केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, महाशिवरात्रि पर तिथि का ऐलान

Sandeep Kumar | Feb 15, 2026, 19:59 IST
Share
kedarnath dham
kedarnath dham

केदारनाथ धाम की यात्रा इस बार 10 दिन पहले शुरू हो रही है। भैरवनाथ की पूजा से शुरुआत होगी, यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जानें कब से होगी यात्रा शुरू और कब होंगे दर्शन...

News in Short

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे।
इस बार यात्रा 10 दिन पहले शुरू हो रही है, पिछले साल से पहले।
यात्रा की शुरुआत 18 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ की पूजा से होगी।
डोली 19 अप्रैल को ऊखीमठ से प्रस्थान करके 21 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचेगी।
चारधाम यात्रा के अन्य धामों के कपाट 19 और 23 अप्रैल को खुलेंगे।

News in Detail

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे। महाशिवरात्रि पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचकेदार गद्दी स्थल पर वैदिक विधि-विधान और पंचांग गणना के बाद शुभ मुहूर्त की घोषणा की गई। इस साल कपाट वृष लग्न में खुलेंगे, जो धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है।

इस बार केदारनाथ यात्रा पिछले साल से पहले शुरू हो रही है। 2025 में कपाट 2 मई को खुले थे, जबकि इस बार 22 अप्रैल को खुलेंगे। यानी श्रद्धालु इस बार 10 दिन पहले बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

तिथि घोषित होते ही शासन-प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यात्रियों के लिए सुविधाएं दुरुस्त करने का काम जारी है। यात्रा को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

एमपी के कई खेल संघों पर नेताओं और अफसरों का कब्जा, जानें कैसे हुआ खुलासा

18 अप्रैल से भगवान भैरवनाथ की पूजा

कपाट खुलने की पारंपरिक धार्मिक प्रक्रिया 18 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ की पूजा से शुरू होगी। भैरवनाथ को धाम का क्षेत्रपाल देवता माना जाता है और उनकी पूजा के साथ यात्रा की शुरुआत होती है। इसके बाद धाम खुलने से जुड़े अनुष्ठान शुरू हो जाते हैं।

19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी और उसी दिन फाटा पहुंचेगी। 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी और 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। डोली यात्रा के दौरान श्रद्धालु मार्ग में दर्शन करते हुए चलते हैं। इसे केदारनाथ की परंपरागत आध्यात्मिक यात्रा का अहम हिस्सा माना जाता है।

बिना परीक्षा एमपी में मिलेगी सरकारी नौकरी, MSME Vacancy में करें अप्लाई

सुबह 8 बजे खुलेंगे कपाट

22 अप्रैल को सुबह 8 बजे डोली के धाम पहुंचने के बाद शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। कपाट खुलने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार, रावल की पूजा और विशेष अनुष्ठान सम्पन्न किए जाते हैं। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू होते हैं। साथ ही छह माह तक चलने वाली केदारनाथ यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी।

MP में पीएम आवास और सड़क का पैसा खत्म : केंद्र पर मनरेगा योजना का 704 करोड़ बकाया

ये कपाट इन तारीखों से खुलेंगे

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस साल अक्षय तृतीया से शुरू होगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे। इससे पहले मां गंगा की डोली मुखवा गांव से और मां यमुना की डोली खरशाली से प्रस्थान करेगी। उसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे खोले जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे खोले जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी पर घोषित की गई।

एमपी के इस मंदिर में दर्शन मात्र से टलती है अकाल मृत्यु, जानें महामृत्युंजय मंदिर का रहस्य

23 अक्टूबर को बंद हुए थे केदारनाथ के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। कपाट बंद होने के बाद बाबा की डोली पैदल मार्ग से रवाना होकर 55 किलोमीटर की यात्रा तय करती हुई 25 अक्टूबर को उखीमठ पहुंची। वहां ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन प्रवास शुरू हुआ। मंदिर समिति के अनुसार, 2025 की यात्रा के दौरान 17,68,795 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। 2013 की आपदा के बाद यह दूसरा अवसर था, जब इतनी बड़ी संख्या में भक्त धाम पहुंचे।



Tags:
  • उत्तराखंड
  • गंगोत्री
  • केदारनाथ धाम
  • गंगोत्री और यमुनोत्री
  • यमुनोत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच