कर्नाटक में सोशल मीडिया बैन, 16 साल की उम्र से पहले नहीं कर पाएंगे यूज

Aman Vaishnav | Mar 06, 2026, 12:38 IST
Share
karnataka budget 2026 social media ban under 16 years
karnataka budget 2026 social media ban under 16 years

कर्नाटक में अब बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ऐलान किया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।

News in Short

  • कर्नाटक सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया है।
  • अब से कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों का सोशल मीडिया बैन होगा।
  • इस कदम से बच्चों को साइबर बुलिंगऔर ऑनलाइन खतरों से सुरक्षा मिलेगी।

News In Detail

कर्नाटक में अब बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में इसका ऐलान किया।

उन्होंने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल अब नहीं होगा। सीएम ने कहा कि बच्चों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल के जो बुरे असर हो सकते हैं, इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार 6 मार्च को अपना बजट पेश किया है। बजट 2026 में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं, जो राज्य के विकास की दिशा तय करेंगी।

कर्नाटक राज्य का कुल बजट 4 लाख 48 हजार 4 करोड़ रुपए रखा गया है। इस बजट में प्रौद्योगिकी-आधारित विकास, अवसंरचना विकास और पर्यावरणीय स्थिरता पर विशेष ध्यान दिया गया है।

1b36b0b5-c82
1b36b0b5-c82

63bb1581-9c2
63bb1581-9c2

सोशल मीडिया बैन करने वाला पहला राज्य

कर्नाटक अब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, गोवा, महाराष्ट्र और बिहार में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बारे में विचार किया जा रहा है और इसके लिए स्टेकहोल्डर्स से राय ली जा रही है। इन राज्यों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने के लिए सरकार ने टास्क फोर्स भी बना दी है।

पिछले महीने, कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैयाने राज्य के हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चांसलर से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण दिया था। उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के बारे में चर्चा की थी। इस दौरान सरकार ने सोशल मीडिया बैन को लेकर इंटरनेशनल मॉडल को स्टडी करने का भी फैसला किया था।

a14cdccf-fac
a14cdccf-fac

ध्यान में रखी गई बातें

आज के समय में सोशल मीडिया से नकारात्मक प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्चों की मानसिक स्थिति और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया बना था पहला देश

ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 में ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। ऑस्ट्रेलिया ऐसा करने वाला पहला देश बन गया था। इसके तहत मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम), टिकटॉक, स्नैपचैट, एक्स और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों के अकाउंट्स पर रोक लगा दी गई थी।

6c74e775-393
6c74e775-393

गोवा सरकार भी कर रही विचार

गोवा सरकार ने बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर एक समिति बनाई है। इस समिति का काम यह देखना है कि सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब बच्चों पर कैसे प्रभाव डाल रहे हैं। इसके बाद सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इन प्लेटफॉर्म्स को बंद करने पर विचार कर रही है।

आंध्र प्रदेश की सरकार भी ऑस्ट्रेलिया की तरह सोशल मीडिया पर बैन लगाने का विचार कर रही है। इसके लिए सरकार ने मंत्रियों का एक समूह भी बनाया है। ये समूह इस पर अध्ययन कर रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया हुआ बैन, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया करें बैन!

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा है पंच? जानिए इस जापानी बंदर का सच

इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से कहा, भारत में भी बच्चों के लिए बैन करें सोशल मीडिया

Tags:
  • इंस्टाग्राम
  • कर्नाटक
  • ऑस्ट्रेलिया
  • सोशल मीडिया
  • फेसबुक
  • आंध्र प्रदेश
  • कर्नाटक सरकार
  • सीएम सिद्दारमैया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती