महाराष्ट्र के डिप्टी CM शिंदे पर कुणाल कामरा की कॉमेडी से बवाल, CM फडणवीस बोले-ये बर्दाश्त नहीं
Rohit Sahu | Mar 24, 2025, 07:13 IST
kunala kamra
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर अपनी कॉमेडी शो के दौरान कटाक्ष किया, जिससे विवाद बढ़ गया। शिवसेना (शिंदे गुट) ने उनके स्टूडियो में तोड़फोड़ की। वहीं उद्धव गुट ने इस पर कामरा का समर्थन किया।
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की, जिससे विवाद खड़ा हो गया। कामरा ने अपने शो में 1997 की बॉलीवुड फिल्मदिल तो पागल हैके गाने पर पैरोडी बनाई, जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे और उनकी राजनीति पर कटाक्ष किया। इस गाने में गद्दार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
कामरा का यह वीडियो सामने आने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के लोग नाराज हो गए। इसके बाद रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित यूनिकॉन्टिनेंटल होटल और स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई, जहां इस वीडियो की शूटिंग होने का दावा किया गया था। इसके बाद एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कॉमेडियन कुणाल कामरा को शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। फडणवीस ने स्पष्ट किया कि वह कॉमेडी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसी का अपमान करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की निम्न स्तरीय कॉमेडी और उपमुख्यमंत्री का अपमान करना ठीक नहीं है और ऐसे मजाक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस विवाद के बाद कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने (The only way forward…) यानी यही एकमात्र रास्ता है। लिखते हुए भारतीय संविधान की एक छोटी कॉपी पकड़े हुए अपनी तस्वीर साझा की। उनकी इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कामरा की आलोचना करते हुए लिखा कि शिंदे का मजाक उड़ाना अनुचित है क्योंकि वह एक ऑटो चालक से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तक पहुंचे हैं। शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को चेतावनी देते हुए कहा कि 'शिवसेना कार्यकर्ता पूरे देश में उनका पीछा करेंगे।' उन्होंने कहा, 'आप भारत से भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे।'
यह भी पढ़ें: मौलाना के बयान पर बवाल, मंत्री सारंग ने मोहम्मद शमी को लिखा पत्र, कहा- डरें नहीं
कामरा के समर्थन में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे सामने आए। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कामरा की टिप्पणी पूरी तरह सच थी और सिर्फ एक "असुरक्षित कायर" ही इस पर प्रतिक्रिया देगा।शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भी कामरा का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर एक व्यंग्य से डरकर शिंदे गुट स्टूडियो तोड़ता है, तो यह सरकार की कमजोरी दिखाता है। गृहमंत्री देंवेंद्र फडणवीस कमजोर गृह मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र को लेकर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में बढ़ी सुरक्षा
thesootr links
शिंदे समर्थकों ने स्टूडियो पर किया हमला
कॉमेडियन Kunal Kamra की महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर तीखी टिप्पणी से बवाल, भड़के शिवसैनिकों ने खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल "द यूनीकॉन्टिनेंटल मुंबई" में की तोड़फोड़। दावा किया जा रहा है कि यहीं पर वीडियो शूट हुआ था। इस बीच कुणाल के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में… pic.twitter.com/5I18ML89Jg
— TheSootr (@TheSootr) March 24, 2025
सीएम फडणवीस बोले-ऐसा मजाक बर्दाश्त नहीं
कुणाल कामरा बोले-यही एकमात्र रास्ता
The only way forward… pic.twitter.com/nfVFZz7MtY
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 23, 2025
शिवसेना के नेताओं की प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: मौलाना के बयान पर बवाल, मंत्री सारंग ने मोहम्मद शमी को लिखा पत्र, कहा- डरें नहीं
उद्धव गुट ने ली चुटकी
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र को लेकर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में बढ़ी सुरक्षा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari