कर्नाटक की सियासत में सफेदपोश बाप-बेटे एचडी और प्रज्वल रेवन्ना का स्कैंडल का काला सच
Sandeep Kumar | May 01, 2024, 15:11 IST
PIC
कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और उनके पोते प्रज्जवल रेवन्ना हैं। उन पर अपने ही घर में ना सिर्फ अनगिनत लड़कियों के साथ यौन शोषण करने, बल्कि उनका अश्लील वीडियो बना कर उन्हें डराने-धमकाने का सनसनीखेज इल्जाम लगा है....
BHOPAL. कर्नाटक की सियासत में जिस कहानी ने इन दिनों भूचाल ला दिया है। उसका लब्बोलुआब कुछ यही है। यह मामला देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ( HD Deve Gowda ) के परिवार से जुड़ा है। निशाने पर खुद देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना (HD Revanna ) और उनके पोते प्रज्जवल रेवन्ना ( Prajwal Revanna ) हैं। उन पर अपने ही घर में ना सिर्फ अनगिनत लड़कियों के साथ यौन शोषण करने, बल्कि उनका अश्लील वीडियो बना कर उन्हें डराने-धमकाने का सनसनीखेज इल्जाम लगा है। उनके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह मामला हाई प्रोफाइल है। यौन शोषण का शिकार हुई लड़कियों की तादाद अब तक साफ नहीं है, जबकि करीब 3 हजार अश्लील वीडियोज सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस मामले के सामने आते ही राज्य सरकार ने एक एसआईटी बना कर इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है, लेकिन जैसा कि अक्सर ऐसे बड़े मामलों में होता है। स्कैंडल ( scandal ) के लाइमलाइट में आते ही केस का किंगपिन यानी इल्ज़ामों के घेरे में मौजूद प्रज्जवल रेवन्ना देश छोड़ कर फरार हो चुका है। बताया जा रहे है कि वो इस वक्त जर्मनी में हैं। अब सवाल ये है कि इस चुनावी मौसम में आखिर इस 'महा सेक्स-स्कैंडल' का खुलासा कैसे हुआ?
ऐसे सामने आया एचडी और
कैसे पहली बार देवेगौड़ा या फिर यूं कहें कि रेवन्ना परिवार में चलते इस काले कारोबार का सच सामने आया? आखिर पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने कैसे और किन लड़कियों को अपने निशाने पर लिया? उनका यौन शोषण किया और उनके वीडियो बनाए? ऐसा करने के पीछे दोनों का मकसद क्या था? तो इस पूरी कहानी को समझने के लिए आपको अब से कोई दस रोज पीछे चलना होगा। दूसरे चरण की वोटिंग से कोई 5 रोज पहले यानी 20 अप्रैल। देश के कई अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ 26 अप्रैल को कर्नाटक के 14 लोकसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जाने जाने थे। चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर था। नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा था। लेकिन इसी बीच हासन से एनडीए के पार्टनर जनता दल सेक्यूलर के प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्जवल रेवन्ना के कुछ आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप पर तैरने लगे। फिर देखते ही देखते पूरे कर्नाटक में वायरल हो गए। इस बीच चुनाव भी हुए और रेवन्ना इतना सबकुछ होने के बावजूद वोट भी मांगता रहा। लेकिन शायद उसे अपने आने वाले वक्त का अहसास हो गया था। इधर, चुनाव खत्म हुआ और उधर रेवन्ना देश से बाहर जर्मनी के लिए उड़ान भर चुका था, लेकिन उनके विरोधी दलों ने हमला बोलना शुरू कर दिया था।
इसी बीच रेवन्ना परिवार में काम कर चुकी एक पीड़ित महिला ने एक एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी, जिसमें पिता-पुत्र की करतूतों से जुड़े कई विस्फोटक और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस एफआईआर के जरिए आपको रेवन्ना परिवार में चलते सेक्स स्कैंडल का एक-एक सच बताएंगे, लेकिन पहले ये समझ लीजिए कि आखिर बंद कमरे में चलता ये सारा खेल सामने कैसे आया? कार्तिक गौड़ा नाम का एक शख्स रेवन्ना परिवार का पुराना ड्राइवर हुआ करता था। उसने करीब 15 सालों तक रेवन्ना परिवार की गाड़ियां चलाईं, लेकिन धीरे-धीरे रेवन्ना से उसके रिश्ते खराब होने लगे।
इसके बाद कोर्ट ने ऐसे किसी वीडियोज या तस्वीर को शेयर करने पर रोक लगा दी। यहां तक कि मीडिया को भी ऐसा ना करने पर पाबंद कर दिया। चूंकि कोर्ट के इस आदेश का कार्तिक को भी जवाब देना था तो उसने दोबारा देवराज गौड़ा से मुलाकात की और तब उन्होंने उसको भरोसे में लेकर उससे वो पेन ड्राइव ले लिया, जिसमें प्रज्जवल के अनगिनत लड़कियों और महिलाओं के सात अश्लील वीडियोज कैद थे। कार्तिक की मानें तो देवराज ने इन वीडियोज का क्या किया उसे नहीं पता, लेकिन उसका केस आगे नहीं बढ़ा। महीने भर बाद उसने देवराज से इस बारे में पूछा तो उन्होंने उसे इंतजार करने की बात कही।
इस मामले में आईपीसी की धारा 354 (ए) यानी यौन शोषण, 354 (डी) पीछा करना, 506 जान से मारने की धमकी देना और 509 यानी बातें या इशारों से महिला की गरिमा का अपमान करना जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो रेवन्ना की शिकार लड़कियों और महिलाओं में ज्यादातर वैसी लड़कियां शामिल हैं, जो किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा या फिर अपने किसी काम को लेकर उनसे मिलने आया करती थीं। अब तक की जानकारी के मुताबिक इन लड़िकयों में कुछेक जिला पंचायत की मेंबर, पुलिसकर्मी और दूसरे कई सरकारी महकमों की कर्मचारी शामिल हैं। कुल मिलाकर स्कैंडल बहुत बड़ा है।
उधर, इस मामले पर रेवन्ना का ड्राइवर रह चुका कार्तिक चाहे जो भी कहे बीजेपी के विधायक देवराज गौड़ा ने कहा है कि उसने उस पेन ड्राइव की कुछ कॉपी कांग्रेस के नेताओं को भी दे दी। हालांकि कार्तिक का कहना है कि देवराज का ये दावा सरासर गलत है। उसने अश्लील वीडियोज से भरी वो पेन ड्राइव सिवाय खुद देवराज गौड़ा के और किस को नहीं दी। उसका कहना है कि चूंकि कांग्रेस नेताओं के रेवन्ना परिवार से अच्छे ताल्लुकात थे, तो उसे शक था कि पता नहीं इस पेन ड्राइव को कांग्रेस नेताओं के हवाले करने पर कहीं उल्टा उसी पर कोई मुकदमा ना हो जाए, लेकिन देवराज गौड़ा ने उसे धोखा दे दिया। बहरहाल, अब एसआईटी एचडी रेवन्ना और प्रज्जवल रेवन्ना के करतूतों की जांच करने के साथ-साथ इस बात की भी जांच करेगी।
ऐसे सामने आया एचडी और प्रज्वल रेवन्ना का काला सच

ड्राइवर ने हासिल की अश्लील पेन ड्राइव
इसी बीच रेवन्ना परिवार में काम कर चुकी एक पीड़ित महिला ने एक एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी, जिसमें पिता-पुत्र की करतूतों से जुड़े कई विस्फोटक और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस एफआईआर के जरिए आपको रेवन्ना परिवार में चलते सेक्स स्कैंडल का एक-एक सच बताएंगे, लेकिन पहले ये समझ लीजिए कि आखिर बंद कमरे में चलता ये सारा खेल सामने कैसे आया? कार्तिक गौड़ा नाम का एक शख्स रेवन्ना परिवार का पुराना ड्राइवर हुआ करता था। उसने करीब 15 सालों तक रेवन्ना परिवार की गाड़ियां चलाईं, लेकिन धीरे-धीरे रेवन्ना से उसके रिश्ते खराब होने लगे।
बीजेपी नेता को दी थी अश्लील वीडियो से भरी पेन ड्राइव
इसके बाद कोर्ट ने ऐसे किसी वीडियोज या तस्वीर को शेयर करने पर रोक लगा दी। यहां तक कि मीडिया को भी ऐसा ना करने पर पाबंद कर दिया। चूंकि कोर्ट के इस आदेश का कार्तिक को भी जवाब देना था तो उसने दोबारा देवराज गौड़ा से मुलाकात की और तब उन्होंने उसको भरोसे में लेकर उससे वो पेन ड्राइव ले लिया, जिसमें प्रज्जवल के अनगिनत लड़कियों और महिलाओं के सात अश्लील वीडियोज कैद थे। कार्तिक की मानें तो देवराज ने इन वीडियोज का क्या किया उसे नहीं पता, लेकिन उसका केस आगे नहीं बढ़ा। महीने भर बाद उसने देवराज से इस बारे में पूछा तो उन्होंने उसे इंतजार करने की बात कही।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
इस मामले में आईपीसी की धारा 354 (ए) यानी यौन शोषण, 354 (डी) पीछा करना, 506 जान से मारने की धमकी देना और 509 यानी बातें या इशारों से महिला की गरिमा का अपमान करना जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो रेवन्ना की शिकार लड़कियों और महिलाओं में ज्यादातर वैसी लड़कियां शामिल हैं, जो किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा या फिर अपने किसी काम को लेकर उनसे मिलने आया करती थीं। अब तक की जानकारी के मुताबिक इन लड़िकयों में कुछेक जिला पंचायत की मेंबर, पुलिसकर्मी और दूसरे कई सरकारी महकमों की कर्मचारी शामिल हैं। कुल मिलाकर स्कैंडल बहुत बड़ा है।
SIT कर रही है काले करतूतों की जांच
उधर, इस मामले पर रेवन्ना का ड्राइवर रह चुका कार्तिक चाहे जो भी कहे बीजेपी के विधायक देवराज गौड़ा ने कहा है कि उसने उस पेन ड्राइव की कुछ कॉपी कांग्रेस के नेताओं को भी दे दी। हालांकि कार्तिक का कहना है कि देवराज का ये दावा सरासर गलत है। उसने अश्लील वीडियोज से भरी वो पेन ड्राइव सिवाय खुद देवराज गौड़ा के और किस को नहीं दी। उसका कहना है कि चूंकि कांग्रेस नेताओं के रेवन्ना परिवार से अच्छे ताल्लुकात थे, तो उसे शक था कि पता नहीं इस पेन ड्राइव को कांग्रेस नेताओं के हवाले करने पर कहीं उल्टा उसी पर कोई मुकदमा ना हो जाए, लेकिन देवराज गौड़ा ने उसे धोखा दे दिया। बहरहाल, अब एसआईटी एचडी रेवन्ना और प्रज्जवल रेवन्ना के करतूतों की जांच करने के साथ-साथ इस बात की भी जांच करेगी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman