लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी: 543 से बढ़कर होंगी 815 सीटें, 25 साल तक नहीं बदलेगी संख्या

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
​लोकसभा सीटों में 50% इजाफा प्रस्ताव को मंजूर मिली।​
​लोकसभा सीटों में 50% इजाफा प्रस्ताव को मंजूर मिली।​

देश की लोकसभा में सांसदों की संख्या बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लोकसभा सीटों की संख्या 50 फीसदी बढ़ाने के संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। यह बिल 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

फिलहाल लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्ताव के मुताबिक, 272 नई सीटें जुड़ने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 815 हो जाएगी। खास बात यह है कि बढ़ी हुई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। इसके बाद अगले 25 साल तक लोकसभा सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। सेवातीर्थ में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में करीब एक घंटे तक चली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े दो अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

  • पहला प्रस्ताव: सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 फीसदी बढ़ाना और परिसीमन (Delimitation) की प्रक्रिया को जनगणना से अलग करना।
  • दूसरा प्रस्ताव: महिला आरक्षण (Women Reservation) से जुड़े कानून को लागू करने के लिए नए सिरे से प्रयास करना। इसी के तहत परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।

रिजिजू बोले- विपक्ष भी बहस में हिस्सा ले

कैबिनेट की बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि 30 नवंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। उन्होंने विपक्षी दलों से भी संसद में होने वाली बहस में हिस्सा लेने की अपील की थी। कांग्रेस का आरोप- सरकार धोखे से बहुमत जुटा रही है।

लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है।

अजय सिंह की सफाई पर भाजपा का तंज: बोले- 'पहचानता नहीं था', कांग्रेस पर साधा निशाना | BJP's taunt on Ajay Singh's clarification: Said - 'Didn't recognize', targeted Congress
CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था, BJP बोली- आप तो ऐसे न थे
27 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
जिस मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पिछले दो महीने से देशभर में प्रदर्शन कर रही है, उन्हीं के साथ पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल) की एक तस्वीर ने एमपी की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। फोटो पर सवाल उठे तो अजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि वे ज्ञानेश कुमार को पहचानते नहीं थे।

राज्यवार प्रस्तावित लोकसभा सीटें

राज्य/UT

वर्तमान सीटें

प्रस्तावित सीटें

बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश8012040
महाराष्ट्र487224
पश्चिम बंगाल426321
बिहार406020
तमिलनाडु395920
मध्य प्रदेश294415
कर्नाटक284214
गुजरात263913
आंध्र प्रदेश253813
राजस्थान253813
ओडिशा213211
केरल203010
तेलंगाना17269
असम14217
झारखंड14217
पंजाब13207
छत्तीसगढ़11176
हरियाणा10155
जम्मू-कश्मीर693
उत्तराखंड583
दिल्ली7114
हिमाचल प्रदेश462
त्रिपुरा231
मणिपुर231
मेघालय231
गोवा231
नागालैंड121
पुडुचेरी121
अरुणाचल प्रदेश231
मिजोरम121
चंडीगढ़121
सिक्किम121
अंडमान और निकोबार121
दादरा और नगर हवेली121
दमन और दीव121
लक्षद्वीप121
कुल543815272
ये अनुमानित प्रस्तावित आंकड़े हैं।

कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, INDIA ब्लॉक भी करेगा बैठक

संसद में विधेयक पेश होने से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। शुक्रवार शाम 4.30 बजे दिल्ली में कांग्रेस के संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी। वहीं, शनिवार को INDIA ब्लॉक के नेता बैठक कर संसद में अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे।

एमपी डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ने के संकेत, विदाई परेड स्थगित | MP DGP Kailash Makwana's tenure extended, farewell parade postponed
एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण
27 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई की तैयारियां फिलहाल थम गई हैं। विदाई परेड की रिहर्सल के लिए बुलाए गए पुलिस जवानों को वापस उनके जिलों में भेज दिया गया है। हालांकि, मकवाना का कार्यकाल बढ़ाने का औपचारिक आदेश अभी जारी नहीं हुआ है। लेकिन जिस तरह से विदाई की तैयारियां रोकी गई हैं, उससे उनका कार्यकाल बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।

जनगणना से अलग होगा परिसीमन का आधार

सरकार के प्रस्ताव से परिसीमन को अगली जनगणना से अलग करने की कोशिश है। पहले आशंका थी कि आबादी के आधार पर सीटें बांटने से बड़े राज्यों को फायदा होगा। इससे कम आबादी वाले राज्यों की लोकसभा में हिस्सेदारी घट सकती थी। अब सभी राज्यों की लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने की कोशिश होगी। सरकार का यह कदम परिसीमन को लेकर राज्यों की चिंता कम कर सकता है।

दक्षिणी राज्यों की बड़ी चिंता होगी दूर?

दक्षिण भारत के राज्य परिसीमन को लेकर लंबे समय से चिंता जाहिर कर रहे हैं। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर काम किया है। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में आबादी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अगर परिसीमन केवल जनसंख्या के आधार पर होता, तो दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटों का हिस्सा घट सकता था। सभी राज्यों में एक समान अनुपात से सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव से दक्षिणी राज्यों की यह चिंता दूर हो सकती है। इससे लोकसभा में राज्यों की हिस्सेदारी के मौजूदा संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

संसद का विशेष सत्र: महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सबकी नजर, क्या बदलेगी तस्वीर? | Special Session of Parliament: All eyes on Women's Reservation and Delimitation Bill, will the picture change?
क्या साफ हो गया परिसीमन बिल का रास्ता, DMK के 22 सासंदों पर टिका बिल का भविष्य, लेकिन एक रास्ता अभी बाकी है…
27 Nov 2026 ,
By CHAKRESH
संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की 2 दिसंबर को बुलाने का प्रस्ताव है। सबकी नजर Delimitation Bill पर है। अप्रैल में सरकार दो तिहाई बहुमत से 54 वोट पीछे रही थी। आज की स्थिति में दो तिहाई NDA बहुमत के लिए 40 और वोट चाहिए। आइए समझते हैं, संसद में इस बार क्या होने की संभावनाएं हैं…

अगले सप्ताह संसद में आएगा विधेयक

केंद्र सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए नया संशोधित विधेयक लाने की तैयारी में है। इसके जरिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता साफ हो सकता है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा। यह बैठकें 3 दिसंबर तक चलेंगी। सरकार इस दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक पेश कर सकती है।

इससे पहले अप्रैल में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पेश किया गया था। हालांकि, विपक्ष के विरोध के चलते यह पारित नहीं हो सका। विपक्ष ने महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति जताई थी। अब सरकार नए प्रस्ताव के जरिए इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

FAQs

  1. लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव क्या है?
    लोकसभा में वर्तमान में 543 सीटें हैं, और प्रस्ताव के अनुसार 272 नई सीटें जुड़ने के बाद इनकी संख्या 815 हो जाएगी। सभी बढ़ी हुई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं।
  2. महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है?
    सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए नए संशोधित विधेयक लाने की तैयारी में है, जिसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा।
  3. परिसीमन प्रक्रिया को जनगणना से अलग करने का क्या उद्देश्य है?
    परिसीमन को अगली जनगणना से अलग करने का उद्देश्य यह है कि सीटें आबादी के आधार पर बांटने से बड़े राज्यों को फायदा न हो, जिससे कम आबादी वाले राज्यों की लोकसभा में हिस्सेदारी कम हो सकती है।
Tags:
  • संविधान संशोधन विधेयक
  • Lok Sabha Seats Increase
  • Women Reservation Bill
  • महिला आरक्षण कानून
  • Delimitation Process
  • महिला आरक्षण
  • लोकसभा परिसीमन
  • परिसीमन विधेयक
  • मोदी कैबिनेट
  • लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी
कुछ घंटों का VIP दौरा, लाखों का टेंट-साउंड बिल, अफसरों और टेंट संचालकों की मौज!

By Arun Tiwari

कुछ घंटों का VIP दौरा, लाखों का टेंट-साउंड बिल, अफसरों और टेंट संचालकों की मौज!
छत्तीसगढ़ विधानसभा का आकार होगा बड़ा, 90 की जगह 135 विधायक, महिलाओं के लिए 45 सीटें!

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ विधानसभा का आकार होगा बड़ा, 90 की जगह 135 विधायक, महिलाओं के लिए 45 सीटें!
MP में 4.6‌ साल में‌ एक करोड़ किसानों‌ में से सिर्फ 12‌ लाख रजिस्टर्ड, तकनीकी उलझनों से अन्नदाता भरोसा नहीं जीत पाया फार्मगेट‌

By Sanjay Sharma

MP में 4.6‌ साल में‌ एक करोड़ किसानों‌ में से सिर्फ 12‌ लाख रजिस्टर्ड, तकनीकी उलझनों से अन्नदाता भरोसा नहीं जीत पाया फार्मगेट‌
छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने सरकार का मिशन उल्लास 100, 30 नवंबर से घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने सरकार का मिशन उल्लास 100, 30 नवंबर से घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम
मतदान से पहले ही 40 प्रधान निर्विरोध, कांग्रेस के 26 और भाजपा के 12 उम्मीदवार जीते; बागी तेवर और दल-बदल से गरमाई सियासत

By Jageshwar Prasad

मतदान से पहले ही 40 प्रधान निर्विरोध, कांग्रेस के 26 और भाजपा के 12 उम्मीदवार जीते; बागी तेवर और दल-बदल से गरमाई सियासत
जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप

By Ashish Bhardwaj

जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप
जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

By Jageshwar Prasad

जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार