लोन हुआ सस्ता: इन बैंकों ने कम कर दिया लोन पर ब्याज , जानें नई दरें

Sandeep Kumar | Apr 14, 2025, 21:45 IST
Share
loan-interest-rates
loan-interest-rates

इन बैंकों द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती से आम आदमी को बड़ा फायदा होगा। होम लोन और कार लोन पर कम ब्याज का सीधा असर EMI पर पड़ेगा, जिससे ग्राहक की मासिक किस्तें कम होंगी और आर्थिक बोझ घटेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रेपो रेट में 20 आधार अंकों की कटौती की गई। इसका सीधा असर बैंकिंग क्षेत्र पर पड़ा है। इस फैसले के बाद प्रमुख सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में कमी का ऐलान कर दिया है। यह राहत खासकर उन ग्राहकों के लिए है, जो होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन या एजुकेशन लोन लेने की योजना बना रहे हैं।

18289f5c-198
18289f5c-198

BOI ने होम और अन्य लोन किए सस्ते

लोन को लेकर बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी। CIBIL स्कोर अच्छे रखने वाले ग्राहकों के लिए होम लोन की ब्याज दर 8.10% से घटाकर 7.90% प्रति वर्ष कर दी। यही नहीं, BOI ने कार लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन समेत सभी रिटेल लोन उत्पादों पर 25 आधार अंकों की कटौती की है। ये नई दरें 15 अप्रैल से प्रभावी होंगी।

ये खबर भी पढ़िए... आप लखपति भारतीय हैं तो इन 7 देशों में बिना कुछ किए बन जाएंगे करोड़पति

BoM ने की RLLR में कटौती

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने भी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 25 आधार अंकों से घटा दिया है। अब बैंक की नई RLLR 8.80% हो गई है, जो पहले 9.05% थी। इससे होम लोन की दर 7.85% और कार लोन की दर 8.20% पर आ गई है।

ये खबर भी पढ़िए... रेप मामले में बिहार के यूट्यूबर टीचर के खिलाफ जबलपुर में FIR दर्ज

IOB और इंडियन बैंक की पहल

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अपनी बेंचमार्क लेंडिंग रेट 6.25% से घटाकर 6.00% कर दी है। RLLR भी 9.10% से घटाकर 8.85% कर दिया है। वहीं इंडियन बैंक ने सबसे बड़ी कटौती करते हुए अपनी रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क दर में 35 आधार अंकों की कटौती की है।

ये खबर भी पढ़िए... MP हाईकोर्ट में 1956 के बाद पहली बार मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती, बाबा साहब को किया नमन

HDFC बैंक ने MCLR घटाई

एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट में 10 आधार अंकों की कटौती की है। संशोधित दरें 7 अप्रैल, 2025 से लागू हो चुकी हैं। अब बैंक का MCLR रेंज 9.10% से 9.35% के बीच होगा।

ये खबर भी पढ़िए... युवाओं को रोजगार देने में मध्य प्रदेश सबसे ऊपर, गेट की इंडिया स्किल्स रिपोर्ट में हुआ खुलासा

PNB ने भी दर घटाई

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी 10 अप्रैल से अपनी RBLR को 9.10% से घटाकर 8.85% कर दिया है। यह कटौती सभी प्रकार के रिटेल लोन पर लागू होगी, जिससे ग्राहकों को EMI में सीधा फायदा मिलेगा।

Tags:
  • RBI
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक लोन
  • होम लोन
  • देश दुनिया न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि