Long Weekends 2026 लाया घुमक्कड़ों के लिए छुट्टियों की सौगात

Manya Jain | Dec 31, 2025, 12:06 IST
Share
long weekends holiday calendar 2026 india
long weekends holiday calendar 2026 india

2026 का कैलेंडर घूमने वालों के लिए खुशखबरी लाया है। जनवरी, सितंबर और अक्टूबर में कई लॉन्ग वीकेंड्स मिल रहे हैं। छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें।

आमतौर पर ऑफिस जाने वाले और यात्रा करने के शौकीन लोग छुट्टियों का इंतजार करते हैं। जब काम के बीच में तीन या चार दिन की छुट्टी मिलती है। इससे घूमने जाने का प्लान बनाना आसान हो जाता है। अगर आप भी 2026 में अपनी छुट्टियों को खास बनाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है।

2026 का कैलेंडर (शीतकालीन छुट्टियां) यात्रा करने वालों के लिए एक तोहफा साबित हो सकता है। खासकर अक्टूबर में तीन और जनवरी व सितंबर में दो-दो लंबा वीकेंड मिल रहे हैं। चलिए अब जानते हैं कि 2026 में आपको कब-कब छुट्टियां मिलेंगी।

जनवरी 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स

नया साल खुशियों के साथ आने वाला है। 1 जनवरी 2026 को गुरुवार है। अगर आप शुक्रवार (2 जनवरी) की छुट्टी ले लें, तो आपको रविवार तक लगातार 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी। यह मौका बहुत अच्छा है अगर आप लंबा वीकेंड बिताना चाहते हैं। बस, एक दिन की छुट्टी लेकर चार दिन आराम से बिताए जा सकते हैं। नया साल इस तरह आपके लिए और भी खास बन सकता है।

महीने के अंत में आपको एक और शानदार अवसर मिलेगा:

  • 23 जनवरी (शुक्रवार):वसंत पंचमी (Vasant Panchami)
  • 24 जनवरी (शनिवार):वीकेंड
  • 25 जनवरी (रविवार):वीकेंड
  • 26 जनवरी (सोमवार):गणतंत्र दिवस (Republic Day)
ये भी पढ़ें...MP New Education Policy, कॉलेज छात्र चुन सकेंगे मनपसंद सब्जेक्ट

मार्च और अप्रैल की छुट्टियां

फरवरी में कोई लंबा वीकेंड (Long Weekends 2026) नहीं है। लेकिन मार्च के अंत में एक मौका है। जमात-उल-विदा 28 मार्च (शुक्रवार) को है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियां मिलेंगी। यह सप्ताहांत काफी अच्छा रहेगा।

अप्रैल की शुरुआत भीगुड फ्राइडे (Good Friday)के साथ होगी:

  • 3 अप्रैल:गुड फ्राइडे (शुक्रवार)
  • 4 अप्रैल:शनिवार
  • 5 अप्रैल:रविवार (ईस्टर)
ये भी पढ़ें...MP PG Admission के नए नियम, अब UG के विषय से ही पढ़ पाएंगे छात्र

मई, जून और अगस्त का शेड्यूल

मई महीने की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा से हो रही है। 1 मई को शुक्रवार है, जो तीन दिन का ब्रेक देगा। शुक्रवार के साथ शनिवार और रविवार जुड़कर छुट्टियों का मजा मिलेगा।

इसी तरह जून में 26 जून को मुहर्रम है। यह शुक्रवार को है, जिससे एक और लंबा वीकेंड बनेगा। अगस्त के अंत में रक्षाबंधन 28 अगस्त को शुक्रवार को है। इस दिन के साथ आप अपनी छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

सितंबर और अक्टूबर: छुट्टियों की बौछार

सितंबर और अक्टूबर महीने छुट्टियों के लिहाज से सबसे बेहतरीन हैं। सितंबर मेंजन्माष्टमी (Janmashtami)4 सितंबर (शुक्रवार) को है। इसके ठीक एक हफ्ते (holidays calendar) बाद 14 सितंबर (सोमवार) कोगणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)है,जिससे शनिवार से सोमवार तक की छुट्टी मिल रही है।

ये भी पढ़ें...JEE Advanced 2026 एग्जाम का शेड्यूल जारी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अक्टूबर 2026 का विशेष कैलेंडर

अक्टूबर में छुट्टियों की हैट्रिक है।

  1. गांधी जयंती:2 अक्टूबर (शुक्रवार) + शनिवार + रविवार।
  2. दशहरा/दुर्गा पूजा:17 अक्टूबर (शनिवार) से 20 अक्टूबर (मंगलवार,दशहरा) तक (कुल 4 दिन)।
  3. वाल्मीकि जयंती:24 अक्टूबर (शनिवार) से 26 अक्टूबर (सोमवार) तक।

नवंबर और दिसंबर का अंत

दिवाली इस साल 8 नवंबर, रविवार को है, लेकिन गोवर्धन पूजा 9 नवंबर, सोमवार को होगी। इस वजह से आपको शनिवार से लेकर सोमवार तक पूरा समय मिल जाएगा। इसके बाद साल का आखिरी लॉन्ग वीकेंड 25 दिसंबर, शुक्रवार को क्रिसमस के साथ शुरू होगा।

ये भी पढ़ें...CBSE Board 2026 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखें बदलीं, यहां देखें लिस्ट

Tags:
  • holidays calendar
  • Holidays
  • शीतकालीन छुट्टियां
  • Long Weekends 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती