हिमांगी सखी ने बनाया अलग अर्धनारीश्वर धाम, 8 देशों में होगा नेटवर्क
Raj Singh | Oct 23, 2024, 15:13 IST
himangi
महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने महाकुंभ के दौरान किन्नर समाज के लिए अर्धनारीश्वर धाम की स्थापना की है। इसमें आठ देशों के विदेशी किन्नरों को दीक्षा दी जाएगी और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
किन्नर समाज के लिए महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने अर्धनारीश्वर धाम की स्थापना की है। किन्नर अखाड़े से अलग इस धाम की स्थापना मुंबई में की गई है, जिसका उद्देश्य किन्नर समाज को एक नई दिशा देना है। हिमांगी सखी ने ऐलान किया कि वंचित किन्नर संतों को महामंडलेश्वर और मंडलेश्वर के पदों पर अभिषेक किया जाएगा।
बता दें कि हिमांगी सखी, जो पहले वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं, किन्नर समाज की प्रतिष्ठित नेता मानी जाती हैं। उन्होंने पांच भाषाओं में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराने की योजना बनाई है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय किन्नर समुदाय को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन में नेपाल, जर्मनी, अमेरिका, रूस, फ्रांस, और ब्राजील समेत आठ देशों के किन्नर समुदाय के लोग भाग लेंगे। संगम की रेती पर ये सभी भक्त महीने भर कल्पवास करेंगे और गंगा स्नान करेंगे।
BHOPAL : हिमांगी सखी बोलीं-विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का अभिषेक करूंगी, इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़े तो मंजूर
अर्धनारीश्वर धाम के अंतर्गत न केवल धार्मिक गतिविधियां होंगी, बल्कि सामाजिक जागरुकता भी फैलाई जाएगी। श्रीमद्भागवत कथा के साथ-साथ, धार्मिक स्थलों का दर्शन-पूजन, हवन, और भंडारा भी धाम में आयोजित किया जाएगा। इस बार अर्धनारीश्वर धाम के शिविर में पूरे महाकुंभ के दौरान सामाजिक विषयों पर जागरूकता मुहिम भी चलाई जाएगी। साथ ही, अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम का दर्शन भी आयोजित किया जाएगा।
जबलपुर में महामंडलेश्वर हिमांगी सखी भी आई बागेश्वरधाम सरकार के समर्थन में, बोलीं समर्पित हैं तन-मन-धन से
महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बताया कि इस महाकुंभ के दौरान आठ देशों के किन्नर उनके साथ अर्धनारीश्वर धाम में शामिल होंगे। उन्होंने घोषणा की है कि किन्नर संतों का मौनी अमावस्या के दिन पट्टाभिषेक किया जाएगा, जिसमें 13 अखाड़ों को भी आमंत्रित किया गया है। पट्टाभिषेक समारोह 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें अखाड़ों के सभी महंत और संत मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मां किन्नरों के वंचित संतों को दीक्षा प्रदान करेंगी, और ये संत महाकुंभ में एक नई पहचान के साथ शामिल होंगे।
आठ देशों के किन्नर जुटेंगे
BHOPAL : हिमांगी सखी बोलीं-विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का अभिषेक करूंगी, इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़े तो मंजूर
फैलाई जाएगी सामाजिक जागरुकता
जबलपुर में महामंडलेश्वर हिमांगी सखी भी आई बागेश्वरधाम सरकार के समर्थन में, बोलीं समर्पित हैं तन-मन-धन से
वैश्विक किन्नर समुदाय को जोड़ने की पहल
FAQ
- अर्धनारीश्वर धाम क्या है?
अर्धनारीश्वर धाम एक आध्यात्मिक स्थल है जिसकी स्थापना किन्नर समाज के उत्थान के लिए महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने मुंबई में की है। - महामंडलेश्वर हिमांगी सखी कौन हैं?
महामंडलेश्वर हिमांगी सखी एक प्रमुख किन्नर नेता हैं, जिन्होंने वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा है और किन्नर संतों के लिए कार्य करती हैं। - अर्धनारीश्वर धाम में कौन-कौन भाग ले रहे हैं?
महाकुंभ के दौरान अर्धनारीश्वर धाम में नेपाल, जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, और रूस सहित आठ देशों के किन्नर भाग लेंगे। - महाकुंभ में किन्नर संतों का क्या योगदान है?
महाकुंभ में किन्नर संत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। - पट्टाभिषेक समारोह क्या है?
पट्टाभिषेक समारोह वह आयोजन है, जिसमें किन्नर संतों को महामंडलेश्वर और मंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की जाती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari