महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण बस हादसा, 12 यात्रियों की मौत, 16 घायल
Vikram Jain | Nov 29, 2024, 15:51 IST
Maharashtra bus accident Gondia 12 passengers killed
महाराष्ट्र के गोंदिया में बस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा महामार्ग पर खजरी के पास हुआ। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बस हादसे पर शोक जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।
महाराष्ट्र के गोदिंया में शुक्रवार को भीषण बस हादसे में 12 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। (Gondia Bus Accident) हादसे में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा गोंदिया से गोंदिया से 30 किलोमीटर पहले राज्य महामार्ग पर खजरी के पास हुआ। हादसे के समय बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। यह बस भंडारा से गोंदिया जा रही थी।
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बस हादसे पर शोक जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से साकोली लखानी होते हुए गोंदिया जा रही थी। इस दौरान शिवशाही बस के सामने अचानक बाइक आ गई, बाइक को बचाने की चक्कर में बस चालक ने कट मार दिया। जिसके चलते बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में अब तक 12 यात्रियों की मौत खबर सामने आई है। हादसे में 16 यात्री गंभीर घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महामंडल (MSRTC) की शिवशाही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। इस के बाद लोगों ने तुरंत बस पलटने की सूचना पुलिस और एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना के बाद पुलिस, जिला प्रशासन की टीम एंबुलेंस मौके पर पहुंची, घायलों को बस से निकालकर गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।
उन्होंने आगे लिखा कि इस हादसे में घायल लोगों का इलाज अगर किसी निजी अस्पताल में कराना भी पड़े तो उन्हें तुरंत इसको लेकर निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि घटना को लेकर गोंदिया कलेक्टर से भी कहा है कि यदि आवश्यकता हो तो घायलों को नागपुर रेफर करने की व्यवस्था करें। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत प्रयासों का समन्वय कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बस हादसे पर शोक जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।
बाइक को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा
हादसे के बाद बस चालक फरार
हादसे पर देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक
गोंदिया में हुए बस हादसे पर कार्यवाहक डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट पर लिखा कि यह हादसा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गोंदिया में शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इसमें कुछ यात्रियों की मृत्यु हुई हैं, मैं दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं। मैं ईश्वर से इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
गोंदिया कलेक्टर को दिए निर्देश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari