ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी, शिव बारात वाले बयान पर भड़की कंगना रनौत

Deeksha Nandini Mehra | Jul 31, 2024, 14:57 IST
Share
knagana vs rahul
knagana vs rahul

कंगना रनौत ने राहुल गांधी के शिव बारात वाले बयान को लेकर उनपर हमला बोला है। कंगना ने कहा कि क्या अब उम्र और लिंग देखकर प्रधानमंत्री चुना जाएगा? क्या उनको लोकतंत्र की रिस्पेक्ट नहीं है?

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi Statement : राहुल गांधी ने कल संसद में कॉमेडी शो किया गया, उनमें कोई गरिमा नहीं है। कल वो वहां कह रहे थे कि हम शिव जी की बारात हैं और ये चक्रव्यूह है। मुझे तो लगता है कि उनका टेस्ट होना चाहिए कि वो ड्रग्स लेते हैं। यह बात बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ( BJP MP Kangana Ranaut ) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के द्वारा संसद में दिए शिव बारात वाले बयान हमला बोलते हुए कही है।

हर रोज संविधान को पहुंचाते हैं ठेस

कंगना ने आगे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो हमारी डेमोक्रेसी है, उसमें प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाता है। क्या लिंग, उम्र, जाति और वर्ग देखकर पीएम को चुना जाता है?

उन्होंने आगे कहा कि जो इस तरह की बातें करते हैं, हर रोज संविधान को ठेस पहुंचाते हैं। क्या अब उम्र और लिंग देखकर प्रधानमंत्री चुना जाएगा? कल वो बोलेंगे कि स्किन कलर से प्रधानमंत्री चुनाव जाएगा। क्या उनको लोकतंत्र की रिस्पेक्ट नहीं है?

वो शराब या ड्रग्स के नशे में...

बीजेपी सांसद कंगना ने आगे कहा, जिस हालत में वो (राहुल गांधी) संसद पहुंचकर बदहवास बातें करते हैं, मैं कल देखकर एक आश्चर्यचकित हो गई। संसद में उन्होंने कहा कि ये जो कॉम्पटीशन है, ये शिवजी की बारात और चक्रव्यूह में है, क्या इस बात से नहीं लगता कि किसी आदमी का ड्रग टेस्ट होना चाहिए? मुझे तो लगता है कि जांच होनी चाहिए। या तो वो शराब के नशे में या ड्रग्स के नशे में हैं। क्या कोई इंसान होश-ओ-हवास में ऐसी बातें करता है।

राहुल गांधी ने दिया था ये बयान

लोकसभा में राहुल गांधी ने महाभारत के चक्रव्यूह से यूनियन बजट की तुलना की थी, जिसमें अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा गया था। राहुल गांधी ने कहा था कि जो 'चक्रव्यूह' बनाया है। इससे करोड़ों लोगों को नुकसान हुआ है। हम इस चक्रव्यूह को तोड़ेंगे। इसे तोड़ने का सबसे बड़ा तरीका जाति जनगणना है। जिससे आप सब डरते हैं। INDIA ब्लॉक इस सदन में गारंटीकृत कानूनी एमएसपी पारित करेगा। इसी सदन में जाति जनगणना हम पास करके आपको दिखाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राहुल गांधी
  • Kangana Ranaut
  • कंगना रनौत
  • Rahul Gandhi statement
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा