बागेश्वर धाम सेवा समिति के कार्यक्रम में माधवी लता ने हिंदुत्व को बढ़ावा देने कही ये बड़ी बात
Kanak Durga Jha | Sept 01, 2024, 08:12 IST
Madhavi Lata participated women self defense program
महाराष्ट्र के अचलपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है , जहां श्री सिद्धक्षेत्र वाघामाता संस्थान, परतवाड़ा में हिंदू धर्म रक्षकों बागेश्वर धाम सेवा समिति द्वारा हिंदू महिला मेलावा, नारी स्वयं रक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
महाराष्ट्र के अचलपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है । यहां श्री सिद्धक्षेत्र वाघामाता संस्थान, परतवाड़ा में बागेश्वर धाम सेवा समिति, पवन जडिये द्वारा हिंदू महिला मेलावा, नारी स्वयं रक्षा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस धर्मसभा का उद्देश्य महाराष्ट्र में हिंदुत्व को बढ़ावा देना था । कार्यक्रम की मुख्य अथिति हैदराबाद से लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं माधवी लता थीं।
माधवी लता को सुनने 2000- 3000 की सांख्य में माताएं- बहनें मौजूद थीं। हिंदू महिला मेलावा के इस कार्यक्रम में माधवी लता ने नारी स्वयंरक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ हिंदुत्व को भी बढ़ावा दिया । उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी। नारी सक्षम होगी तभी हिंदू समाज सशक्त बनेगा। देश के विकास के लिए हिंदुओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक पवन और चेतन पुरोहित ने कहा कि वर्तमान माहौल को देखते हुए इस तरह के कार्यक्रम केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि भारत के हर कोने में आयोजित होना चाहिए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ हिंदुत्वता का नहीं बल्कि भारत की माताओं- बहनों की शक्ति बढ़ाना भी है ।
हैदराबाद की माधवी लता पिछले कुछ महीनों से सुर्ख़ियों में बनी हुईं है। बता दें कि हैदराबाद के असदुद्दीन औवेसी को टक्कर देने के लिए भाजपा ने हैदराबाद से माधवी लता को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। वैसे तो माधवी लता चुनाव हार गईं लेकिन, बयानों को लेकर माधवी लता की लोकप्रियता पूरे भारत में बढ़ गई।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
मातृशक्ति को अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी
कौन हैं माधवी लता
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava