कश्मीर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ध्यान दें, ये 48 बड़े टूरिस्ट प्लेस सरकार ने किए बंद

Rohit Sahu | Apr 29, 2025, 13:45 IST
Share
kashmir trip
kashmir trip

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से 48 पर्यटन स्थल और दर्जनों रिसॉर्ट बंद कर दिए गए हैं। यदि आप कश्मीर ट्रिप प्लान कर रहें हैं तो ये आपके लिए बेहद जरूरी खबर है।

जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने के लिए यदि आप भी कश्मीर ट्रिप(kashmir Tour) प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल कश्मीर में 48 महत्वपूर्ण और बड़े टूरिस्ट प्लेस को बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद कश्मीर ट्रिप पर जाने वालों में सन्नाटा पसर गया। सुरक्षा चिंताओं के चलते इन पर्यटन स्थलों और कई प्रसिद्ध रिसॉर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया।

दूधपात्री से वेरीनाग तक ये पर्यटक स्थल अब बंद

बंद किए गए स्थलों की सूची में दूधपात्री, वेरीनाग, युसमर्ग, तौशामैदान, अहरबल, कौसरनाग, बंगस, सिंथन टॉप, मार्गनटॉप जैसे सुरम्य स्थान शामिल हैं। इन सभी जगहों को पर्यटकों के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इन स्थानों पर आतंकी हमलों का खतरा बना हुआ है।

बंद किए गए पर्यटन स्थलों की सूची

क्रमांकपर्यटन स्थल
1युसमर्ग
2तौशामैदान
3दूधपात्री
4अहरबल
5कौसरनाग
6बंगस
7करिवान डाइवर चंडीगाम
8बंगस वैली
9वुलर/वाटलब
10रामपोरा और राजपोरा
11चेरहर
12मुंडिज-हमाम-मरकूट झरना
13खाम्पू
14बोस्निया
15विजीटॉप
16सूर्य मंदिर
17वेरिनाग गार्डन
18सिंथन टॉप
19मार्गनटॉप
20अकाड पार्क
21हब्बा खातून पॉइंट
22बाबारेशी
23रिंगावली
24गोगलदारा
25बदेरकोटे
26श्रुंज झरना
27कामनपोस्ट
28नामब्लान झरना
29इको पार्क खडनियार
30संगरवानी
31जामिया मस्जिद
32बादामवारी
33राजोरी कदल
34आली कदल
35पदशापाल रिसॉर्ट्स
36फकीर गुजरी
37दारा
38अस्तानमार्ग व्यू प्वाइंट
39अस्तानमार्ग पैराग्लाइडिंग
40ममनेथ और महादेव हिल्स
41बौद्ध मठ
42दाचीगाम – ट्राउट फार्म/ मत्स्य पालन से परे खेत
43अस्तानपोरा
44खास तौर पर कायम गाह रिसॉर्ट
45लछपटरी
46हंग पार्क
47नारानाग
48वेरीनाग

खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद फैसला

सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया रिपोर्टों के आधार पर राज्य सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया। जानकारी के अनुसार, पहलगाम हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद स्लीपर सेल्स सक्रिय हो गए हैं, और आतंकियों को कुछ खास स्थानों पर हमला करने के निर्देश मिले हैं। ऐसे में 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को बंद करना आवश्यक हो गया।

कश्मीर के इन रिसॉर्ट्स पर भी ताले

जिन प्रमुख रिसॉर्ट्स और पॉइंट्स को बंद किया गया उनमें हब्बा खातून पॉइंट, बाबारेशी, गोगलदारा, बदेरकोटे, श्रुंज झरना, महादेव हिल्स, पदशापाल रिसॉर्ट, खास तौर पर कायम गाह रिसॉर्ट, लछपटरी और कई अन्य स्थल शामिल हैं। यह सभी स्थान घाटी के पर्यटन मानचित्र में काफी अहम माने जाते हैं।

अन्य इलाकों में सुरक्षा के साथ जारी रहेगा टूरिज्म

गुलमर्ग, सोनमर्ग और डल झील जैसे पर्यटन स्थलों पर भी पुलिस और एंटी-फिदायीन दस्ते तैनात कर दिए गए हैं। खुफिया जानकारी के अनुसार, टीआरएफ (The Resistance Front) जैसे संगठन कुछ खास लोगों को निशाना बना सकते हैं, जिससे इन इलाकों में अलर्ट लेवल बढ़ा दिया गया है।

कश्मीर के पर्यटन और कारोबार पर गहराया संकट

पर्यटन स्थलों (Kashmir Tourist places) को बंद करने का सबसे बड़ा असर कश्मीरके पर्यटन (Kashmir tourism) की स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ेगा। होटल व्यवसाय, फल व्यापार, और छोटी दुकानों से जुड़े हजारों लोग प्रभावित होंगे। बीते वर्षों में सुधरती अर्थव्यवस्था अब फिर से खतरे में पड़ गई है। कश्मीर जो शांति, एकता और कश्मीरियत का प्रतीक रहा है, एक बार फिर आतंक की चपेट में है। पर्यटन स्थलों का बंद होना केवल सुरक्षा का संकेत नहीं, बल्कि वहां के लोगों के जीवन पर पड़ा एक गहरा असर भी है।

यह भी पढ़ें...भाजपा पार्षद समेत 11 को कश्मीरी व्यापारी ने सुरक्षित निकाला

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

कश्मीर घाटी | Travel | Jammu-Kashmir | टूर पैकेज | पहलगाम में आतंकी हमला | आतंकी हमला | जम्मू कश्मीर की डल झील | जम्मू कश्मीर में हालात

Tags:
  • टूर पैकेज
  • Jammu-Kashmir
  • Kashmir
  • कश्मीर
  • जम्मू कश्मीर में हालात
  • आतंकी हमला
  • कश्मीर घाटी
  • Travel
  • टूरिस्ट प्लेस
  • जम्मू कश्मीर की डल झील
  • पहलगाम में आतंकी हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि