कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले के विरोध में इंदौर का सिख समाज
Sanjay Gupta | Published:
Indore News
कनाडा के ब्रेम्पटन में हिंदू महासभा के मंदिर पर हुए। हमले के विरोध में इंदौर में सिख समाज ने विरोध स्वरूप संभागायुक्त कार्यालय प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन दिया।
INDORE : कनाडा के ब्रेम्पटन में हिंदू महासभा के मंदिर पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को इंदौर में सिख समाज ने विरोध स्वरूप संभागायुक्त कार्यालय प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन दिया। मध्यप्रदेश सिख यूथ फोरम के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में उपस्थित सिख समाज के लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर "भारत माता की जय , कनाडा सरकार मुर्दाबाद ,कनाडा सरकार होश में आओ, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करो ,भारतीयों को सुरक्षा प्रदान करो" जैसे नारे लगाए।
मध्यप्रदेश सिख यूथ फोरम के अध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने बताया कि सभी जानते हैं सिख धर्म के गुरुओं ने धर्म की रक्षा की खातिर अपना त्याग, बलिदान और कुर्बानियां दी है। मानवता , इंसानियत, परोपकार सिख धर्म का मूल संदेश है। जिन लोगों ने कनाडा में इस घटना को अंजाम दिया है , वह कभी सच्चा सिख हो ही नहीं सकता है ,वह असामाजिक तत्व है। यह पाकिस्तान की साजिश है।पाकिस्तान लंबे समय से भारत को बांटने के षड्यंत्र में लगा हुआ है लेकिन उसके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।
सलूजा ने कहा कि सभी ने देखा है कि जब भी देश में या विश्व के किसी भी हिस्से पर कोई संकट आता है तो सिख समाज का व्यक्ति सबसे आगे बढ़कर दुखी ,पीड़ित की सेवा को तत्पर रहता है। चाहे लंगर के रूप में , चाहे दवाई के रूप में या अन्य सामग्री के रूप में। सिख व्यक्ति कभी भी हिंसक नहीं हो सकता है और वह किसी के भी धार्मिक स्थल पर कभी हमला नहीं करता है। यह जो लोग हैं ये असामाजिक तत्व हैं , इसमें पाकिस्तान की गहरी साजिश है। वह सिख समुदाय को बदनाम करने की साज़िश रच रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में सड़कों पर लगे कनाडा के पीएम ट्रूडो के खिलाफ पोस्टर
भारत के खिलाफ कनाडा का एक और भड़काऊ कदम, इस सूची में डाला भारत का नाम
राष्ट्रपति महोदया के नाम इंदौर के संभागायुक्त कार्यालय पर उपायुक्त सपना लोवंशी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि भारत सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करें , कनाडा सरकार को बाध्य करें कि वो इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। ,भारतीयों को सुरक्षा प्रदान करें और ऐसे तत्वों को संरक्षण देना बंद करें क्योंकि पिछले कुछ समय से कनाडा भारत विरोधियों की शरण स्थली बन चुका है। इसको लेकर भारत सरकार को कड़ा विरोध दर्ज कराना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और कनाडा सरकार से मांग की है कि इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
मध्यप्रदेश सिख यूथ फोरम के अध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने बताया कि इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सिख समाज के वरिष्ठ त्रिलोचन सिंह वासु ,अजीत सिंह नारंग ,इंद्रजीत सिंह खनूजा , प्रितपाल भाटिया ,दानवीर सिंह छाबड़ा ,बंटू खनूजा ,अमरजीत सिंह बग्गा , ,मनप्रीत होरा , ,एमपीएस अरोरा , कुलवंत सिंह छाबड़ा , रविंद्र सिंह माखीजा ,प्रीतम लूथरा , चन्नी भाटिया ,रिक्की गांधी , हरमीत सभरवाल ,बंटी छाबड़ा , इकबाल भाटिया ,मनी भाटिया , सन्नी भाटिया , भोला कलसी ,पिंटू भाटिया ,इंदर चावला ,सोनू बग्गा , जगजीत खनूजा , जगजीत राजपाल , अमन नारंग , बॉबी भाटिया ,मोनू छाबड़ा , मोनू चानना ,रविंद्र सिंह टुटेजा ,जगजीत चावला , बिन्नू नैयर , लाडी भाटिया ,कमल अरोड़ा ,परमजीत सलूजा , जसबीर अरोरा , रमन भाटिया , हरभजन राजपाल , गगन सलूजा , जसबीर अरोरा , जशन होरा , रॉकी सलूजा , ऋषि सलूजा , सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।
धर्म की रक्षा के लिए किया है त्याग
पाकिस्तान की गहरी साजिश
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में सड़कों पर लगे कनाडा के पीएम ट्रूडो के खिलाफ पोस्टर
भारत के खिलाफ कनाडा का एक और भड़काऊ कदम, इस सूची में डाला भारत का नाम
ज्ञापन देकर की मांग
यह सभी शामिल थे प्रदर्शन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha