आंखों में आंसू और जुबां पर जयकारे, 150 साल से ज्यादा के इंतजार के बाद तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जली आस्था की लौ, जानें इस पहाड़ी का धार्मिक महत्व

Kaushiki | Updated:
Share
शंखनाद, फूलों की बारिश और आंखों में आंसू, महा दीपम जलते ही भक्तिमय हुआ तमिलनाडु का मदुरै<br>
शंखनाद, फूलों की बारिश और आंखों में आंसू, महा दीपम जलते ही भक्तिमय हुआ तमिलनाडु का मदुरै

आंखों में खुशी के आंसू, हाथों में फूल, शंखनाद और चारों ओर भगवान मुरुगन के जयकारे... तमिलनाडु के मदुरै में शनिवार (28 नवंबर) को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सनातन धर्म के अनुयायियों और भगवान मुरुगन के भक्तों के लिए 28 नवंबर 2026 का दिन बेहद खास रहा।

तिरुपरंकुंद्रम की ऐतिहासिक पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ दीपथून पर 150 साल से अधिक समय के इंतजार के बाद कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। जिस पल का श्रद्धालुओं को दशकों से इंतजार था, उसके आते ही पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। किसी ने फूल बरसाकर खुशी जाहिर की तो किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा के बीच यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला महा दीपम
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला महा दीपम

दीप जलते ही भावुक हुए हजारों श्रद्धालु

शनिवार (28 नवंबर, 2026) शाम पांच बजे जैसे ही तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपथून स्तंभ के ऊपर महा दीपम प्रज्वलित किया गया, वहां मौजूद श्रद्धालुओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लंबे समय से इस स्थान पर दीप जलाने का अधिकार पाने के लिए संघर्ष कर रहे श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों के सदस्यों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने शंख बजाए, मंत्रों का जाप किया और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। कई लोगों ने फूल बरसाए तो कुछ श्रद्धालु अपने वस्त्र हवा में लहराते नजर आए। आसपास के इलाकों में आतिशबाजी भी की गई। पूरा क्षेत्र 'वेत्रिवेल, वीरवेल' और 'वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोहरा' जैसे जयकारों से गूंज उठा। ये जयकारे भगवान मुरुगन और उनके पवित्र भाले के सम्मान में लगाए जाते हैं।
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला महा दीपम
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला महा दीपम

30 किलो घी और पांच किलो कपूर से जला महा दीपम

इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान के लिए बड़े आकार का मिट्टी का दीपक तैयार किया गया था। इसमें करीब 30 किलोग्राम घी और पांच किलोग्राम कपूर का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा लगभग 50 मीटर लंबी सूती बाती तैयार की गई थी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त मद्रास हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किया गया।

दोनों पूर्व न्यायाधीशों ने इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। दीपथून के आसपास आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद पहाड़ी की तलहटी में हजारों श्रद्धालु जमा हुए। कई लोगों ने मकानों, ऊंची इमारतों की छतों और आसपास के फ्लाईओवर से इस धार्मिक आयोजन को देखा।

28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर | Nataraja idol to return to Bārolī's Ghaṭeśvara Mahādeva temple after 28 years, historical heritage stolen in 1998 reached London
28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर
24 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
आखिरकार 28 साल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान के बाड़ोली स्थित ऐतिहासिक घटेश्वर महादेव मंदिर से करीब 28 साल पहले चोरी हुई भगवान शिव के नटराज स्वरूप की दुर्लभ प्रतिमा अब अपने पुराने ठिकाने पर लौटने वाली है। यह प्रतिमा साल 1998 में चोरी हुई थी, जो बाद में लंदन पहुंच गई थी।

ब्रिटिश शासन के दौरान भी हुई थीं कोशिशें

दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाने की मांग नई नहीं है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ब्रिटिश शासन के दौरान वर्ष 1862 और 1912 में भी इस स्थान पर दीप जलाने के प्रयास किए गए थे। हालांकि, उस समय ये कोशिशें सफल नहीं हो सकी थीं।

19वीं शताब्दी के मध्य से पहले पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में दीप जलाया गया था या नहीं, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन हिंदू मुन्नानी ने भी इस मुद्दे को लेकर जनमत जुटाने और आंदोलन शुरू करने की पहल की थी। इसके बाद मामला अदालतों तक पहुंचा। दशकों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद श्रद्धालुओं की यह मांग पूरी हुई।

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला महा दीपम
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला महा दीपम

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जला महा दीपम

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी थी। लेकिन 24 नवंबर को तमिलनाडु सरकार ने पारंपरिक उच्ची पिल्लैयार मंडपम में दीप जलाया। इससे नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी करते हुए 28 नवंबर को दीपथून पर दीप जलाने का आदेश दिया। साथ ही मंदिर के न्यासी बोर्ड को निलंबित कर सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंप दी।

दीप प्रज्वलन के बाद पूर्व न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन ने बताया कि मुस्लिम समुदाय ने कोई आपत्ति नहीं जताई और पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक सद्भाव बना रहा। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने भी इसे 150 साल के संघर्ष के बाद मिली जीत और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का उत्सव बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर भगवान मुरुगन की जय का उद्घोष किया।

नौकरी से अरबपति बने वर्धमान जैन: तिरुपति बालाजी को 121 किलो सोना चढ़ाने वाले उद्योगपति की कहानी | From Job to Billionaire Vardhman Jain: The Story of the Industrialist Who Donated 121 Kg Gold to Tirupati Balaji
121 किलो सोना, 238 कैरेट हीरे... आखिर कौन हैं तिरुपति मंदिर में 206 करोड़ का चढ़ावा देने वाले वर्धमान जैन?
27 Nov 2026 ,
By Kaushiki
आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और अपनी आस्था के अनुसार भगवान को चढ़ावा अर्पित करते हैं। इस बार चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन अपनी बेशकीमती भेंट को लेकर देशभर में चर्चा में हैं। उन्होंने भगवान के श्रृंगार के लिए 121 किलो सोने के आभूषण अर्पित किए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है।

आखिर क्या है कार्तिगई दीपम को लेकर विवाद

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर लंबे समय से विवाद इस बात को लेकर रहा है कि तमिल हिंदुओं के पारंपरिक त्योहार कार्तिगई दीपम के अवसर पर महा दीपम किस स्थान पर जलाया जाए। भाजपा और विभिन्न हिंदू संगठन लंबे समय से पहाड़ी पर स्थित दीपथून यानी पत्थर के दीप स्तंभ पर दीपक जलाने की मांग करते रहे हैं। इसी पहाड़ी पर भगवान मुरुगन को समर्पित अरुल्मिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर स्थित है। इसके अलावा यहां हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया की दरगाह और शिखर के पास एक मस्जिद भी मौजूद है।

ये धार्मिक स्थल लंबे समय से यहां मौजूद हैं। हालांकि, भूमि के स्वामित्व, धार्मिक अधिकारों और अलग-अलग स्थानों तक पहुंच को लेकर समय-समय पर विवाद सामने आते रहे हैं। साल 1920 से चले आ रहे अदालती फैसलों के आधार पर मद्रास हाई कोर्ट ने पहाड़ी के अधिकांश हिस्से का स्वामित्व मंदिर के पास बताया है। हालांकि, दरगाह और नेल्लिथोपे दफनभूमि सहित कुछ निर्धारित क्षेत्र इसके अपवाद हैं।

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला महा दीपम
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला महा दीपम

क्यों खास है तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी

तमिलनाडु के मदुरै में स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यहां भगवान मुरुगन को समर्पित प्राचीन अरुल्मिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर स्थित है। इस मंदिर को भगवान मुरुगन के छह पवित्र धामों (अरुपदै वीडु) में पहला माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान मुरुगन ने असुर सूरपद्मन पर विजय प्राप्त करने के बाद इसी स्थान पर देवराज इंद्र की पुत्री देवयानी से विवाह किया था। भगवान मुरुगन को भगवान शिव और माता पार्वती का पुत्र माना जाता है। उत्तर भारत में उन्हें कार्तिकेय के नाम से भी जाना जाता है।

यह पहाड़ी अपनी प्राचीन शैलकृत वास्तुकला, धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां कार्तिगई दीपम का विशेष धार्मिक महत्व है। पहाड़ी पर हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया की दरगाह और एक मस्जिद भी स्थित है। ऐसे में दशकों से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए महा दीपम का प्रज्वलन ऐतिहासिक और भावुक क्षण बन गया।

एमपी के पशुपतिनाथ मंदिर से घर बैठे करें दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेजें, सात समंदर पार तक पहुंचेगी महिमा | MP's Pashupatinath Temple: Darshan from Home and Online Offerings, Glory Reaches Across Seven Seas
अब सात समंदर पार तक पहुंचेगी एमपी के पशुपतिनाथ की महिमा, घर बैठे होंगे दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेज सकेंगे भक्त
28 Nov 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्थित प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से जुड़ी श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले भक्त भी घर बैठे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन दर्शन और विदेशी मुद्रा में चढ़ावा भेजने की सुविधा दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

FAQs:

  1. तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी कहां स्थित है?
    तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी तमिलनाडु के मदुरै में स्थित है। यहां भगवान मुरुगन को समर्पित अरुल्मिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर है।
  2. दीपथून पर कार्तिगई दीपम कब जलाया गया?
    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शनिवार, 28 नवंबर 2026 को शाम पांच बजे कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया।
Tags:
  • हिंदू मंदिर
  • Karthigai Deepam
  • कार्तिगई दीपम
  • Thirupparankundram Hill
  • तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी
  • Stone Pillar Deepathoon
  • Maha Deepam
  • महा दीपम
  • दीपथून
  • भगवान मुरुगन
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती

By Arun Tiwari

रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा

By Jageshwar Prasad

परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक

By Kaushiki

MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक
एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता

By Neel Tiwari

एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता
थानों के पास ही आधी रात तक चल रहा शराब का धंधा, MRP से अधिक वसूली और नियमों की अनदेखी, जानिए पूरा मामला

By Jageshwar Prasad

थानों के पास ही आधी रात तक चल रहा शराब का धंधा, MRP से अधिक वसूली और नियमों की अनदेखी, जानिए पूरा मामला