पति का कर्ज चुकाने मां ने बेचा दुधमुंहा बच्चा, गिरफ्तार
Ravi Singh | Dec 11, 2024, 18:30 IST
Karnataka mother
कर्नाटक के रामनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि एक मां अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ ऐसा भी कर सकती है...
karnataka : एक मां अपने बच्चे को 9 महीने तक अपनी कोख में रखती है। दुनिया में मां से ज्यादा बच्चे का ख्याल कोई नहीं रख सकता। मां अपने बच्चे के लिए हर दर्द सहती है, लेकिन कभी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचने देती। कर्नाटक के रामनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि एक मां अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ ऐसा भी कर सकती है...
कर्नाटक के रामनगर में एक महिला ने अपने पति का कर्ज चुकाने के लिए अपने बच्चे को बेच दिया। मामला तब सामने आया जब महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा लापता है। पति ने अपनी पत्नी पर शक जताया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। महिला ने अपने 30 दिन के नवजात को 1.5 लाख रुपए में बेच दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के दो सहयोगियों और खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
अरशद ने 14 की उम्र में पेरेंट्स को खोया, पूरा बचपन हॉस्टल में गुजारा,17 साल के थे तो घर-घर जाकर लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचा करते थे
Indore.पति को शक था, पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा मेरा नहीं, 5.50 लाख में बेचा
पुलिस ने बच्चे को बचाकर मांड्या के बाल कल्याण गृह में भेज दिया गया है। महिला के पति ने को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका नवजात बेटा घर से गायब है। उसे अपनी पत्नी की मिलीभगत से कुछ गड़बड़ होने का संदेह है। पति-पत्नी दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और उनके पांच बच्चे हैं। कम आय के कारण दंपत्ति को घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि जब मुझे संदेह हुआ तो मैंने अपनी पत्नी से उस डॉक्टर या रिश्तेदार का नंबर मांगा, जिसके पास मेरा बेटा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे हमारे बीच हाथापाई हुई। शिकायत के बाद महिला पुलिस बच्चे की मां से मिलने गई। रिपोर्ट के मुताबिक, एक जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि बच्चा उसके रिश्तेदार के पास है। हालांकि, इसके बाद महिला ने कबूल किया कि उसने अपना बच्चा बेंगलुरु में एक अकेली महिला को 1.5 लाख रुपए में बेच दिया है।
नवजात को 1.5 लाख में बेचा
कुछ दिन पहले दिया सुझाव
पिता का कहना है कि मेरे ऊपर तीन लाख रुपए से अधिक का कर्ज है। मेरी पत्नी ने कुछ दिन पहले मुझे सुझाव दिया था कि हम अपने नवजात शिशु को किसी निःसंतान दंपत्ति को बेचकर कर्ज चुकाने के लिए पैसे ले सकते हैं, लेकिन मैंने साफ मना कर दिया। उससे कहा कि वह ऐसा कभी न सोचे।
अरशद ने 14 की उम्र में पेरेंट्स को खोया, पूरा बचपन हॉस्टल में गुजारा,17 साल के थे तो घर-घर जाकर लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचा करते थे
Indore.पति को शक था, पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा मेरा नहीं, 5.50 लाख में बेचा
पति ने कराई एफआईआर
बच्चे के पिता ने पुलिस से कहा कि 5 दिसंबर की शाम को मैं काम से घर लौटा तो पाया कि मेरा बेटा गायब है। जब मैंने पूछताछ की तो मेरी पत्नी ने बताया कि उसे कुछ स्वास्थ्य समस्या है और उसने उसे एक रिश्तेदार के साथ डॉक्टर के पास भेजा है। इस पर विश्वास करके मैंने खाना खाया और सो गया। अगली सुबह मैं काम पर चला गया और रात को वापस लौटा, लेकिन मेरे बेटे का फिर कोई पता नहीं चला और मेरी पत्नी ने वही बात दोहराई जो उसने पहले कही थी, लेकिन इस बार मुझे शक हुआ।
बेंगलुरु में बेंचा बच्चे को
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari