कोलकाता में बारिश ने मचाई तबाही, 7 की मौत, गुजरात के नवसारी में 20 गांव अलर्ट पर
Sandeep Kumar | Sept 23, 2025, 17:39 IST
Photograph: (thesootr)
कोलकाता और आसपास के इलाकों में मूसलधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। सड़कों और घरों में पानी भर गया, मेट्रो और रेलवे सर्विस प्रभावित हुई।
कोलकाता और आसपास के इलाकों में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक मूसलधार बारिश हुई। बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। कोलकाता में 24 घंटों में 247.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर की सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया।
राहत और बचाव कार्यों के लिए कोलकाता नगर निगम सक्रिय है। जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां आधी डूब गईं। कई घरों और रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्सों में भी पानी भर गया है।
![e5fd32d9-471]()
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (23 सितंबर) : उत्तर-पूर्वी भारत में जोरदार बारिश तो मध्यप्रदेश में आंधी की आशंका
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस आपदा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैंने ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवारों के प्रति वे दुखी हैं।
ममता ने यह भी कहा कि उनके अपने घर भी पानी में डूब गए हैं और वे सभी इस स्थिति से बहुत परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्हें दुर्गा पूजा के पंडालों की स्थिति को लेकर भी चिंता है, जो भारी बारिश और बाढ़ के कारण खराब हो गए हैं।
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: एमपी में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
कोलकाता एयरपोर्ट पर जलभराव हो गया। खराब मौसम के कारण 30 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। 42 फ्लाइट्स देरी से चलीं। पानी भरने के कारण शहीद खुदीराम और मैदान मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा भी रुक गई। हावड़ा और सियालदह डिवीजनों के रेलवे ट्रैक पर भी जलभराव हो गया। इसके कारण कई ट्रेनें रद्द और देरी से चल रही हैं।
![b8b5337c-229]()
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बुधवार तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम और बांकुरा जिलों में विशेष रूप से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 25 सितंबर के आसपास एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है, जो और अधिक बारिश का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अलर्ट : आज पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, विदा ले रहा मानसून
कोलकाता के गरिया कामदहारी में 332 मिमी बारिश दर्ज की गई। यहां पर जोधपुर पार्क, कालीघाट और तोपसिया में भी मानसून से तबाही हुई। इस भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। और अधिक बारिश की आशंका जताई गई है।
![d0ed80f1-df0]()
बंगाल सरकार के मंत्री शशि पांजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली और गुरुग्राम में जलभराव के समय भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब कोलकाता की स्थिति पर राजनीति हो रही है, जिसे वे निंदनीय मानते हैं। पांजा ने कहा कि कोलकाता नगर निगम और राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।
गुजरात के डांग जिले में रात भर हुई भारी बारिश के कारण अंबिका और पूर्णा नदियों में पानी बढ़ गया है। इससे नवसारी जिले के लगभग 20 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने नदी किनारे के गांवों को चेतावनी दी है और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव, इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जिलों में मंगलवार को भारी बारिश हुई। बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद गोदावरी नदी के किनारे बाढ़ जैसी स्थिति बनी। छत्रपति संभाजीनगर और बीड में सोमवार रात से बारिश हो रही है। एक राजस्व अधिकारी के अनुसार, कुछ इलाकों में बादल फटने जैसा महसूस हुआ। छत्रपति संभाजीनगर में जयकवाड़ी बांध और बीड में माजलगांव बांध लगभग भर चुके हैं। दोनों डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
![3e70ae8e-c0e]()
झारखंड के कई जिलों में 23 से 25 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राहत और बचाव कार्यों के लिए कोलकाता नगर निगम सक्रिय है। जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां आधी डूब गईं। कई घरों और रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्सों में भी पानी भर गया है।
e5fd32d9-471
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (23 सितंबर) : उत्तर-पूर्वी भारत में जोरदार बारिश तो मध्यप्रदेश में आंधी की आशंका
सीएम ममता बनर्जी का बयान
ममता ने यह भी कहा कि उनके अपने घर भी पानी में डूब गए हैं और वे सभी इस स्थिति से बहुत परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्हें दुर्गा पूजा के पंडालों की स्थिति को लेकर भी चिंता है, जो भारी बारिश और बाढ़ के कारण खराब हो गए हैं।
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: एमपी में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
एयरपोर्ट-मेट्रो सेवा प्रभावित
b8b5337c-229
भारी बारिश की संभावना
ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अलर्ट : आज पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, विदा ले रहा मानसून
कोलकाता में सबसे अधिक बारिश
d0ed80f1-df0
मंत्री शशि पांजा ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
गुजरात में भी भारी बारिश
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव, इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
महाराष्ट्र के इन जिलों में भारी बारिश
3e70ae8e-c0e
भारी बारिश का अलर्ट
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj