाले शरणार्थियों की संख्या कम की जा सके।
- रॉब जेटन चाहते हैं कि यूरोप की राजनीति में नीदरलैंड की धाक फिर से वापस आए।
- व्यापार के लिए अमेरिका बहुत जरूरी है, इसलिए वे अमेरिका के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं।
Orange Tulip Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए नीदरलैंड्स में पढ़ाई करने का मौका
देश दुनिया न्यूज : आईडीएफसी से लेकर पीएनबी घोटाले तक, बैंकिंग वर्ल्ड के वो बड़े घोटाले जिन्होंने पूरे देश को चौंकाया
अब पति नहीं, 58% मामलों में पत्नियां खुद मांग रही हैं तलाक, सामने आया बड़ा कारण
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक: 590 करोड़ की धोखाधड़ी से निवेशकों को 14,000 करोड़ का नुकसान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari