Lok Sabha election : छठे चरण में 59 फीसदी से ज्यादा मतदान , बंगाल फिर अव्वल , जम्मू-कश्मीर में बना रिकॉर्ड
Vikram Jain | May 25, 2024, 23:20 IST
Lok Sabha election sixth phase Voting 58 Lok Sabha seats
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर लगभग 59.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में है। आइए जानते हैं कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
NEW DELHI. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच लाखों लोगों ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। शाम 8 बजे तक के आकंलन के अनुसार छठे चरण में 59.58 प्रतिशत मतदान हुआ। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर इस बार 54.02 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। दिल्ली की सातों सीटों पर भी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ वहीं जम्मू-कश्मीर की आतंकियों और अलगाववादियों के प्रभाव वाली अनंतनाग-राजौरी सीट पर 28 साल का रिकॉर्ड टूट गया और 53 फीसदी वोटिंग हुई। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला EVM में कैद हो गया।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर इस बार 54.03 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर कुल 54.9 प्रतिशत वोट पड़े थे। इन सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इन सीटों के साथ ही बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी शनिवार को वोटिंग हुई। गैसड़ी विधानसभा सीट के उपचुनाव में 51.10 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक 61.54 प्रतिशत मतदान अम्बेडकरनगर सीट पर हुआ और सबसे कम 48.04 प्रतिशत फूलपुर सीट वोटिंग हुई। इनमें से प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर चूंकि सबसे अधिक 26 प्रत्याशी हैं, और एक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की बैलेट यूनिट पर अधिकतम 15 उम्मीदवार तथा एक नोटा का बटन होता है, इस नाते इस सीट के हर मतदान केन्द्र के हर पोलिंग बूथ पर ईवीएम की दो-दो बैलेट यूनिट लगाई थीं।
जम्मू-कश्मीर की 5 लोकसभा सीटों पर भी शनिवार को वोटिंग हुई। यहां मतदान 58 प्रतिशत हुआ। 35 सालों में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। साल 2014 में दर्ज किए गए मतदान के पिछले उच्चतम आंकड़े से 9 प्रतिशत ज्यादा है। अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... पुणे हिट एंड रन केस पर अब MP के BJP विधायक को लिखना पड़ा निबंध... जानें वजह
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : भूपेश बोले- झीरम का सच सामने आया तो बेनकाब हो जाएगी बीजेपी , ईश्वर भी न्याय करेगा और अदालत भी
शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सीटों पर वोटिंग हुई। मतदान के दौरान दिल्ली में कई बड़े नेता वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। चुनाव आयोग ने कहा देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे ज्यादा मतदान बंगाल में दर्ज किया गया है. यहां 78.14 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके अलावा झारखंड में 63.27%, ओडिशा में 60.07%, हरियाणा में 59.27%, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 55.69%, उत्तर प्रदेश में 54.03%, बिहार में 54.46% और जम्मू-कश्मीर में 52.77% वोटिंग हुई है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
लोकसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग, छठे चरण की 58 सीटों पर मतदान प्रतिशत, लोकसभा चुनाव 2024, Lok Sabha Elections, Voting for the sixth phase of Lok Sabha elections, Voting percentage on 58 seats of sixth phase, lok sabha election 2024
यूपी की 14 सीटों पर 54.03 फीसदी वोटिंग

जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड मतदान
जम्मू-कश्मीर की 5 लोकसभा सीटों पर भी शनिवार को वोटिंग हुई। यहां मतदान 58 प्रतिशत हुआ। 35 सालों में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। साल 2014 में दर्ज किए गए मतदान के पिछले उच्चतम आंकड़े से 9 प्रतिशत ज्यादा है। अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... पुणे हिट एंड रन केस पर अब MP के BJP विधायक को लिखना पड़ा निबंध... जानें वजह
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : भूपेश बोले- झीरम का सच सामने आया तो बेनकाब हो जाएगी बीजेपी , ईश्वर भी न्याय करेगा और अदालत भी
राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने दिया वोट
शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सीटों पर वोटिंग हुई। मतदान के दौरान दिल्ली में कई बड़े नेता वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। चुनाव आयोग ने कहा देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे ज्यादा मतदान बंगाल में दर्ज किया गया है. यहां 78.14 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके अलावा झारखंड में 63.27%, ओडिशा में 60.07%, हरियाणा में 59.27%, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 55.69%, उत्तर प्रदेश में 54.03%, बिहार में 54.46% और जम्मू-कश्मीर में 52.77% वोटिंग हुई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
लोकसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग, छठे चरण की 58 सीटों पर मतदान प्रतिशत, लोकसभा चुनाव 2024, Lok Sabha Elections, Voting for the sixth phase of Lok Sabha elections, Voting percentage on 58 seats of sixth phase, lok sabha election 2024
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari