संसद में पहली बार होगा लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव, विपक्ष ने भी उतारा अपना उम्मीदवार

Shreya Nakade | Jun 25, 2024, 12:36 IST
Share
लोकसभा स्पीकर का चुनाव
लोकसभा स्पीकर का चुनाव

कल सुबह 11 बजे संसद में पहली बार लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष में सहमति नहीं बनी है...

18वीं लोकसभा की शुरुआत ही परंपरा टूटने से हुई है। आजाद भारत के इतिहास में एक परंपरा रही है कि आज तक लोकसभा स्पीकर का चुनाव नहीं हुआ। विपक्ष सत्ता पक्ष की ओर से प्रस्तावित नाम पर अपनी मंजूरी देता आया है। वहीं विपक्ष को डिप्टी स्पीकर पद देने की परंपरा रही है। इस बार विपक्ष ने भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारा है।

विपक्ष ने उतारा उम्मीदवार

18वीं लोकसभा में विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने कांग्रेस एमपी के. सुरेश को अपना लोकसभा स्पीकर प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। 17 लोकसभा से यह परंपरा चली आ रही थी कि लोकसभा स्पीकर के लिए विपक्ष की ओर से नामांकन नहीं डाला जाता। सत्ता पक्ष द्वारा प्रस्तावित एमपी ही स्पीकर बन जाता है।

इस बार विपक्ष की ओर से कहा गया था कि अगर एनडीए उन्हें परंपरा अनुसार डिप्टी स्पीकर पद नहीं देती है तो वे स्पीकर के चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी उतारेंगे।

एनडीए ने ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार

दूसरी ओर एनडीए की ओर से ओम बिरला को फिर एक बार लोकसभा स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने अपना नामांकन भर दिया है। ओम बिरला 17वीं लोकसभा में भी स्पीकर थे।

सहयोगियों को डिप्टी स्पीकर पद

इस बार बीजेपी को लोकसभा में बहुमत प्राप्त नहीं है। बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन सरकार बनाई है। ऐसे में डिप्टी स्पीकर का पद सहयोगियों को देने की संभावना है।

जबकि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष के सांसद को देने की परंपरा है। इस विषय में भाजपा की ओर से कहा गया था कि डिप्टी स्पीकर का पद देना परंपरा है कोई नियम नहीं। अब कल (26 जून) सुबह11:00 बजे लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव ( lok sabha speaker election ) होगा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लोकसभा स्पीकर
  • लोकसभा स्पीकर का चुनाव
  • लोकसभा स्पीकर प्रत्याशी
  • लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव
  • lok sabha speaker election
  • डिप्टी स्पीकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच