इन आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया में कोई भी चुनाव भारत की बराबरी नहीं कर सकता

Pooja Kumari | Published:
Share
इन आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया में कोई भी चुनाव भारत की बराबरी नहीं कर सकता
इन आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया में कोई भी चुनाव भारत की बराबरी नहीं कर सकता

आने वाले लोकसभा चुनाव में 96 करोड़ मतदाता वोटिंग के लिए इलिजिबल होंगे। ये वोट 12 लाख मतदान केंद्रों में पड़ेंगे। इसके लिए 1.5 करोड़ कर्मी तैनात होंगे।

BHOPAL. अब पार्टियों के साथ-साथ इलेक्शन कमीशन ने भी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इलेक्शन कमीशन ने जो जायजा दिया है उसके मुताबिक ये पता चलता है कि आखिर क्यों दुनिया में कोई और चुनाव भारत की बराबरी नहीं कर सकता है। भारतीय चुनाव आयोग का कहना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में लगभग 96 करोड़ वोटर मतदान के लिए योग्य होंगे। इसके लिए 12 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 1.5 करोड़ कर्मी इन सभी केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए तैनात किए जाएंगे।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र

बता दें कि इसीआई के मुताबिक 96 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 47 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। वहीं पुरुषों के संख्या की बात करें तो इनकी संख्या 48.99 करोड़ है। साथ ही 48 हजार को थर्ड जेंडर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक 2019 के मुकाबले इस बार वोटरों की संख्या में 5.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले लोकसभा चुनाव में कुल पात्र मतदाताओं की संख्या 91.2 करोड़ थी। इसलिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

करीब 2 लाख वोटर 100 साल से अधिक आयु के

ECI की रिपोर्ट की मानें तो, मतदाताओं कुल पात्र में लगभग 1 करोड़ 73 लाख 18 से 19 साल के हैं। वहीं 81 लाख दिव्‍यांग मतदाता हैं। 1 करोड़ 75 लाख वोटर 80 साल या उससे अधिक आयु के हैं। 80 साल से अधिक आयु के 1 करोड़ 75 लाख मतदाताओं में से लगभग 2 लाख वोटर 100 साल से अधिक आयु के हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कहना है कि 2024 और उसके बाद मतदान में सुखद अनुभव देने के लिए इसीआई प्रतिबद्ध है। चुनाव प्रचार के दौरान वह एक समान अवसर प्रदान करने के लिए भी कमिटेड है। दुनिया में किसी अन्य जगह पर इतने बड़े पैमाने पर वोटरों और लॉजिस्टिक्‍स का दूसरा उदाहरण नहीं मिलता है। बता दें कि ये ब्‍योरा ईसीआई की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर द‍िया गया।

क्या कहा इलेक्शन कमिश्नर अनूप चंद्र पांडे ने

इलेक्शन कमिश्नर अनूप चंद्र पांडे ने कहा कि पिछले कुछ सालों में काफी कुछ किया गया है। 1952 में 17.32 करोड़ मतदाता थे। आज ये आंकड़ा 96 करोड़ पर पहुंच चुका है। मतदान प्रतिशत पहले आम चुनाव में 45% से बढ़कर पिछले आम चुनाव में 67% हो गया है। इन सभी के बावजूद 30 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जो मतदान नहीं करते हैं। जहां तक मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बात है तो शहरी लोगों की दिलचस्‍पी में कमी, युवा उदासीनता और प्रवासी श्रमिक बड़ी चुनौतियां हैं। इन तीनों मोर्चों पर ईसीआई टारगेट कर रहा है। कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि बीआर अंबेडकर को इस बात का श्रेय दिया कि उन्होंने शुरू से ही मतदान में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा, 'अंबेडकर ने 1928 में ही महिलाओं के वोट देने के अधिकार का मुद्दा उठाया था।

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Election Commission
  • Political News
  • पॉलिटिकल न्यूज
  • इलेक्‍शन कमीशन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर