केदारनाथ से गुप्तकाशी आते समय हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, 1 महीने में चौथा हादसा
Rohit Sahu | Jun 15, 2025, 10:53 IST
helicopter servise
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रविवार सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद चारधाम हेली सेवा को रोका गया है।
रविवार सुबह करीब 5:20 बजे उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी जाते समय क्रैश हो गया। घटना में पायलट समेत सभी 7 श्रद्धालु की मौत हो गई। उत्तराखंड में बीते एक महीने में यह चौथा हादसा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए कहा कि एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए सख्त तकनीकी नियम बनाए जाएं। उन्होंने कहा, कि अब उड़ान से पहले हेलिकॉप्टर की स्थिति और मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य होगा। किसी भी चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
8 दिन पहले 7 जून को रुद्रप्रयाग में इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया था। तब हेलीकॉप्टर को सड़क पर उतारा गया। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई थी। हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा कार पर गिर गया था, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
![Helicopter Emergency Landing on Mid Highway During Kedarnath Yatra | केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच हाईवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 7 लोग थे सवार, एक वाहन क्षतिग्रस्त]()
8 मई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बरेली की मां-बेटी भी शामिल थीं। यह हेलिकॉप्टर गुजरात की एरोटांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था।
![Helicopter Crashes In Uttarkashi Near Gangani Carrying Passengers For Char Dham Yatra 2025 Rescue Underway - Amar Ujala Hindi News Live - Helicopter Crash:उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक ...]()
17 मई को उत्तराखंड में एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। एयर एंबुलेंस में पायलट, डॉक्टर और नर्स 3 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित बचा लिए गए थे।
![उत्तराखंड: केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश, पायलट और एक बच्चा समेत 7 की मौत | Uttarakhand gaurikund kedarnath helicopter crash death of 5 passengers]()
रविवार 15 जून की सुबह केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। बीते महीनेभर में 4 ऐसी घटनाएं हुईं जिसमें से 15 जून और 8 मई का हादसा भीषण था। इन दोनों घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें..टर्किश कंपनी के हाथों में भारतीय एयरपोर्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में साइबर अटैक की आशंका
यह भी पढ़ें..अहमदाबाद विमान हादसा: ट्रैफिक जाम से हुई 10 मिनट लेट, प्लेन क्रैश में बच गई इस महिला यात्री की जान
thesootr links
हेलीकॉप्टर क्रैश | हेलीकॉप्टर दर्शन | uttrakhand
केदारनाथ हादसे में 7 की मौत
उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुताबिक हेलीकॉप्टर में यूपी और महाराष्ट्र से 2-2, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड से 1-1 श्रद्धालु थे। हादसे में एक 2 साल का मासूम बच्चा भी शामिल था, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद चारधाम हेली सेवा पर लगी रोक
जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।
बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2025
महीने भर में 4 घटनाएं 13 की मौत
सड़क पर इमरजेंसी लेंडिंग
Helicopter Emergency Landing on Mid Highway During Kedarnath Yatra | केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच हाईवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 7 लोग थे सवार, एक वाहन क्षतिग्रस्त
8 मई को हुई थी 6 की मौत
Helicopter Crashes In Uttarkashi Near Gangani Carrying Passengers For Char Dham Yatra 2025 Rescue Underway - Amar Ujala Hindi News Live - Helicopter Crash:उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक ...
17 मई को एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था
उत्तराखंड: केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश, पायलट और एक बच्चा समेत 7 की मौत | Uttarakhand gaurikund kedarnath helicopter crash death of 5 passengers
आज 15 जून की घटना में 7 मौतें
यह भी पढ़ें..टर्किश कंपनी के हाथों में भारतीय एयरपोर्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में साइबर अटैक की आशंका
यह भी पढ़ें..अहमदाबाद विमान हादसा: ट्रैफिक जाम से हुई 10 मिनट लेट, प्लेन क्रैश में बच गई इस महिला यात्री की जान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हेलीकॉप्टर क्रैश | हेलीकॉप्टर दर्शन | uttrakhand
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari