जनवरी से नहीं मिलेगा इन लाड़ली बहना को योजना का लाभ, महाराष्ट्र सरकार का ऐलान

Jitendra Shrivastava | Feb 08, 2025, 17:40 IST
Share
thesootr
maharashtra-ladKI-bahan-yojana-eligibility-update Photograph: (thesootr)

महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना से 5 लाख महिलाओं को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ये महिलाएं अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही थीं या योग्यता मानदंडों को पूरा नहीं कर रही थीं।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना के तहत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 5 लाख महिलाओं को अयोग्य घोषित कर दिया है। इन महिलाओं को अब जनवरी 2025 से योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, उनके खातों में पहले जमा हुए 450 करोड़ रुपए सरकार वापस नहीं लेगी। योजना के मानदंडों में सख्ती और वित्तीय प्रबंधन के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि इन महिलाओं को जनवरी 2025 से योजना का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन पहले से खातों में जमा हुई धनराशि वापस नहीं ली जाएगी।

लाड़की बहन योजना में बड़ा बदलाव

महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहन योजना के तहत 5 लाख महिलाओं को अयोग्य घोषित कर दिया है। ये महिलाएं या तो अन्य सरकारी योजनाओं से पहले से लाभान्वित हो रही थीं या योजना के तय मानदंडों पर खरी नहीं उतर रही थीं। इनमें संजय गांधी निराधार योजना की लाभार्थी महिलाएं, 65 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं और वे महिलाएं शामिल हैं जिनके पास चारपहिया वाहन हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री का बयान

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने स्पष्ट किया कि अयोग्य घोषित महिलाओं के खातों में जो धनराशि जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 के बीच जमा हुई है, उसे वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "यह राज्य के कल्याणकारी उद्देश्यों के खिलाफ होगा।"

ये खबर भी पढ़ें...

AADHAR से जुड़ी फिर भी लाड़ली बहना के पैसे पुरुष लाभार्थी के खाते में!

कितनी धनराशि हुई जमा?

सूत्रों के अनुसार, जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 के बीच अयोग्य घोषित 5 लाख महिलाओं के खातों में कुल 450 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा की गई है। योजना के तहत हर पात्र महिला को प्रति माह 1,500 रुपए की सहायता राशि मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें...

10 जनवरी को आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त की राशि!

योग्यता मानदंड और अयोग्य घोषित महिलाएं

लाडकी बहन योजना का लाभ 65 वर्ष तक की उन महिलाओं को मिलता है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो। लाभार्थी के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए और उनके पास चारपहिया वाहन भी नहीं होना चाहिए। साथ ही, वे किसी अन्य सरकारी योजना से मासिक सहायता प्राप्त नहीं कर सकतीं।

ये खबर भी पढ़ें...

इस बार इन लाड़ली बहना के खाते में नहीं आएगी राशि, जानें क्यों कटे नाम

इन महिलाओं को किया अयोग्य घोषित...

  1. 2.30 लाख महिलाएं: संजय गांधी निराधार योजना से लाभान्वित थीं।
  2. 1.10 लाख महिलाएं: 65 वर्ष से अधिक आयु की थीं।
  3. 1.60 लाख महिलाएं: चारपहिया वाहन स्वामी और अन्य सरकारी योजनाओं की लाभार्थी थीं।

सरकार का आर्थिक प्रबंधन और चुनावी दबाव

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2024-25 के बजट में इस योजना की घोषणा की थी। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई लोकलुभावन योजनाएं शुरू की गईं, जिनसे वित्तीय घाटा बढ़ने की आशंका है। लाडकी बहन योजना के लिए सरकार ने 46,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया था।

ये खबर भी पढ़ें...

नए साल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त, तुरंत जानिए

योजनाओं का दुरुपयोग

अब सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि केवल योग्य महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठाएं। इस कदम को वित्तीय घाटे को कम करने और योजनाओं के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags:
  • लाड़ली बहना
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई न्यूज
  • Ladli Bahana Yojana
  • देश दुनिया न्यूज
  • LADKI BAHANA
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज