अंबानी से भी ज्यादा बड़ा था कमलनाथ के बेटों की शादी का भोज, 2 लाख लोग हुए थे शामिल
Marut raj | Feb 29, 2024, 23:33 IST
the sootr
मुकेश अंबानी की ओर से अपने छोटे बेटे की शादी के लिए 56 हजार लोगों को दिया जा रहा भोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, लेकिन संख्या के लिहाज से बात की जाए तो एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटों की शादी के लिए दिए गए भोज में ढाई लाख लोग शामिल हुए थे। इस महाभोज के लिए क्या की गईं थीं व्यवस्थाएं, आइए आपको बताते हैं...
भोपाल. देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) परिवार के छोटे बेटे अनंत की शादी के लिए दिया जा रहा भोज यानी अन्न सेवा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। संख्या के लिहाज से बताया जा रहा है कि गुजरात के जामनगर के आसपास के गांवों में 56 हजार लोगों को भोजन कराया जा रहा है। आपको यदि यह संख्या बड़ी लग रही है तो हम आपको बताते हैं कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ( Kamal Nath ) के बेटे नकुल ( Nakulnath ) और बकुल नाथ ( Bakulnath ) की छिंदवाड़ा से हुई शादी में दो से ढाई लाख लोग भोज में शामिल हुए थे। भोज के लिए आमंत्रित लोगों की संख्या के लिहाज से तो यह शादी चर्चा का विषय बनी ही थी, साथ ही इसमें की गई व्यवस्थाओं ने भी लोगों का ध्यान खींचा था।
ये खबरें भी पढ़ें...
अंबानी से 36 साल पहले सिंधिया की बेटी की शादी में हुआ था 1 लाख लोगों का भोज
अनंत और राधिका की प्री वेडिंग में, जानिए किन मेहमानों को मिली दावत ?
अनंत अंबानी की प्री वेडिंग से जामनगर चर्चा में, ये टूरिस्ट वेन्यू भी
Rajasthan में IAS रिया और IPS मनीष ने की शादी
पूर्व सीएम कमलनाथ के दो बेटे हैं नकुलनाथ और बकुलनाथ। दोनों बेटों की शादी के लिए एक ही प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। छिंदवाड़ा के शिकारपुर में यह आयोजन किया गया था। पत्रकार जगदीश पवार उस आयोजन को याद करते हुए बताते हैं कि करीब 30 एकड़ में पांडाल लगाया गया था। पूरे आयोजन स्थल को 11 ब्लॉक में बांटा गया था। हर ब्लॉक में भोजन व्यवस्था की गई थी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
पत्रकार पवार बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई थी। चूंकि, हर घर में आमंत्रण भेजा गया था, इसलिए इस बात का भी ध्यान रखा गया था कि लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो। इसके लिए हर गांव में वाहन भेजे गए थे। वह बताते हैं कि दोपहर से भोजन शुरू हो गया था और देर रात तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।
आयोजन स्थल की सजावट को याद करते हुए पवार बताते हैं कि समारोह स्थल पर विदेश से मंगाए गए फूलों की खुशबू महक रही थी। बाहर से शहनाई वादक बुलाए गए थे। गीत-संगीत के लिए बैंड भी बाहर से ही बुलाया गया था। आयोजन स्थल पर कमलनाथ उनकी पत्नी अलका नाथ अपने बेटों और बहू के साथ लोगों से मिल रहे थे और अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।
सांसद नकुलनाथ | MP Nakulnath

ब्लॉक के हिसाब से की गई व्यवस्था

गांव-गांव भेजे गए वाहन
पत्रकार पवार बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई थी। चूंकि, हर घर में आमंत्रण भेजा गया था, इसलिए इस बात का भी ध्यान रखा गया था कि लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो। इसके लिए हर गांव में वाहन भेजे गए थे। वह बताते हैं कि दोपहर से भोजन शुरू हो गया था और देर रात तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।
विदेश से मंगाए थे फूल
आयोजन स्थल की सजावट को याद करते हुए पवार बताते हैं कि समारोह स्थल पर विदेश से मंगाए गए फूलों की खुशबू महक रही थी। बाहर से शहनाई वादक बुलाए गए थे। गीत-संगीत के लिए बैंड भी बाहर से ही बुलाया गया था। आयोजन स्थल पर कमलनाथ उनकी पत्नी अलका नाथ अपने बेटों और बहू के साथ लोगों से मिल रहे थे और अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।
सांसद नकुलनाथ | MP Nakulnath
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari